दुबई बंदरगाह पर भीषण आग: ईरानी हमले में कुवैती तेल टैंकर जलकर खाक, क्षेत्र में बढ़ा तनाव
दुबई के बंदरगाह पर उस समय हड़कंप मच गया जब ईरानी हवाई हमले में कुवैत का एक तेल टैंकर आग की चपेट में आ गया। संयुक्त अरब अमीरात के अधिकारियों ने इस घटना की पुष्टि की है।
👉 यह भी पढ़ें:
- स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में तेल टैंकर पर हमला! अज्ञात प्रोजेक्टाइल से इंजन रूम क्षतिग्रस्त
- Hormuz Strait Attack: होर्मुज़ स्ट्रेट में तेल टैंकर पर मिसाइल हमला, UAE ने ईरान को ठहराया जिम्मेदार, बढ़ा Middle East Crisis का खतरा
- समुद्र में बढ़ता खतरा: सोमालियाई लुटेरों ने फिर तेल टैंकर किया अगवा
- अमेरिका द्वारा तेल टैंकर जब्ती पर रूस का कड़ा ऐतराज, मैरिनेरा जहाज का मुद्दा गरमाया
- वेनेज़ुएला के तट पर अमेरिकी एक्शन! दुनिया का “सबसे बड़ा” ऑयल टैंकर जब्त, क्षेत्र में तनाव चरम पर
- ओमान के पास समुद्र में पलटा तेल टैंकर, 13 भारतीय लापता
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, समुद्री अग्निशमन टीमें लगातार आग बुझाने की कोशिश में जुटी हुई हैं। राहत की बात यह है कि जहाज पर मौजूद सभी 24 चालक दल के सदस्य सुरक्षित बताए जा रहे हैं।
इस घटना से पहले रिवोल्यूशनरी गार्ड्स से जुड़े मीडिया ने कुवैती टैंकर को निशाना बनाए जाने की जानकारी दी थी और हमले से जुड़ी तस्वीरें भी जारी की थीं।
वहीं, ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरागची ने स्पष्ट किया कि ईरान के हमले खाड़ी देशों पर नहीं, बल्कि “दुश्मन हमलावरों” के खिलाफ हैं, जो अरब और ईरानी सम्मान को चुनौती देते हैं। उन्होंने सऊदी अरब से अपील करते हुए कहा कि वह अपने क्षेत्र से अमेरिकी सेनाओं को बाहर निकाले।
इस हमले के बाद पूरे मध्य पूर्व में तनाव और अधिक बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।



