यूक्रेन ने रविवार रात रूस की राजधानी मॉस्को पर बड़े पैमाने पर मानवरहित विमानों से हमला किया। रूसी अधिकारियों के अनुसार, इस हमले में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हुए हैं।
रूसी सरकारी समाचार एजेंसी ‘तास’ के मुताबिक, पिछले एक वर्ष में मॉस्को पर हुआ यह सबसे बड़ा हमला माना जा रहा है।
👉 यह भी पढ़ें:
- स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में तेल टैंकर पर हमला! अज्ञात प्रोजेक्टाइल से इंजन रूम क्षतिग्रस्त
- नांदेड़ हमले के बाद बोले सुखबीर सिंह बादल, कहा- मैं डरता नहीं हूं
- नांदेड़ के गुरुद्वारा में सुखबीर सिंह बादल पर कृपाण से हमला, हिरासत में आरोपी
- भारतीय यात्रियों के लिए बड़ी खबर, अबू धाबी में तीन महीने तक मुफ्त प्रवेश वीजा की पेशकश; जानिए किसे मिलेगा लाभ
- Red Sea Ship Attack: यमन के पास भारतीय झंडे वाले जहाज पर हमला, समुद्र में डूबा MSV Faize Noore Olya; 13 भारतीय नाविक समेत सभी 14 सुरक्षित
- Indian Hockey Saffron Jersey : टीम इंडिया की भगवा जर्सी पर बवाल, प्रियंका से लेकर कई नेताओं ने साधा निशाना
भारत के मॉस्को स्थित दूतावास ने जानकारी दी कि मृतकों में एक भारतीय नागरिक भी शामिल है, जबकि तीन अन्य लोग घायल हुए हैं।
यूक्रेन ने भी रूस पर किए गए इन हमलों की पुष्टि की है। यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर ज़ेलेंस्की ने कहा कि यह कार्रवाई पूरी तरह उचित जवाब है, क्योंकि रूस लगातार यूक्रेन के शहरों पर घातक हमले कर रहा है।
उल्लेखनीय है कि हाल ही में रूस ने यूक्रेन की राजधानी किव पर बड़े पैमाने पर मानवरहित विमान और प्रक्षेपास्त्र हमले किए थे, जिनमें 24 लोगों की जान चली गई थी।



