अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया ‘ट्रुथ सोशल’ पर एक रहस्यमयी तस्वीर साझा की है, जिसने मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव को लेकर नई चर्चाओं को जन्म दे दिया है। तस्वीर में ट्रंप एक सैन्य कमांडर के साथ युद्धपोत के डेक पर खड़े दिखाई दे रहे हैं। चारों ओर तूफानी माहौल और इस्लामी गणराज्य का झंडा लिए जहाज नजर आ रहे हैं।
इस तस्वीर के साथ ट्रंप ने लिखा, “यह तूफान से पहले की शांति थी।”
👉 यह भी पढ़ें:
- दिल्ली छात्र प्रदर्शन पर संसद में गरमाया माहौल, अमित शाह देंगे बयान; राहुल गांधी और सरकार आमने-सामने
- Arvind Kejriwal :अमेरिकी बिल पर अरविंद केजरीवाल का पीएम पर निशाना, कहा-ट्रंप जो कहते हैं, मोदी मान लेते हैं
- ईरान का अमेरिका पर बड़ा हमला: जॉर्डन में 2 अमेरिकी सैनिकों की मौत, एक लापता; ट्रंप ने फिर बरसाए बम
- US-Iran Tension: ट्रंप की चेतावनी के बाद ईरान का बड़ा ऐलान! ‘अमेरिका पर बिल्कुल भरोसा नहीं’, युद्ध की तैयारी का दावा
- US-Iran Tensions: ‘आज चुप रहे तो कल यूरोप भी निशाने पर होगा’—ईरान की जर्मनी से बड़ी चेतावनी, अमेरिका पर गंभीर आरोप
- US vs Iran: होर्मुज़ स्ट्रेट हमले के बाद अमेरिका का बड़ा एयर स्ट्राइक, बढ़ा मिडिल ईस्ट तनाव
ट्रंप की यह पोस्ट ऐसे समय आई है, जब एक मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया कि अमेरिका और इजराइल ईरान पर दोबारा हमले की तैयारी कर रहे हैं। रिपोर्ट के अनुसार, ये हमले अगले सप्ताह से शुरू हो सकते हैं।
उधर, ईरान के अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि यदि उनके देश पर हमला हुआ, तो उसका पहले से अधिक कड़ा जवाब दिया जाएगा। मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव के बीच ट्रंप की यह पोस्ट वैश्विक राजनीति में नए संकेत मानी जा रही है।



