केंद्रीय गृह राज्य मंत्री बंदी संजय कुमार के बेटे बंदी भगीरथ को तेलंगाना पुलिस ने नाबालिग शोषण मामले में शनिवार रात हिरासत में ले लिया। हालांकि, मंत्री का कहना है कि उनके बेटे ने स्वयं पुलिस के सामने उपस्थित होकर जांच में सहयोग किया है।
बंदी संजय कुमार ने सोशल मीडिया ‘एक्स’ पर लिखा, “कानून और न्यायपालिका का पूरा सम्मान करते हुए मेरा बेटा बंदी भगीरथ जांच के लिए तेलंगाना पुलिस के सामने पेश हुआ। चाहे मेरा बेटा हो या कोई आम नागरिक, सभी कानून के सामने बराबर हैं।”
👉 यह भी पढ़ें:
- George Kurian Resignation: मोदी सरकार के मंत्री ने अचानक दिया इस्तीफा, क्या केरल चुनाव और बीजेपी की रणनीति से जुड़ा है बड़ा संकेत?
- Bihar Breaking News: मंत्री के काफिले पर हमला, नारेबाजी के बीच टूटी गाड़ी! बाल-बाल बचे BJP विधायक अरुण शंकर प्रसाद
- Karnataka Political Crisis: मंत्री पद छोड़ते ही मचा सियासी भूचाल, आखिर क्यों नाराज़ हुए रामलिंगा रेड्डी?
- Ahmedabad Breaking News: आधी रात चला बड़ा ऑपरेशन! 290 से ज्यादा संदिग्ध हिरासत में, 131 बांग्लादेशी घुसपैठियों का खुलासा
- ईरान संकट के बीच बेटे की शादी में फंसे ट्रंप: बोले- जाऊं या न जाऊं, निशाने पर मैं ही रहूंगा
- यादव परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे प्रतीक यादव का निधन
उन्होंने एक अन्य संदेश में कहा, “भगीरथ को गिरफ्तार नहीं किया गया, वह खुद पुलिस पूछताछ के लिए पहुंचा था।”
हालांकि पुलिस सूत्रों न के मुताबिक अभियुक्त की गिरफ्तारी हुई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस पहले ही भगीरथ के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी कर चुकी थी, ताकि वह देश छोड़कर न जा सके।
यह मामला एक नाबालिग लड़की की मां की शिकायत पर दर्ज किया गया है। आरोप है कि बंदी भगीरथ ने नाबालिग लड़की का यौन शोषण किया। पुलिस ने आठ मई को पॉक्सो कानून और भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था।
इस बीच, तेलंगाना उच्च न्यायालय ने शुक्रवार को भगीरथ को गिरफ्तारी से राहत देने से इनकार कर दिया था।
हालांकि, मामले में नया मोड़ तब आया जब केस दर्ज होने से कुछ घंटे पहले ही बंदी भगीरथ ने भी शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने आरोप लगाया कि पीड़ित लड़की और उसके माता-पिता उन्हें फंसाने और ब्लैकमेल करने की कोशिश कर रहे हैं।



