ईरान के साथ बढ़ते तनाव और युद्ध जैसे हालात के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने बड़े बेटे डोनाल्ड ट्रंप जूनियर की शादी को लेकर बड़ा बयान दिया है। ट्रंप ने कहा कि मौजूदा परिस्थितियों में उनके लिए बेटे की शादी में शामिल होना बेहद मुश्किल हो सकता है।
पत्रकारों से बातचीत के दौरान ट्रंप ने कहा कि इस समय उनकी प्राथमिकता ईरान संकट है और ऐसे माहौल में शादी में शामिल होने का फैसला आसान नहीं है।
👉 यह भी पढ़ें:
- UN में भारत की बड़ी अपील: युद्ध का असर अब सिर्फ रणभूमि तक नहीं, वैश्विक Food Security पर संकट
- होर्मुज स्ट्रेट पर फिर बढ़ा तनाव! ट्रंप के ‘माइंस हटाने’ के दावे को ईरान ने किया खारिज
- ईरान पर अमेरिका का अब तक का सबसे बड़ा ‘आर्थिक हमला’! स्कॉट बेसेंट के बयान से बढ़ा तनाव
- होर्मुज स्ट्रेट को ‘नया अमेरिकी क्षेत्र’ बताने वाला ट्रंप का नक्शा, ईरान से फिर बढ़ा तनाव
- ईरान युद्ध खत्म करने के पक्ष में, ट्रंप का सख्त रुख—क्या शुरू होगी शांति वार्ता?
- अरागची का फ्रांस पर तीखा हमला: ‘मानवाधिकार’ के मुद्दे पर क्यों बढ़ा विवाद?
ट्रंप ने कहा, “मेरा बेटा चाहता है कि मैं शादी में आऊं, लेकिन अभी सही समय नहीं है। मेरे सामने ईरान जैसा बड़ा मुद्दा है। अगर मैं शादी में जाता हूं तो आलोचना होगी और अगर नहीं जाता हूं तब भी मुझे घेरा जाएगा।”
उन्होंने मीडिया पर निशाना साधते हुए कहा कि किसी भी स्थिति में उन्हें आलोचना का सामना करना पड़ेगा और इसके पीछे वही “फेक न्यूज मीडिया” होगी।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, डोनाल्ड ट्रंप जूनियर इस सप्ताहांत बहामास में पाम बीच की चर्चित सोशलाइट और मॉडल बेटिना एंडरसन के साथ शादी करने जा रहे हैं। समारोह को बेहद निजी रखा गया है, जिसमें केवल परिवार और करीबी दोस्तों को ही आमंत्रित किया गया है।
बताया जा रहा है कि ईरान के साथ जारी तनाव और सुरक्षा कारणों की वजह से ट्रंप का शादी में शामिल होना अब तक तय नहीं हो पाया है। अमेरिकी राजनीति और अंतरराष्ट्रीय संकट के बीच यह शादी अब चर्चा का बड़ा विषय बन गई है।



