पश्चिम एशिया में फिर भड़का तनाव, यूएई के परमाणु संयंत्र पर हमला और सऊदी ने मार गिराए तीन ड्रोन 

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

संयुक्त अरब अमीरात के बराकाह परमाणु ऊर्जा संयंत्र पर रविवार शाम हुए हमले के बाद पश्चिम एशिया में एक बार फिर तनाव गहरा गया है। यह संयंत्र यूएई के लिए बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है, ऐसे में इस हमले ने क्षेत्र में दोबारा युद्ध भड़कने की आशंकाओं को तेज कर दिया है।

हालांकि अब तक किसी संगठन ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है, लेकिन संदेह की सुई ईरान की ओर उठ रही है। हमले के बाद यूएई सरकार में भारी नाराजगी देखी जा रही है।

👉 यह भी पढ़ें:

जानकारी के अनुसार, ड्रोन  के जरिए किए गए इस हमले में संयंत्र परिसर की बाहरी सीमा पर आग लग गई थी। एक विद्युत जनरेटर भी आग की चपेट में आ गया। हालांकि यूएई अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि किसी प्रकार का रेडियोधर्मी रिसाव नहीं हुआ है और जनता को कोई खतरा नहीं है।

इसी बीच सऊदी अरब ने दावा किया है कि उसने अपने हवाई क्षेत्र में घुसे तीन ड्रोन को नष्ट कर दिया। सऊदी रक्षा मंत्रालय ने ‘एक्स’ पर जारी बयान में बताया कि 17 मई को ये विमान इराकी हवाई क्षेत्र से होकर सऊदी सीमा में दाखिल हुए थे।

गौरतलब है कि हाल के महीनों में अमेरिका और इजराइल द्वारा ईरान पर हमलों के बाद पूरे क्षेत्र में हालात बेहद तनावपूर्ण बने हुए हैं। अप्रैल में युद्धविराम लागू होने के बावजूद इराक से सऊदी अरब, कुवैत और अन्य खाड़ी देशों की ओर ड्रोन हमलों की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं।

Abhilash Shukla (Editor)
Abhilash Shukla (Editor)http://www.hbtvnews.com
Abhilash Shukla is an experienced editor with over 28 years in journalism. He is known for delivering balanced, impactful, and credible news coverage.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

BJP की राज्यसभा लिस्ट पर UP में बगावत की आहट, पूर्व केंद्रीय मंत्री पार्टी छोड़ने का संकेत

भाजपा की राज्यसभा लिस्ट पर उत्तर प्रदेश में बगावत की आहट सुनाई दे रही है। पूर्व केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर ने पार्टी छोड़ने के संकेत दिए हैं।

सीईसी ज्ञानेश के खिलाफ विपक्ष का हल्लाबोल, 6 अक्टूबर को दिल्ली में मार्च

सीईसी ज्ञानेश के खिलाफ विपक्ष ने 6 अक्टूबर को दिल्ली में मार्च निकालने का ऐलान किया है। वे मतदाता सूची के पुनरीक्षण और फॉर्म 6 के संशोधन का विरोध कर रहे हैं।

सागर गर्ल्‍स डिग्री कॉलेज में बीए फर्स्ट ईयर में 999 छात्राओं को सप्लीमेंट्री, 158 फेल

सागर गर्ल्स डिग्री कॉलेज में बीए फर्स्ट ईयर के परिणाम में 999 छात्राओं को सप्लीमेंट्री और 158 फेल घोषित किया गया। छात्राओं ने परिणाम पर सवाल उठाए।

आकाश आनंद की बसपा में वापसी, मायावती ने 2027 चुनाव तक रणनीति बनाई

आकाश आनंद की बसपा में वापसी से मायावती ने 2027 चुनाव तक रणनीति बनाई है। उन्हें फिर से राष्ट्रीय संयोजक नियुक्त किया गया है।

जस्टिस सुनीता अग्रवाल, देवेंद्र उपाध्याय और अपरेश सिंह होंगे नए सुप्रीम कोर्ट जज

सुप्रीम कोर्ट में तीन नए जजों की नियुक्ति की अधिसूचना जारी। जस्टिस सुनीता अग्रवाल, देवेंद्र उपाध्याय और अपरेश सिंह अब शीर्ष अदालत के सदस्य होंगे।

चंद्रपुर आश्रम स्कूल में बच्चों के खेलने पर 82 स्टूडेंट्स को आधा गंजा कराया

चंद्रपुर आश्रम स्कूल में बच्चों के आधा गंजा किए जाने का मामला सामने आया। 82 छात्रों को अनुशासन के नाम पर सजा दी गई।

देश के सबसे साफ शहर में गंदगी फैला रहा था Sheraton Hotel, नगर निगम ने किया 2.50 लाख का स्पॉट फाइन

इंदौर के Sheraton Hotel में गंदगी मिलने पर नगर निगम ने 2.50 लाख का जुर्माना लगाया। होटल ने कचरा प्रबंधन नियमों का उल्लंघन किया।

राजपाल यादव ने नहीं चुकाए 5 करोड़ रुपये, कोर्ट ने लगाई सख्त फटकार

राजपाल यादव ने नहीं चुकाए 5 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट ने चेक बाउंस मामले में सख्त फटकार लगाई। अदालत ने भुगतान के लिए अंतिम मौका दिया है।

शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 472 अंक बढ़कर 72,382 पर बंद

शेयर बाजार में जोरदार उछाल के साथ सेंसेक्स 472 अंक बढ़ा। निफ्टी भी 133 अंक ऊपर बंद हुआ, बाजार में रिकवरी शुरू।

भोपाल में शिक्षकों की मांगों को लेकर राहुल गांधी ने CM मोहन यादव से की अपील

भोपाल में शिक्षकों की मांगों को लेकर राहुल गांधी ने मुख्यमंत्री मोहन यादव से शिक्षक भर्ती पद बढ़ाने की अपील की है। पत्र में नोटिस वापस लेने की भी मांग शामिल है।