India

कांग्रेस का आरोप: नीट पर बोलते हुए लोकसभा और राज्यसभा में बंद किए गए माइक

कांग्रेस पार्टी ने लोकसभा के स्पीकर ओम बिरला और राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ पर 'माइक ऑफ़' कर आवाज़ दबाने के आरोप लगाए हैं.

LAC के पास हादसा; लद्दाख में नदी पार करने का अभ्यास कर रहे टैंक सवार जवान बहे, 

लद्दाख में टैंक अभ्यास के दौरान हादसे की खबर सामने आ रही है

यूजीसी नेट समेत अन्य  परीक्षाओं के लिए नई तारीखों का एलान

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने यूजीसी नेट 2024, संयुक्त सीएसआईआर यूजीसी नेट और एनसीईटी परीक्षाओं के लिए नई तारीखों का एलान किया है.

नीट-यूजी केस में सीबीआई ने पटना से दो अभियुक्तों को गिरफ़्तार किया

सीबीआई ने गुरुवार को नीट-यूजी केस में पटना से दो लोगों को गिरफ़्तार किया.

मध्यप्रदेश की तर्ज पर महाराष्ट्र में योजना, महिलाओं को हर माह 1500 मिलेंगे

मध्यप्रदेश में पहले से लागू है लाडली बहना योजना

दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचे केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री, मुआवज़े का एलान

केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राममोहन नायडू पहुंचे इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट और हालात का जायज़ा लिया.

सीएम केजरीवाल को सीबीआई ने किया गिरफ्तार, 

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को सीबीआई ने औपचारिक रूप से गिरफ़्तार कर लिया है

दिल्ली के आईजीआई एयरपोर्ट पर टर्मिनल-1 की गिरी छत, 6 घायल

दिल्ली में शुक्रवार तड़के तेज़ बारिश के दौरान इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के टर्मिनल एक की छत गिर गई

डोडा में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, दो आतंकी ढेर, 

जम्मू संभाग के जिला डोडा में बुधवार को सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई है।

पीएम मोदी संविधान नहीं बदलेंगे; रामदास आठवले 

18वीं लोकसभा के पहले सत्र के दौरान इंडिया गठबंधन की ओर से किए गए प्रदर्शन पर केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले ने प्रतिक्रिया दी है

राष्ट्रपति के अभिभाषण में पेपर लीक की घटनाओं का भी ज़िक्र

संसद के दोनों सदनों को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा, सरकार का निरंतर प्रयास है कि देश के युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का उचित अवसर मिले.

 राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने संसद के संयुक्त सत्र को संबोधित किया.

राष्ट्रपति ने सभी सांसदों को जीत की बधाई देते हुए कहा, ''आप लोग जनता का विश्वास जीतकर आए हैं और 140 करोड़ लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करने का आप लोग ज़रिया बनेंगे

बीजेपी के सीनियर नेता लालकृष्ण आडवाणी एम्स में भर्ती

बीजेपी के कद्दावर नेता और देश के पूर्व उपप्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी को बुधवार देर रात दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती करवाया गया है

जुलाई  में  रूस के दौरे पर जा सकते हैं पीएम मोदी

जुलाई महीने की शुरुआत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रूस का दौरा कर सकते हैं

स्पीकर पद के उम्मीदवार पर कांग्रेस ने एकतरफ़ा फ़ैसला लिया; अभिषेक बनर्जी 

टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी ने कहा है कि कांग्रेस पार्टी ने स्पीकर पद के उम्मीदवार के लिए उनकी पार्टी से संपर्क नहीं किया.

पीएम मोदी ने अघोषित आपातकाल लगा रखा है; खड़गे 

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा है कि पीएम मोदी ने संविधान को तोड़ने की कोशिश की है.मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा, जनता ने हमारा साथ दिया है

ओम बिरला चुने गए लोकसभा के स्पीकर

ओम बिरला लोकसभा के स्पीकर पद के लिए चुन लिए गए हैं.ओम बिरला को पीएम नरेंद्र मोदी और सदन में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने बधाई दी.

कन्नड़ फ़िल्म के सुपरस्टार दर्शन को हत्या  के आरोप में जेल 

कन्नड़ फ़िल्मों के सुपरस्टार दर्शन थुगुदीपा को दस दिन पहले हत्या के एक ऐसे मामले में गिरफ़्तार किया गया है जो किसी फ़िल्म की कहानी से मेल खाता है

मायावती ने भतीजे आकाश आनंद को फिर घोषित किया अपना उत्तराधिकारी

बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने एक बार फिर अपने भतीजे आकाश आनंद को पार्टी का नेशनल कोऑर्डिनेटर घोषित किया है.

डिप्टी स्पीकर का पद विपक्ष को मिलना चाहिए; राहुल .

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा है कि विपक्ष स्पीकर पद के लिए एनडीए उम्मीदवार का समर्थन करने को तैयार है, लेकिन डिप्टी स्पीकर का पद विपक्ष को मिलना चाहिए.

एनडीए ने स्पीकर पद के लिए ओम बिरला को बनाया उम्मीदवार, कांग्रेस ने के सुरेश को मैदान में उतारा

लोकसभा में स्पीकर पद के लिए एनडीए की तरफ से ओम बिरला उम्मीदवार होंगे. ओम बिरला 17वीं लोकसभा में भी स्पीकर रहे हैं

– डिप्टी स्पीकर का पद विपक्ष को मिले;अखिलेश यादव 

समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश यादव ने कहा है कि लोकसभा में डिप्टी स्पीकर का पद विपक्ष को मिलना चाहिए.

केजरीवाल की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने कहा- हम पहले हाई कोर्ट के फैसले का इंतजार करेंगे

दिल्ली हाई कोर्ट के ज़मानत पर रोक लगाने के फैसले के ख़िलाफ़ सीएम अरविंद केजरीवाल की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को सुनवाई की

पेपर लीक;घोटालों के डैमेज कंट्रोल के लिए लागू किया गया कानून-जयराम 

जयराम रमेश ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा स्पष्ट है कि ये क़ानून नीट, यूजीसी-नेट, सीएसआईआर-यूजीसी-नेट और दूसरे घोटालों के डैमेज कंट्रोल के लिए लागू किया गया है.

पीएम मोदी संविधान पर हमला करना चाहते हैं, हम ऐसा होने नहीं देंगे;राहुल गांधी 

राहुल गांधी ने कहा है कि नरेंद्र मोदी और उनकी सरकार संविधान पर हमला करना चाहती है और ऐसा नहीं होने देंगे

कनाडा ;ख़ालिस्तान समर्थकों ने  जनता दरबार लगाया, भारत का  विरोध

अधिकारियों ने बताया कि 20 जून को वैंकूवर में ख़ालिस्तान समर्थकों के जनता दरबार लगाने और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला जलाने को लेकर भारत ने कड़ा विरोध जताया है

नीट-पीजी परीक्षा स्थगित करने पर राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा.

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने नीट-पीजी परीक्षा स्थगित करने पर केंद्र सरकार पर निशाना साधा

संसद सत्र के पहले दिन इंडिया गठबंधन का प्रदर्शन,

18वीं लोकसभा के पहले सत्र के पहले दिन इंडिया गठबंधन के नेताओं ने संसद के बाहर प्रदर्शन किया है.

बिहार के मोतिहारी में निर्माणाधीन पुल गिरा, एक सप्ताह में तीसरा मामला

बिहार के मोतिहारी (पूर्वी चम्पारण) में रविवार को एक छोटा निर्माणाधीन पुल गिर गया.

पीएम मोदी बोले- सरकार चलाने के लिए बहुमत, देश चलाने के लिए सहमति ज़रूरी

पीएम मोदी ने कहा, आज का दिवस वैभव का दिन है. आज़ादी के बाद पहली बार हमारी अपनी नई संसद में ये शपथ समारोह हो रहा है.

परंपरा से होती है प्रोटेम स्पीकर की नियुक्ति ना कि क़ानून से; संबित पात्रा 

भाजपा सांसद संबित पात्रा ने कहा, "प्रोटेम स्पीकर की नियुक्ति क़ानून से नहीं, बल्कि परंपरा से होती है

परमाणु हथियारों के मामले में पाकिस्तान से आगे निकला भारत – रिपोर्ट

सिपरी की रिपोर्ट कहती है भारत के पास पाकिस्तान ये ज़्यादा परमाणु हथियार हो गए हैं.भारत के पास साल 2023 में 164 परमाणु हथियार थे जो साल 2024 में 172 हो गए हैं,

एनटीए के महानिदेशक को पद से हटाने पर खड़गे का तंज 

सोशल प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखते हुए खड़गे ने कहा कि नौकरशाहों का फेरबदल करना भाजपा के ज़रिए बर्बाद की गई शिक्षा प्रणाली की समस्या का समाधान नहीं है.

शिक्षा मंत्रालय ने नीट परीक्षा में हुई कथित धांधली की जांच सीबीआई को सौंपी

शिक्षा मंत्रालय ने शनिवार की रात को नीट परीक्षा में हुई कथित धांधली की जांच सीबीआई को सौंप दी

सरकार ने एनटीए के महानिदेशक सुबोध कुमार सिंह को हटाया

केंद्र ने नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) के महानिदेशक सुबोध कुमार सिंह को हटा दिया है.

वाईएसआर कांग्रेस का दफ़्तर ढहाया गया, जगनमोहन ने चंद्रबाबू को बताया तानाशाह

वाईएसआर कांग्रेस पार्टी के निर्माणाधीन केंद्रीय कार्यालय को ढहा दिया गया है.

पेपर लीक रोकने के लिए केंद्र सरकार ने लागू किया नया क़ानून

नीट और यूजीसी-नेट को लेकर छिड़े विवाद के बीच केंद्र सरकार ने पेपर लीक को रोकने के लिए बने क़ानून को लागू कर दिया है

मुझे भी मुसलमान वोट नहीं करते हैं: गिरिराज सिंह

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) सांसद देवेश चंद्र ठाकुर के बयान का समर्थन किया है

बिहार में शिक्षकों की सक्षमता परीक्षा टली, 

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (बीएसईबी) ने स्थानीय निकाय के शिक्षकों की सक्षमता परीक्षा 2024 को स्थगित कर दिया है

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने पेपर लीक पर हंगामे के बीच टाली सीएसआईआर-यूजीसी-नेट

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने सीएसआईआर-यूजीसी-नेट 2024 को टाल दिया है. ये परीक्षा 25 से 27 जून 2024 को आयोजित की जानी थी

जिसने हमें ख़त्म करने की कोशिश की उसके साथ कभी नहीं जाऊंगा;उद्धव ठाकरे 

उद्धव ठाकरे ने कहा कि वह उन लोगों के साथ कभी नहीं जाएंगे, जिन्होंने उनकी पार्टी को "खत्म" करने की कोशिश की

क्या कांग्रेस ने कर्नाटक चुनाव ईवीएम की मदद से जीता था;केंद्रीय मंत्री कुमारस्वामी 

कुमारस्वामी ने कहा है कि कांग्रेस को जब 2023 में कर्नाटक विधानसभा चुनाव में जीत मिली तो उन्होंने ईवीएम को लेकर सवाल क्यों नहीं

भारत में योग टूरिज्म का एक नया ट्रेंड देखने को मिल रहा है.; योग दिवस के पर बोले  मोदी 

21 जून यानी शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कश्मीर के डल झील के किनारे स्थित शेर-ए-कश्मीर इंटरनेशनल कॉन्फ़्रेंस सेंटर में योग किया

नीट परीक्षाः शिक्षा मंत्री ने कहा- सरकार उच्च स्तरीय समिति गठित कर रही है

केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने बताया है कि पूरे मामले की जांच के लिए उच्च स्तरीय समिति गठित की जा रही है.

यूजीसी नेट परीक्षा रद्द होने पर खड़गे  ने पीएम मोदी से पूछे सवाल

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से यूजीसी नेट और नीट परीक्षा को लेकर सवाल पूछे हैं.

अरविंद केजरीवाल को कथित शराब घोटाले मामले में मिली ज़मानत,वहीं हाई कोर्ट ने ज़मानत पर लगाई रोक

दिल्ली की राउज़ एवेन्यू अदालत ने कथित शराब घोटाला मामले में जेल में बंद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को ज़मानत दे दी है

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भ्रतृहरि महताब को लोकसभा का प्रोटेम स्पीकर नियुक्त किया

भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने लोकसभा सदस्य भ्रतृहरि महताब को अनुच्छेद 95(1) के तहत लोकसभा का प्रोटेम स्पीकर नियुक्त किया है

पटना हाई कोर्ट;बिहार में नौकरी और शिक्षा में 65 प्रतिशत आरक्षण पर रोक लगाई

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को पटना हाई कोर्ट कोर्ट से झटका लगा है. पटना हाई कोर्ट ने बिहार सरकार की ओर से 2023 में पारित आरक्षण कोटा बढ़ाने के संशोधन पर रोक लगा दी है.

जम्मू-कश्मीर: सेना ने कहा- बांदीपोरा ऑपरेशन में एक चरमपंथी की मौत

भारतीय सेना के ब्रिगेडियर विपुल त्यागी ने जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा में हुए एनकाउंटर को लेकर कहा है कि सेना, पुलिस और सीआरपीएफ के एक साझा ऑपरेशन में उमर लोन नाम के चरमपंथी को मारा

इन्हें हिंदुओं पर भरोसा नहीं: आचार्य प्रमोद कृष्णम का कांग्रेस पर हमला 

लोकसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी के लिए अहम भूमिका निभाने वाली प्रियंका गांधी पर आचार्य प्रमोद कृष्णम ने हमला किया है

एनटीए को सुप्रीम कोर्ट ने लगाई फटकार, नीट मामले में केंद्र और एजेंसी को नोटिस

नीट-यूजी 2024 एग्जाम मामले में सुप्रीम कोर्ट ने नेशनल टेस्टिंग एजेंसी और केंद्र सरकार को फटकार लगाते हुए कहा कि अगर 0.001% भी गड़बड़ी हुई है तो उसे सुधारना चाहिए

भारत ने यूक्रेन पीस समिट के साझा बयान से ख़ुद को अलग किया

भारत ने स्विट्जरलैंड में आयोजित ‘समिट ऑन पीस इन यूक्रेन’ के साझा बयान से ख़ुद को अलग कर लिया है.

कानून मंत्री पूरा सच नहीं बता रहे;नए कानून पर मनीष तिवारी ने उठाए सवाल

मनीष तिवारी ने कहा अर्जुन राम मेघवाल पूरा सच नहीं बता रहे हैं. तीन नए आपराधिक कानूनों को विपक्षी दलों के 146 सांसदों को सस्पेंड करने के बाद अपनी मर्जी से पास किया गया था.

हरियाणा कांग्रेस की नेता श्रुति चौधरी ने कांग्रेस पार्टी छोड़ी

हरियाणा विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस नेता श्रुति चौधरी और उनकी मां किरण चौधरी ने कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफ़ा दे दिया.

मुसलमान-यादवों ने वोट नहीं दिया, उनका काम नहीं करूंगा;देवेश चंद्र ठाकुर

बिहार के सीतामढ़ी से नवनिर्वाचित जेडीयू सांसद देवेश चंद्र ठाकुर ने कहा है कि मुसलमानों और यादवों ने उन्हें वोट नहीं दिया, इसलिए वो उनके लिए कुछ नहीं करेंगे.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नालंदा विश्वविद्यालय के नए कैंपस का उद्घाटन किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को राजगीर स्थित नालंदा विश्वविद्यालय के नए कैंपस का उद्घाटन किया.

बीजेपी ने महाराष्ट्र, हरियाणा और झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए प्रभारी नियुक्त किए

भारतीय जनता पार्टी ने इस साल के अंत में होने वाले महाराष्ट्र, हरियाणा और झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए प्रदेश चुनाव प्रभारी और सह-प्रभारियों की नियुक्ति की है

प्रियंका गांधी वायनाड से लड़ेंगीं चुनाव,

प्रियंका गांधी को कांग्रेस पार्टी ने वायनाड लोकसभा सीट पर उपचुनाव के लिए उम्मीदवार घोषित किया है

देश में नए आपराधिक क़ानून 1 जुलाई से लागू होंगे

देश में तीनों नए आपराधिक क़ानून 1 जुलाई को लागू हो जाएंगे.कानूनों में भारतीय न्याय संहिता 2023, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 और भारतीय सुरक्षा अधिनियम 2023 शामिल हैं

Popular

Subscribe

spot_imgspot_img