0:00
0:00 left
ओम बिरला चुने गए लोकसभा के स्पीकर
ओम बिरला लोकसभा के स्पीकर पद के लिए चुन लिए गए हैं.ओम बिरला को पीएम नरेंद्र मोदी और सदन में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने बधाई दी. ओम बिरला लगातार दूसरी बार लोकसभा के स्पीकर बने हैं. बिरला राजस्थान के कोटा से लोकसभा सांसद हैं.ओम बिरला ध्वनिमत से विजयी हुए. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनके नाम का प्रस्ताव पेश किया था जिसके बाद अमित शाह, नितिन गडकरी, राजनाथ सिंह ने प्रस्ताव का समर्थन किया.एनडीए के घटल दलों के नेताओं ने भी इस प्रस्ताव का समर्थन किया.
पीएम मोदी ने कहा कि अगले पांच साल उनका मार्गदर्शन मिलेगा. संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने संसद के स्टाफ, प्रोटेम स्पीकर और सदस्यों का धन्यवाद भी किया.
ओम बिरला से पहले बलराम जाखड़ को पांच साल का कार्यकाल पूरा करने के बाद फिर से स्पीकर का पद मिला था.
👉 यह भी पढ़ें:
- Parliament News: संसद में फिर गरमाया माहौल, अमित शाह को लेकर BJP-कांग्रेस आमने-सामने; विपक्ष के आरोपों पर बढ़ी सियासी हलचल
- Lok Sabha : राहुल गांधी के बयानों पर भाजपा हमलावर, अनुराग ठाकुर ने स्पीकर को दिया विशेषाधिकार हनन का नोटिस
- Lok Sabha में लोक परीक्षा संशोधन बिल पास, केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने राहुल गांधी को दिया जवाब
- Rahul Gandhi : लोकसभा में राहुल गांधी ने कहा-अमित शाह के आदेश पर चले पैलेट गन, भाजपा सांसदों ने मचाया हंगामा
- Lok Sabha में प्रियंका वाड्रा का सरकार पर निशाना, कहा- पीएम को कैमरे का एंगल नहीं, दिल का एंगल बदलना होगा
- Lok Sabha में अखिलेश यादव ने सरकार पर साधा निशाना, कहा- एक प्रधान को हटाकर, एक प्रधान को बचा लिया



