0:00
0:00 left
राष्ट्रपति के अभिभाषण में पेपर लीक की घटनाओं का भी ज़िक्र
संसद के दोनों सदनों को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा, सरकार का निरंतर प्रयास है कि देश के युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का उचित अवसर मिले. सरकारी भर्ती हो या परीक्षाएं, किसी भी कारण से इनमें रुकावट आए, ये उचित नहीं है.
वो बोलीं, ”इन(परीक्षा) में शुचिता और पारदर्शिता बहुत ज़रूरी है. हाल ही में कुछ परीक्षा में पेपर लीक की घटनाओं की निष्पक्ष जांच और दोषियों को कड़ी से कड़ी सज़ा दिलवाने के लिए मेरी सरकार प्रतिबद्ध है. इससे पहले भी हमने देखा है कि किसी राज्य में पेपर लीक की घटना होती रही हैं. इस बार दल या राजनीति से ऊपर उठकर देशव्यापी ठोस उपाय करने की ज़रूरत है.
मुर्मू ने कहा, ”संसद ने भी परीक्षा में होने वाली गड़बड़ियों के विरुद्ध एक सख़्त क़ानून बनाया है. मेरी सरकार परीक्षाओं से जुड़ी संस्थाओं, उनके कामकाज के तरीके में सुधार करने की दिशा में काम कर रही है.”राष्ट्रपति के अभिभाषण में आपातकाल का भी ज़िक्र सुनाई दिया.
👉 यह भी पढ़ें:
- उत्तर 24 परगना में अमोनिया गैस लीक: बर्फ कारखाने से 25 ग्रामीण बीमार, सड़क पर उतरे लोग
- मिर्जा फखरुल इस्लाम आलमगीर होंगे बांग्लादेश के 23वें राष्ट्रपति, सीधे मुकाबले में जीता चुनाव
- President of France की सुरक्षा में बड़ी चूक, सीरिया में जिस होटल में रुके हैं, उसी के पास हुआ जोरदार धमाका
- भाजयुमो इंदौर अध्यक्ष की नियुक्ति में संघ का रोड़ा, दावेदार हाथ जोड़कर पूछ रहे-आखिर हमारी क्या गलती है सरकार?
- President Droupadi Murmu Birthday: पीएम मोदी का खास संदेश वायरल, राष्ट्रपति मुर्मु की प्रेरणादायक यात्रा पर पूरे देश की नजर
- NEET 2026 Re-Exam से पहले बड़ा एक्शन! क्या Paper Leak रोकने के लिए Telegram हुआ Block? केंद्र सरकार का चौंकाने वाला फैसला



