नई दिल्ली। भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) के सर्वर में सेंध लगने की खबर है। रिपोर्ट के मुताबिक बीएसएनएल के करीब 278 जीबी डाटा हैकर्स के पास पहुंचा है। इस डाटा लीक में लोगों के सिम कार्ड से जुड़ी जानकारी जैसे मोबाइल नंबर, घर का एड्रेस, सर्वर सिक्योरिटी कीज आदि शामिल हैं। इन डाटा का इस्तेमाल गलत कार्यों में किया जा सकता है और इन डाटा की मदद से लोगों को साइबर ठगी का शिकार भी बनाया जा सकता है।
इस डाटा लीक की जानकारी डिजिटल रिस्क मैनेजमेंट फर्म Athenian Tech ने दी है। इस डाटा लीक की घटना को kiberphant0m नाम के हैकर ने अंजाम दिया है। कहा जा रहा है कि यह डार्क वेब पर उसका निक नेम हो सकता है। अभी तक यह साफ नहीं है कि यह डाटा लीक किसी हैकर ने किया है या किसी हैकर ग्रुप ने।
👉 यह भी पढ़ें:
- अखिलेश यादव का BJP पर बड़ा हमला: “डाटा चोरी की राजनीति कर रही है भाजपा, एजेंसियां बन गई हैं सहयोगी दल”
- ब्रिटेन की गुप्त योजना उजागर: हज़ारों अफ़गान नागरिकों का डेटा लीक, 4,500 को मिली शरण
- भारत पर साइबर हमला करने की नापाक कोशिश, पाकिस्तान समर्थित हैकर्स को मुंहतोड़ जवाब
- कोविड की उत्पत्ति पर डब्ल्यूएचओ ने चीन से मांगा डेटा, भविष्य की महामारियों के लिए पारदर्शिता जरूरी
- 2025 में अंतरराष्ट्रीय यात्री डेटा साझा करने पर बड़े बदलाव
- देख लीजिए, इस साल हैकर्स ने आपके ये पसंदीदा पासवर्ड हैक किए, कभी भी न बनाएं आसान सा पासवर्ड
रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि लीक हुए बीएसएनएल के इस डाटा में यूजर्स की जानकारी के अलावा भी कई संवेदनशील जानकारियां हैं। लीक डाटा में सर्वर का भी स्नैपशॉट शामिल है। लीक हुआ डाटा में इंटरनेशनल मोबाइल सब्सक्राइबर आडेंटिटी नंबर के अलावा, सिम कार्ड की डीटेल, पिन कोड, ऑथेंटिकेशन कीज जैसी कई जानकारी हैं।
लीक डाटा में बीएसएनएल के SOLARIS सर्वर का डाटा भी शामिल है। इन डाटा का इस्तेमाल सिम कार्ड क्लोनिंग के लिए भी हो सकता है। बीएसएनएल ने इस डाटा लीक पर अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है।



