0:00
0:00 left
केजरीवाल की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने कहा- हम पहले हाई कोर्ट के फैसले का इंतजार करेंगे
दिल्ली हाई कोर्ट के ज़मानत पर रोक लगाने के फैसले के ख़िलाफ़ सीएम अरविंद केजरीवाल की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को सुनवाई की.सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि हम पहले हाई कोर्ट के फैसले का इंतजार करेंगे.अरविंद केजरीवाल के वकील ऋषिकेश कुमार ने समाचार एजेंसी एएनआई से कहा है कि सुप्रीम कोर्ट अब इस मामले में बुधवार को सुनवाई करेगा.
शुक्रवार शाम राऊज़ अवेन्यू कोर्ट ने अरविंद केजरीवाल को ज़मानत दे दी थी जिसके ख़िलाफ़ ईडी ने दिल्ली हाई कोर्ट में याचिका दायर की.दिल्ली हाई कोर्ट ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को मिली ज़मानत पर लंबी सुनवाई के बाद अपना फ़ैसला 2-3 दिनों के लिए रिज़र्व रख लिया है.अदालत ने इससे पहले राऊज़ एवेन्यू कोर्ट से अरविंद केजरीवाल को मिली ज़मानत पर रोक लगा दी थी.हाई कोर्ट के जमानत पर रोक लगाने के फैसले के ख़िलाफ़ अरविंद केजरीवाल सुप्रीम कोर्ट पहुंचे थे.
👉 यह भी पढ़ें:
- कर्नल सोफिया मामला: मंत्री विजय शाह को SC से झटका, अभियोजन मंजूरी में दखल से इनकार
- इमरान खान का मेडिकल चेकअप: अस्पताल से फिर अदियाला जेल भेजे गए, पाकिस्तान में सियासी हलचल तेज
- नीट पेपर लीक के खिलाफ प्रदर्शन पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, गंभीर अपराध में शामिल लोगों को नहीं मिलेगी राहत
- Supreme Court ने कहा-शांतिपूर्ण प्रदर्शन मौलिक अधिकार, सिर्फ आंदोलन होने से लाठीचार्ज करना जायज नहीं
- मीनाक्षी नटराजन के नामांकन विवाद पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई कल, नाम वापसी की आखिरी तारीख आज
- इश्क करो पार्टी’ से राजनीति में एंट्री! पूर्व सुप्रीम कोर्ट जज मार्कंडेय काटजू का बड़ा दांव, क्या बदल जाएगा राजनीतिक नैरेटिव?



