0:00
0:00 left
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने पेपर लीक पर हंगामे के बीच टाली सीएसआईआर-यूजीसी-नेट
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने सीएसआईआर-यूजीसी-नेट 2024 को टाल दिया है. ये परीक्षा 25 से 27 जून 2024 को आयोजित की जानी थी.एक बयान जारी कर एनटीए ने कहा है कि ना टाली जा सकने वाली परिस्थितियों और लॉजिस्टिकल दिक्कतों की वजह से परीक्षा को टाला जा रहा है. एनटीए ने कहा है कि अभ्यर्थियों को परीक्षा की नई तिथि के बारे में जल्द ही जानकारी दे दी जाएगी.

एनटीए ने अभ्यर्थियों से ताज़ा जानकारी के लिए अपनी अधिकारिक वेबसाइट csirnet.nta.ac.in को विज़िट करते रहने के लिए कहा है. सीएसआईआर यूजीसी नेट राष्ट्रीय स्तर की पात्रता परीक्षा है. इसके ज़रिए जूनियर रिसर्च फेलो और लेक्चरशिप और असिस्टेंट लेक्चरशिप के लिए योग्य अभ्यर्थी चुने जाते हैं.काउंसिल ऑफ़ साइंटिफ़िक एंड इंडस्ट्रियल रिसर्च और यूनिवर्सिटी ग्रांट कमिशन मिलकर इस परीक्षा को एनटीए के सहयोग से आयोजित करते हैं.
👉 यह भी पढ़ें:
- NEET पेपर लीक पर सुप्रीम कोर्ट ने सरकार से कहा-एनटीए को यूपीएससी से सीखना चाहिए
- NEET UG 2026 Paper Leak: सीबीआई की चार्जशीट में कई खुलासे, परीक्षा के तीन दिन पहले ही लीक हो गए थे पेपर
- NEET Paper Leak मामले पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, कहा-अब गलतियों का सिलसिला खत्म करना होगा
- Paper Leak पर जागी सरकार, अब बिल लाने की तैयारी, 10 साल की कैद और 1 करोड़ तक का हो सकता है जुर्माना
- NEET पेपर लीक पर सोनिया गांधी का मोदी सरकार पर बड़ा हमला, बोलीं- ‘छात्रों की आवाज दबाने के बजाय जवाबदेही तय करे सरकार’
- Paper Leak Controversy: पीएम मोदी के फास्ट ट्रैक कोर्ट के ऐलान पर CJP प्रवक्ता आशुतोष रांका का पलटवार, बोले- ‘मरहम नहीं, चोट की वजह का इलाज जरूरी’



