स्पीकर पद के उम्मीदवार पर कांग्रेस ने एकतरफ़ा फ़ैसला लिया; अभिषेक बनर्जी
टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी ने कहा है कि कांग्रेस पार्टी ने स्पीकर पद के उम्मीदवार के लिए उनकी पार्टी से संपर्क नहीं किया.अभिषेक बनर्जी ने समाचार एजेंसी एएनआई से कहा, “स्पीकर पद के उम्मीदवार को लेकर हमारी पार्टी से संपर्क नहीं किया गया. इस बारे में कोई बात नहीं की गई है. यह दुर्भाग्यपूर्ण है और एकतरफा फैसला लिया गया है

👉 यह भी पढ़ें:
- Abhishek Banerjee को हाईकोर्ट से राहत, अमातला में पार्टी ऑफिस गिराने पर रोक, शनिवार को हुई थी कार्रवाई
- TMC के बागी गुट के नेताओं को अभिषेक बनर्जी ने दी चुनौती, पार्टी में वापस आ जाएं, एक घंटे में दे दूंगा इस्तीफा
- Abhishek Banerjee : ममता के भतीजे अभिषेक बनर्जी को बड़ा झटका, डायमंड हार्बर में दफ्तर पर चला बुलडोजर
- Abhishek Banerjee को बड़ा झटका! MP High Court ने हटाई Arrest Warrant पर रोक, क्या अब बढ़ेंगी TMC नेता की मुश्किलें?
- टीएमएसी के बंटवारे पर अभिषेक बनर्जी भी रखेंगे अपना पक्ष, स्पीकर ओम बिरला ने 19 जून को बुलाया
- Bengal Political Storm: रात 3 बजे अभिषेक बनर्जी के घर रेड! ताला तोड़कर घुसी पुलिस? ममता बनर्जी भी तुरंत पहुंचीं
कांग्रेस ने स्पीकर पद के लिए आठ बार के सांसद के सुरेश को उम्मीदवार बनाया है.एनडीए की तरफ से ओम बिरला को स्पीकर पद के लिए उम्मीदवार बनाया गया है.देश के संसदीय इतिहास में पहली बार स्पीकर पद के लिए चुनाव होगा.हालांकि कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल का कहना है कि अगर डिप्टी स्पीकर का पद विपक्ष को दिया जाता है तो फिर कांग्रेस अपना उम्मीदवार वापस लेने के लिए तैयार है.



