0:00
0:00 left
एनडीए ने स्पीकर पद के लिए ओम बिरला को बनाया उम्मीदवार, कांग्रेस ने के सुरेश को मैदान में उतारा
लोकसभा में स्पीकर पद के लिए एनडीए की तरफ से ओम बिरला उम्मीदवार होंगे. ओम बिरला 17वीं लोकसभा में भी स्पीकर रहे हैं.एनडीए के पास 292 सांसदों का समर्थन है.
केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने कहा है कि एनडीए की तरफ से ओम बिरला ने स्पीकर पद का नामांकन दाखिल किया है.
वहीं कांग्रेस पार्टी ने के सुरेश को स्पीकर पद के लिए उम्मीदवार बनाया है. के सुरेश 8वीं बार सांसद चुने गए हैं.
इंडिया गठबंधन के पास 234 सांसदों का समर्थन है.
कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने कहा- हमने अपनी तरफ से के सुरेश को स्पीकर पद के लिए उम्मीदवार बनाया है.
ओम बिरला राजस्थान की कोटा बूंदी लोकसभा सीट से तीसरी बार सांसद चुने गए हैं.
भारतीय संसद के इतिहास में पहली बार स्पीकर पद के लिए चुनाव होगा. स्पीकर के नाम पर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच आम सहमति नहीं बन पाई.
👉 यह भी पढ़ें:
- टीएमएसी के बंटवारे पर अभिषेक बनर्जी भी रखेंगे अपना पक्ष, स्पीकर ओम बिरला ने 19 जून को बुलाया
- ओम बिरला ने संसदीय समिति का किया गठन, केसी वेणुगोपाल बने लोक लेखा समिति अध्यक्ष
- अविश्वास प्रस्ताव गिरने के बाद लोकसभा पहुंचे स्पीकर ओम बिरला, बोले- किसी सदस्य को नियमों से परे जाकर बोलने का अधिकार नहीं
- ‘कैलाश विजयवर्गीय जिंदाबाद’ के नारों के साथ इंदौर में ‘लोकसभा स्पीकर ओम बिरला का जोरदार स्वागत’, आखिर क्या चाहते हैं मंत्रीजी?
- लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव का नोटिस, 118 विपक्षी सांसदों ने किए हस्ताक्षर
- लोकसभा में विपक्ष का जमकर हंगामा, स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने की तैयारी



