नई दिल्ली। सोमवार को लोकसभा में विपक्षी सांसदों ने जमकर हंगा किया। कांग्रेस सांसद मांग कर रहे हैं कि लोकसभा में राहुल गांधी को बोलने दिया जाए। इसके बाद ही वे सदन की कार्यवाही को चलने देंगे। स्पीकर ओम बिरला इसके पक्ष में नहीं हैं, क्योंकि यह नियमों के खिलाफ है। ओम बिरला ने कहा कि सदन की कार्यवाही नियमों से चलती है और वैसे ही चलेगी। इस बीच बताया जाता है कि विपक्ष स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने की तैयारी कर रहा है।
विपक्ष राहुल गांधी को बोलने देने की मांग कर रहा है, लेकिन लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि प्रश्नकाल को पूरा हो जाने दीजिए। फिर नियम कानून के तहत चर्चा होगी। सदन की कार्यवाही आपसी सहमति और चर्चा से चलती है, लेकिन जब कांग्रेस सांसद नारे लगाते हुए वेल में आ गए। लोकसभा में पूर्व सेना प्रमुख एम एम नरवणे के अप्रकाशित संस्मरण से जुड़े विषय तथा कुछ अन्य मुद्दों को लेकर कई दिनों से हंगामा हो रहा है।
👉 यह भी पढ़ें:
- Parliament News: संसद में फिर गरमाया माहौल, अमित शाह को लेकर BJP-कांग्रेस आमने-सामने; विपक्ष के आरोपों पर बढ़ी सियासी हलचल
- Lok Sabha : राहुल गांधी के बयानों पर भाजपा हमलावर, अनुराग ठाकुर ने स्पीकर को दिया विशेषाधिकार हनन का नोटिस
- Lok Sabha में लोक परीक्षा संशोधन बिल पास, केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने राहुल गांधी को दिया जवाब
- Rahul Gandhi : लोकसभा में राहुल गांधी ने कहा-अमित शाह के आदेश पर चले पैलेट गन, भाजपा सांसदों ने मचाया हंगामा
- Lok Sabha में प्रियंका वाड्रा का सरकार पर निशाना, कहा- पीएम को कैमरे का एंगल नहीं, दिल का एंगल बदलना होगा
- Lok Sabha में अखिलेश यादव ने सरकार पर साधा निशाना, कहा- एक प्रधान को हटाकर, एक प्रधान को बचा लिया
सूत्रों के अनुसार कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के साथ विपक्ष के नेताओं की बैठक हुई है। उनका कहना है कि विपक्ष को संसद में बोलने नहीं दिया जाएगा तो अविश्वास प्रस्ताव लाएंगे। विपक्ष का कहना है कि राहुल गांधी लोकसभा में सांसदों के निलंबन और महिला सांसदों पर लगे आरोपों पर बोलना चाहते थे। राहुल गांधी बोलने की इजाजत मांग रहे थे। सूत्रों के अनुसार लगभग सभी विपक्षी दल स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने की बात पर सहमत हैं और जल्दी ही इसे लेकर लोकसभा महासचिव को नोटिस सौंपनी की तैयारी है।



