मुसलमान-यादवों ने वोट नहीं दिया, उनका काम नहीं करूंगा;देवेश चंद्र ठाकुर

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

मुसलमान-यादवों ने वोट नहीं दिया, उनका काम नहीं करूंगा;देवेश चंद्र ठाकुर

बिहार के सीतामढ़ी से नवनिर्वाचित जेडीयू सांसद देवेश चंद्र ठाकुर ने कहा है कि मुसलमानों और यादवों ने उन्हें वोट नहीं दिया, इसलिए वो उनके लिए कुछ नहीं करेंगे.उनके इस बयान की आलोचना हो रही है. ना सिर्फ़ आरजेडी बल्कि उनकी खुद की पार्टी के बांका से सांसद गिरिधारी यादव ने भी उनसे मांफ़ी की मांग की है.सीतामढ़ी में हो रहे एक आयोजन में ठाकुर ने कहा, “अब मैं यादव और मुसलमानों के लिए कोई काम नहीं करूंगा. क्योंकि उन्होंने मुझे वोट नहीं दिया है. यादव और मुसलमान अगर हमारे यहां आते हैं तो उनका स्वागत है. चाय पीजिए, मिठाई खाइए, लेकिन मैं आपका कोई काम नहीं करूंगा.

जेडीयू सांसद ने कहा-मुसलमान-यादवों ने नहीं दिया वोट उनके लिए काम नहीं करूंगा  - BBC News हिंदी

इस आयोजन के बाद पत्रकारों से बात करते हुए ठाकुर ने कहा, “मैंने जो कहा है, उस पर अब भी कायम हूं, मैं ये काफ़ी समय से कह रहा हूं. मैंने 25 साल तक लोगों के लिए बिना भेदभाव के काम किया है.हालांकि यादव और मुसलमानों ने उनके लिए वोट नहीं किया वो इस नतीजे पर कैसे पहुंचे इसका कोई तर्क उन्होंने नहीं दिया.ठाकुर की बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए आरजेडी प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने कहा, “हम ठाकुर की टिप्पणी की निंदा करते हैं. उनकी टिप्पणी अपमानजनक,जातिवादी और धर्म विरोधी है. यह उनके सामंतवादी रवैये को दिखाता है.”वहीं उनकी पार्टी के ही सांसद गिरिधारी यादव ने कहा है कि वो ठाकुर के बयान की निंदा करते हैं और उन्हें तुरंत माफ़ी मांगनी चाहिए.

Abhilash Shukla (Editor)
Abhilash Shukla (Editor)http://www.hbtvnews.com
Abhilash Shukla is an experienced editor with over 28 years in journalism. He is known for delivering balanced, impactful, and credible news coverage.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

इंदौर के युवक से इंटरनेशनल शेयर मार्केट में मुनाफे का झांसा देकर ₹8.70 लाख की ठगी

इंदौर के युवक से इंटरनेशनल शेयर मार्केट में मुनाफे का झांसा देकर ₹8.70 लाख की ठगी हुई। चंदन नगर पुलिस ने मामला दर्ज किया है।

BJP विधायक ने युवक से पूछा ‘मैं गधा हूं क्या?’, युवक ने दिया ऐसा जवाब, VIDEO वायरल

मध्य प्रदेश के शिवपुरी में भाजपा विधायक और युवक के बीच तीखी बहस हुई। युवक ने विधायक से कहा 'आप गधे हो', वीडियो वायरल। 27% ओबीसी आरक्षण मांग के दौरान विवाद।

इंदौर में रेलवे ट्रैक के लिए 2.5 लाख पेड़ काटने पर हाईकोर्ट ने लगाई रोक

इंदौर में रेलवे ट्रैक के लिए प्रस्तावित 2.5 लाख पेड़ों की कटाई पर मध्यप्रदेश हाईकोर्ट ने रोक लगा दी है। यह आदेश चोरल के जंगलों को बचाने के लिए जारी हुआ।

विश्व खाद्य दिवस: इंदौर में 6 महीने में 100 खाद्य सामग्री सैंपल फेल

विश्व खाद्य दिवस पर इंदौर में खाद्य सामग्री की गुणवत्ता जांच में कई सैंपल फेल पाए गए हैं। पैक्ड घी और प्रमुख होटलों के खाद्य नमूनों में भी गड़बड़ी मिली।

रतलाम में ट्रेन और कार की जोरदार टक्कर, बंद फाटक के बीच कार फंसी

रतलाम में ट्रेन और कार की जोरदार टक्कर के दौरान बंद फाटक के बीच कार फंस गई। ट्रेन चालक की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया।

एशियन गेम्स 2026 के खिलाड़ियों से मिले PM मोदी, सफलता में उम्र को नहीं माना रुकावट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एशियन गेम्स 2026 के खिलाड़ियों से मुलाकात कर सफलता में उम्र को रुकावट न मानने की बात कही। भारत ने 85 पदक जीते।

दिल्ली पुलिस ने HC में कहा- ‘तिरंगा मार्च’ के लिए दीपके के खिलाफ होगी कार्रवाई

दिल्ली पुलिस ने दिल्ली हाईकोर्ट में कहा कि तिरंगा मार्च के लिए अभिजीत दिपके के खिलाफ कार्रवाई होगी। कोर्ट ने प्रदर्शन पर रोक लगाने से इनकार किया।

एमपी-यूपी समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट की तैयारी, SSR शेड्यूल बाद में जारी

भारत निर्वाचन आयोग ने 17 राज्यों में मतदाता सूची अपडेट की तैयारी शुरू की है। SSR प्रक्रिया के तहत नए युवा मतदाता नाम जोड़ सकेंगे। SSR शेड्यूल बाद में जारी होगा।

राहुल गांधी ने राष्ट्रपति को लिखा पत्र, दुष्यंत गौतम को राज्यपाल न बनने दें

राहुल गांधी ने राष्ट्रपति को पत्र लिख दुष्यंत गौतम को राज्यपाल पद पर नियुक्त न करने की अपील की है। उन्होंने जांच पूरी होने तक पदभार न संभालने की मांग की।

IAS भरत यादव ने संभाला जनसंपर्क सचिव का पदभार, कई विभागों में निभा चुके हैं महत्वपूर्ण भूमिका

आईएएस भरत यादव ने मध्य प्रदेश के जनसंपर्क सचिव का पदभार ग्रहण किया। वे पूर्व में सड़क विकास निगम के प्रबंध संचालक रह चुके हैं।