0:00
0:00 left
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भ्रतृहरि महताब को लोकसभा का प्रोटेम स्पीकर नियुक्त किया
भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने लोकसभा सदस्य भ्रतृहरि महताब को अनुच्छेद 95(1) के तहत लोकसभा का प्रोटेम स्पीकर नियुक्त किया है.18वीं लोकसभा का स्थायी स्पीकर नियुक्त होने तक महताब ही स्पीकर की ज़िम्मेदारी निभाएंगे.भ्रतृहरि महताब बीजू जनता दल के नेता हैं और छह बार लोकसभा सांसद रहे हैं. इस बार उन्होंने पार्टी बदलकर बीजेपी के टिकट पर जीत हासिल की थी.कांग्रेस ने प्रोटेम स्पीकर की नियुक्ति पर सवाल उठाये हैं.
पार्टी के महासचिव जयराम रमेश ने ट्वीट कर कहा, ये परंपरा रही है कि सर्वाधिक कार्यकाल वाले सांसद को ही प्रोटेम स्पीकर नियुक्त किया जाता है ताकि वो संसद के पहले दो दिनों में चुनकर आए सांसदों को शपथ दिला सके. 18वीं लोकसभा में सबसे वरिष्ठ सासंद कांग्रेस के के.सुरेश और बीजेपी के वीरेंद्र कुमार हैं. दोनों का यह आठवां कार्यकाल है. चूंकि वीरेंद्र कुमार केंद्रीय मंत्री बन गए हैं, इसलिए क़ायदे से के. सुरेश को ही प्रोटेम स्पीकर नियुक्त किया जाना चाहिए था.महताब सातवीं बार लोकसभा के लिए ओडीशा के कटक से निर्वाचित हुए हैं.
👉 यह भी पढ़ें:
- Parliament News: संसद में फिर गरमाया माहौल, अमित शाह को लेकर BJP-कांग्रेस आमने-सामने; विपक्ष के आरोपों पर बढ़ी सियासी हलचल
- Lok Sabha : राहुल गांधी के बयानों पर भाजपा हमलावर, अनुराग ठाकुर ने स्पीकर को दिया विशेषाधिकार हनन का नोटिस
- Lok Sabha में लोक परीक्षा संशोधन बिल पास, केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने राहुल गांधी को दिया जवाब
- Rahul Gandhi : लोकसभा में राहुल गांधी ने कहा-अमित शाह के आदेश पर चले पैलेट गन, भाजपा सांसदों ने मचाया हंगामा
- Lok Sabha में प्रियंका वाड्रा का सरकार पर निशाना, कहा- पीएम को कैमरे का एंगल नहीं, दिल का एंगल बदलना होगा
- Lok Sabha में अखिलेश यादव ने सरकार पर साधा निशाना, कहा- एक प्रधान को हटाकर, एक प्रधान को बचा लिया



