India

इजराइल पर ईरानी कार्रवाई , भारत समेत कई देशों ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरी

सीरिया में ईरानी दूतावास पर हमले के बाद तेहरान की जवाबी कार्रवाई को देखते हुए भारत, अमेरिका और कई अन्य यूरोपीय देशों ने अपने नागरिकों के लिए ट्रैवल एडवाइजरी जारी की है

आरजेडी ने जारी किया घोषणापत्र

बिहार की मुख्य विपक्षी पार्टी राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के नेता तेजस्वी यादव ने लोकसभा चुनाव के लिए पार्टी का घोषणापत्र जारी किया

जलियांवाला बाग हत्याकांड के पीड़ितों को राष्ट्रपति,पीएम  की श्रद्धांजलि

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को जलियांवाला बाग हत्याकांड में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित की

बीजेपी ने लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा का  संकल्प पत्र जारी 

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने 2024 लोकसभा चुनाव के लिए घोषणा पत्र जारी किया है. पार्टी ने घोषणापत्र को 'मोदी की गारंटी संकल्प पत्र' का नाम दिया है.

सलमान खान के घर के बाहर हुई फायरिंग

मुंबई पुलिस ने बताया है कि बांद्रा में अभिनेता सलमान खान के घर के बाहर दो अज्ञात लोगों ने रविवार की सुबह पांच बजे के करीब फायरिंग की है

ईरान के इजरायल पर हमले पर  भारत की चिंता 

पश्चिमी एशिया की स्थिति पर भारत के विदेश मंत्रालय की ओर से प्रतिक्रिया जारी की गई है.

चीन से सीमा विवाद सुलझाने पर बोले   पीएम मोदी 

अमेरिकी मैगजीन न्यूजवीक को दिए इंटरव्यू में पीएम मोदी ने कहा- हमें चीन के साथ तत्काल बात करके सीमा विवाद जल्द सुलझा लेना चाहिए

पश्चिम बंगाल में नहीं लागू होने देंगे सीएए, एनआरसी और समान नागरिक संहिता;ममता बनर्जी 

ममता बनर्जी ने कहा है कि वो किसी भी हालत में पश्चिम बंगाल में नागरिकता संशोधन क़ानून, नेशनल रजिस्टर ऑफ सिटीजंस एनआरसी और समान नागरिक संहिता यूसीसी नहीं लागू होने देंगी

रामेश्वरम कैफे विस्फोट: गिरफ्त में मास्टरमाइंड सहित दो आरोपी

राष्ट्रीय जांच एजेंसी एनआईए को बेंगलुरु के रामेश्वरम कैफे विस्फोट मामले में बड़ी सफलता हाथ लगी

सोना बना रहा हर रोज नया रिकॉर्ड; हुआ 72 हजार  पार 

सोने की कीमतें रोज नया-नया रिकॉर्ड बना रही हैं. सोने का भाव पिछले कुछ दिनों में कई बार नया रिकॉर्ड बना चुका है

पीएम मोदी ने ली हीटवेव और गर्मी के मसले पर उच्च स्तरीय बैठक

इस साल भीषण गर्मी पड़ने के अनुमान को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हीटवेव से निपटने की तैयारियों की समीक्षा की

केजरीवाल के मंत्री का इस्तीफा;भ्रष्टाचार का लगाया आरोप 

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के सहयोगी और दिल्ली सरकार में कैबिनेट मंत्री राज कुमार आनंद ने आम आदमी पार्टी की सदस्यता और अपने पद से इस्तीफा दे दिया है

डिजिटलाइजेशन को लेकर यूएनजीए अध्यक्ष ने की भारत की तारीफ

भारत में तेजी से हो रहे डिजिटलाइजेशन का संयुक्त राष्ट्र सभा भी मुरीद हो गया है।

सपा के पास नहीं कोई रणनीति ;ओवैसी  

हैदराबाद से सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश यादव पर बड़ी टिप्पणी की है.

पतंजलि विज्ञापन मामला: झूठा हलफनामा, सुप्रीम कोर्ट की फटकार 

सुप्रीम कोर्ट ने योग गुरु रामदेव और पतंजलि आयुर्वेद के प्रबंध निदेशक बालकृष्ण की बिना शर्त माफी वाले हलफनामे को स्वीकार करने से इनकार कर दिया

महाराष्ट्र; 21-17-10 के फॉर्मूले पर चुनाव लड़ेगा इंडिया गठबंधन

महीनों की चर्चा के बाद महाविकास अघाड़ी (एमवीए) ने 2024 के लोकसभा चुनावों के लिए महाराष्ट्र में 48 सीटों के बंटवारे के फार्मूले का ऐलान कर दिया है

हरियाणा में स्कूल बस के पलटी; छह  बच्चों की मौत, कई बच्चे घायल

हरियाणा के महेंद्रगढ़ ज़िले में एक स्कूल बस पलटने से छह बच्चों की मौत हो गई और कई बच्चे घायल हुए हैं

मालदीव की मदद के बाद, श्रीलंका-यूएई   संग भी दोस्ती निभाएगा भारत

भारत की पहचान मुश्किल वक्त में पड़ोसियों की मदद करने वाले देश के तौर पर रही है. ऐसा हमेशा ही देखने को मिला है, फिर भले ही किसी मुल्क से दगाबाजी ही क्यों न मिल जाए.

कंगना रनौत का बीफ पर जवाब

अभिनेत्री कंगना रनौत ने कांग्रेस नेता विजय वडेट्टीवार के उनके बीफ खाने के दावे पर एक्स पर बयान जारी किया है

दिल्ली हाई कोर्ट;अरविंद केजरीवाल की याचिका खारिज 

दिल्ली हाई कोर्ट ने ईडी की गिरफ्तारी को चुनौती देने वाली अरविंद केजरीवाल की याचिका खारिज कर दी है

गुजरात यूनिवर्सिटी मानहानि केस;संजय सिंह की याचिका खारिज 

शराब नीति मामले में जमानत पर रिहा राज्यसभा सांसद संजय सिंह को सुप्रीम कोर्ट से गुजरात यूनिवर्सिटी मानहानि केस में राहत नहीं मिली है

25 साल के भारतीय छात्र की अमेरिका में मौत

अमेरिका में पढ़ाई कर रहे 25 साल के भारतीय छात्र मोहम्मद अब्दुल अराफ़ात जो बीते महीने से गायब था वो ओहायो के क्लीवलैंड में मृत मिला

अब कांग्रेस का समय नहीं ;आकाश आनंद

बसपा सुप्रीमो मायावती के भतीजे और उत्तराधिकारी आकाश आनंद ने कहा कि अब कांग्रेस का समय नहीं रहा

मनमुताबिक नतीजे नहीं मिले तो राहुल गांधी को हटना चाहिए- प्रशांत किशोर

राजनीतिक रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने सुझाव दिया है कि अगर कांग्रेस को लोकसभा चुनाव में उम्मीद के मुताबिक़ नतीजे नहीं मिलते हैं तो राहुल गांधी को पीछे हटने पर विचार करना चाहिए.

शराब नीति केस; के. कविता की जमानत याचिका हुई खारिज

दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने दिल्ली की शराब नीति से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में बीआरएस नेता के. कविता की जमानत याचिका खारिज कर दी है.

राजनाथ सिंह के घुसकर मारेंगे वाले बयान की पाकिस्तान ने की निंदा

किसी चरमपंथी को जरूरत पड़ने पर पाकिस्तान में घुसकर मारने के भारतीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के बयान की पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय ने निंदा की है.

सेंसेक्स पहली बार 75,000 के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा, निफ्टी में भी उछाल

मंगलवार को पहली बार बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज सेंसेक्स ने शुरुआती ट्रेड में 75000 का ऐतिहासिक रिकॉर्ड पार कर लिया

यूपी मदरसा कानून को रद्द पर सुप्रीम कोर्ट की  रोक

सुप्रीम कोर्ट ने यूपी बोर्ड ऑफ़ मदरसा एजुकेशन एक्ट 2004 को ग़ैर-संवैधानिक बताकर रद्द करने वाले 22 मार्च के इलाहाबाद हाईकोर्ट के फैसले पर रोक लगा दी है.

सीएए नियम दोहरी नागरिकता की इजाज़त देते हैं;याचिकाकर्ता 

नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के ख़िलाफ़ दायर याचिकाओं के याचिकाकर्ताओं का तर्क है कि इस कानून के तहत विदेशी नागरिकों को अपने मूल देश की नागरिकता छोड़ने की जरूरत नहीं है

मोदी सरकार के 10 साल  हताशा से भरे ;सोनिया गांधी 

सोनिया गांधी ने कहा, हमारा देश पिछले 10 साल से एक ऐसी सरकार के हवाले है जिसने बेरोजगारी, महंगाई, आर्थिक संकट, असमानता और अत्याचार को बढ़ावा देने में कोई कसर नहीं छोड़ी

लद्दाख चीन के बॉर्डर तक प्रस्तावित मार्च वापस लिया

केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख की लेह एपेक्स बॉडी (एलएबी) ने चीन के बॉर्डर तक प्रस्तावित मार्च को वापस ले लिया है

आप के खिलाफ भाजपा का ‘शराब से शीश महल’ अभियान

भाजपा कार्यकर्ताओं और दिल्ली पार्टी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने आप के खिलाफ 'शराब से शीश महल' अभियान चलाया।

भीमा कोरेगांव केस: छह साल बाद शोमा सेन को जमानत

भीमा कोरेगांव-एल्गार परिषद केस में छह साल से जेल में बंद शोमा कांति सेन को  सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिल गई है.

पाकिस्तान में घुसकर आतंकवादियों को मारेंगे

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि अगर कोई आतंकवादी भारत में शांति भंग करने या आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने की कोशिश करेगा तो हम उसे मुंहतोड़ जवाब देंगे

केजरीवाल ने की वकील के साथ ज्यादा समय बिताने की मांग,ईडी का विरोध 

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शुक्रवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की उस याचिका का विरोध किया, जिसमें उन्होंने अपने वकील के साथ ज्यादा समय बिताने की मांग की थी

संदेशखाली ;हाई कोर्ट ने कहा- अगर 1% भी सच है तो यह शर्मनाक है

पश्चिम बंगाल में संदेशखाली हिंसा को लेकर कलकत्ता हाई कोर्ट ने पश्चिम बंगाल सरकार को आड़े हाथों लिया है.

पूर्णिया से पप्पू यादव ने किया  निर्दलीय नामांकन दाखिल 

कांग्रेस नेता पप्पू यादव ने बिहार की पूर्णिया लोकसभा सीट से गुरुवार को निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर अपना नामांकन दाख़िल कर दिया है

महाराष्ट्र; ‘इंडिया गठबंधन में सीट बंटवारे पर  बोले संजय राउत

महाराष्ट्र में इंडिया' गठबंधन की पार्टियों में सीट शेयरिंग से नाखुश पूर्व कांग्रेस नेता संजय निरुपम के विवाद के बाद शिव सेना यूबीटी नेता संजय राउत ने प्रतिक्रिया दी है.

60 से ज़्यादा भारतीय इजराइल पहुंचे 

60 से ज़्यादा भारतीय इजराइल बीते महीनों में भर्ती किया गया था, उनका पहला बैच इजरायल रवाना हो गया है.

कांग्रेस से टैक्स रिकवरी; आयकर विभाग ने सुप्रीम कोर्ट को दिया जवाब 

आयकर विभाग ने सुप्रीम कोर्ट को बताया है कि लोकसभा चुनाव को देखते हुए क़रीब 3,500 करोड़ रुपये की आयकर मांग के मामले में वह कांग्रेस के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं करेगा.

आरबीआई ने नहीं बदली रेपो रेट

भारतीय रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति समिति ने लगातार सातवीं बार रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं किया है.

खड़गे ने पीएम मोदी पर किया हमला

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने पीएम नरेंद्र मोदी पर तंज़ कसा है

ज्ञानवापी परिसर; व्यास तहखाने में पूजा पर रोक लगाने से सुप्रीम कोर्ट का इनकार

सुप्रीम कोर्ट ने वाराणसी स्थित ज्ञानवापी परिसर के व्यास तहखाने में हिंदू पक्ष के पूजा करने पर रोक लगाने से सोमवार को इनकार कर दिया है

श्रीलंका; मीडिया में पीएम मोदी के बयान पर गुस्सा 

कच्छतिवु द्वीप पर पीएम मोदी, बीजेपी और कांग्रेस के आरोप-प्रत्यारोप के बाद इस पर श्रीलंका में भी बहस शुरू हो गई है

मोदी वंशवाद की निंदा करते हैं और ख़ुद ऐसे उम्मीदवार का प्रचार करते हैं: तेजस्वी

तेजस्वी यादव ने कहा है कि मोदी विपक्ष पर परिवारवाद का आरोप लगाते हैं लेकिन खुद बिहार में जिसके प्रचार से कैंपेन की शुरुआत कर रहे हैं वो भी परिवारवाद वाले उम्मीदवार हैं.

कांग्रेस ने इंडिया गठबंधन में बड़ा दिल दिखाते हुए हितों से समझौता किया;पायलट

सचिन पायलट ने इंडिया गठबंधन पर बात करते हुए ये भी कहा कि राज्यों के सहयोगी दलों को अधिक जगह देने के लिए कांग्रेस पार्टी ने कई जगहों पर अपने हितों से समझौते भी किए हैं.

सुप्रीम कोर्ट ; नवनीत राणा का  जाति प्रमाण पत्र सही 

सुप्रीम कोर्ट ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को खारिज करते हुए अमरावती से बीजेपी सांसद नवनीत राणा के जाति प्रमाण पत्र को बरकरार रखा है

 नायर आतिशी और सौरभ को करते थे रिपोर्ट

ईडी के अनुसार, केजरीवाल ने कहा है कि विजय नायर उनकी पार्टी के नेता सौरभ भारद्वाज और आतिशी को रिपोर्ट करते थे.

कच्छतीवु द्वीप: कांग्रेस ने मोदी व विदेश मंत्री जयशंकर के रुख़ पर उठाए सवाल

कच्छतीवु द्वीप को 1974 में श्रीलंका को सौंपने के भारत सरकार के फैसले पर दाखिल एक आरटीआई आवेदन का जवाब आने के बाद आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है.

अरुणाचल प्रदेश;चीन ने दिए नए नाम, खड़गे ने साधा पीएम मोदी पर निशाना

​मल्लिकार्जुन खड़गे ने मोदी सरकार को निशाने पर लिया है.मल्लिकार्जुन खड़गे ने चीन के इस कदम को उकसावे वाली कार्रवाई बताते हुए मोदी सरकार पर आरोप लगाया है

सुशील मोदी ने बताया- मुझे छह महीने से कैंसर है

बिहार बीजेपी के वरिष्ठ नेता सुशील कुमार मोदी ने बताया है कि उन्हें कैंसर है, इसलिए वो लोकसभा चुनाव में कुछ नहीं कर पाएंगे.

कांग्रेस का घोषणा पत्र जारी

आगामी लोकसभा चुनाव से पहले देश की प्रमुख विपक्षी पार्टी कांग्रेस ने अपना घोषणा पत्र जारी करते हुए इलेक्टोरल बॉन्ड के तहत संदिग्ध सौदों और योजनाओं की जांच की बात कही है

कच्छतिवु मामले में  जयशंकर के निशाने पर कांग्रेस और डीएमके 

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने सोमवार को कच्छतिवु मामले में कांग्रेस और डीएमके को निशाना बनाया है

धोखाधड़ी मामले में ट्रंप को राहत

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अब कुछ राहत मिली है । उन्होंने न्यूयॉर्क के नागरिक धोखाधड़ी मामले में 17.5 करोड़ डॉलर का जुर्माना चुका दिया है

ममता बनर्जी की भाजपा को चुनौती, कहा- पहले 200 सीटें जीतकर दिखाएं 

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भगवा खेमे को कम से कम 200 सीटें जीतने की चुनौती दी।

अरुण गोविल के खिलाफ सपा ने बदला  उम्मीदवार

समाजवादी पार्टी ने लोकसभा चुनावों के लिए अपने उम्मीदवारों की नई लिस्ट जारी की. लिस्ट के मुताबिक़ मेरठ लोकसभा सीट पर पार्टी ने अपना उम्मीदवार बदल दिया है

वरुण गांधी को पीलीभीत से टिकट न मिलने पर बोलीं  मेनका

बीजेपी की वरिष्ठ नेता और यूपी के सुल्तानपुर की सांसद मेनका गांधी ने पीलीभीत से बेटे वरुण गांधी को पार्टी टिकट न दिए जाने पर अपनी प्रतिक्रिया दी है

राहुल गांधी ने वायनाड से भरा नामांकन पत्र 

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने केरल की वायनाड लोकसभा सीट से नामांकन पत्र दाखिल कर दिया है.

चीन पर मलेशिया में विदेश मंत्री एस जयशंकर का  बयान

भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर ने मलेशिया में चीन के साथ भारत के रिश्तों पर अहम बयान दिया है

चीन;अरुणाचल प्रदेश की 30 और नई जगहों को दिए नए नाम

चीन ने भारतीय राज्य अरुणाचल प्रदेश के कुछ और जगहों के नए नाम दिए हैं. उसकी चौथी सूची में 30 जगहों के नए नाम शामिल हैं.

आईपीएस सदानंद दाते ने संभाली एनआईए की कमान 

महाराष्ट्र कैडर के 1990 बैच के आईपीएस अधिकारी सदानंद वसंत दाते ने राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) के महानिदेशक का कार्यभार संभाल लिया है

बीजेपी ने कहा पार्टी में शामिल हो वरना गिरफ़्तार कर लेंगे; आतिशी 

केजरीवाल सरकार की मंत्री आतिशी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में दावा किया कि बीजेपी ने उनके करीबी से संपर्क किया था और पार्टी में शामिल होने का ऑफर दिया था.

सुप्रिया श्रीनेत और दिलीप घोष के विवादास्पद बयान;नाराज़ चुनाव आयोग की  चेतावनी

चुनाव आयोग ने कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत और बीजेपी नेता दिलीप घोष के विवादास्पद बयानों की निंदा करते हुए उन्हें चेतावनी जारी की है

भारत ने समुद्र में खनन की दिशा में तेज किए प्रयास 

भारत सरकार समुद्र की अथाह गहराइयों में छिपे कुछ ख़ास खनिज पदार्थों को तलाशने की दिशा में एक कदम बढ़ाने जा रही है

नितिन गडकरी ने बताया 400 सीट का फार्मूला 

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा है कि आगामी लोकसभा चुनाव में पार्टी की मौजूदा 288 सीटों में अतिरिक्त सीटें दक्षिण भारत से जुड़ेंगी

मुख़्तार अंसारी के घर पहुंचे ओवैसी

एआईएमआईएम के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने यूपी के ग़ाज़ीपुर पहुंच कर बाहुबली नेता मुख़्तार अंसारी को श्रद्धांजलि दी

इलेक्टोरल बॉन्ड; ये चिंगारी नहीं शोला है; शत्रुघन सिन्हा

तृणमूल कांग्रेस नेता शत्रुघ्न सिन्हा ने इलेक्टोरल बॉन्ड के सवाल पर मोदी सरकार को घेरा है

पश्चिम बंगाल: जलपाईगुड़ी में चक्रवाती तूफान से पांच की मौत

पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी ज़िले में आए चक्रवाती तूफान काल बैसाखी के कारण पांच लोगों की मौत

पश्चिम बंगाल:  यूसुफ पठान नहीं कर सकते क्रिकेट तस्वीरों का इस्तेमाल 

चुनाव आयोग ने प. बंगाल की बहरामपुर सीट से टीएमसी उम्मीदवार और क्रिकेटर यूसुफ पठान से कहा है कि वो चुनाव में भारतीय क्रिकेट टीम की तस्वीरों,वीडियो का इस्तेमाल नहीं कर सकते.

शाहिद सिद्दीकी ने आरएलडी के उपाध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा

राष्ट्रीय लोक दल के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शाहिद सिद्दीक़ी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है.

Popular

Subscribe

spot_imgspot_img