खड़गे ने पीएम मोदी पर किया हमला
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने पीएम नरेंद्र मोदी पर तंज़ कसा है.खड़गे राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में जनसभा कर रहे थे.इस दौरान खड़गे ने कहा, ‘आपकी 56 इंच की छाती है, लोग कहते हैं. मैं तो टेप लेकर मापा नहीं. कहते हैं कि मैं नहीं डरूंगा. अरे आप डरते नहीं हैं तो चीन को हमारा बहुत सा भाग क्यों छोड़े? वो अंदर घुसकर आ रहे हैं. आप क्या नींद ले रहे हो. आप नींद की गोली खाए हो? क्या राजस्थान के खेतों में से अफीम ले जाकर खाए या वो खिलाए हैं क्या?

बीते दिनों चीन ने अरुणाचल प्रदेश की 30 जगहों को नए नाम दिए हैं.भारत ने चीन के इन दावों को ख़ारिज करते हुए अरुणाचल प्रदेश को भारत का अभिन्न अंग बताया है.
👉 यह भी पढ़ें:
- BRICS शिखर सम्मेलन 2026: PM मोदी की 15 द्विपक्षीय बैठकें और 10 बड़े फैसले
- BRICS के 20 साल: पीएम मोदी ने बताया कैसे 4 देशों से बढ़ा 21 देशों का परिवार
- PM मोदी का बड़ा सवाल: क्या अब इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स के लिए ‘फोर्थ-पार्टी ऑडिट’ की जरूरत?
- 80वें स्वतंत्रता दिवस पर PM मोदी का संदेश: शहीदों को नमन, विकसित भारत का संकल्प
- राहुल गांधी की विदेश नीति वाली टिप्पणी पर घमासान: राजनाथ सिंह के बयान से गरमाई सियासत
- राहुल गांधी की ‘हग डिप्लोमेसी’ वाली नकल पर सियासी घमासान, मेलोनी के जिक्र से बढ़ा विवाद



