0:00
0:00 left
आरबीआई ने नहीं बदली रेपो रेट
भारतीय रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति समिति ने लगातार सातवीं बार रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं किया है.इस फैसले से होम लोन ग्राहकों को ब्याज दरों में कमी के लिए अभी और इंतज़ार करना होगा.रेपो रेट वह दर है जिस पर आरबीआई बैंकों को लोन देता है. रेपो रेट बढ़ने या कम होने से होम लोन, पर्सनल लोन समेत दूसरे लोन भी महंगे या सस्ते हो जाते हैं.

शुक्रवार को मौद्रिक नीति की समीक्षा रिपोर्ट जारी करते हुए आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा कि रेपो रेट 6.5 प्रतिशत ही बनी रहेगी.रिपोर्ट के मुताबिक, जनवरी-फ़रवरी में महंगाई दर बीते दिसम्बर में 5.7 प्रतिशत से कम होकर 5.1 प्रतिशत पर आ गई है.उन्होंने कहा कि 29 मार्च 2024 तक भारत का विदेशी मुद्रा भंडार रिकॉर्ड 645.6 अरब डॉलर पर पहुंच गया है.
👉 यह भी पढ़ें:
- RBI MPC बैठक: भारत की अर्थव्यवस्था ग्लोबल चुनौतियों के बावजूद तेज़ गति से बढ़ेगी
- पहली तिमाही में भारत की GDP 7.8% बढ़ी, RBI के अनुमान से बेहतर रहे आंकड़े
- RBI का बड़ा ऐलान: जल्द बदल सकता है नोटों का रूप, भारत में आएंगे Polymer Currency Notes?
- Reserve Bank of India (RBI) ने रेपो रेट में नहीं किया बदलाव, कम नहीं होगी आपकी ईएमआई
- आरबीआई का बड़ा फैसला: रेपो दर 5.25% पर स्थिर, महंगाई और वैश्विक तनाव के बीच संतुलन साधने की कोशिश
- आरबीआई के सख्त फैसले से रुपये की जोरदार वापसी: रिकॉर्ड गिरावट से उबरकर डॉलर के मुकाबले मजबूत हुआ



