सोने की कीमतें रोज नया-नया रिकॉर्ड बना रही हैं. सोने का भाव पिछले कुछ दिनों में कई बार नया रिकॉर्ड बना चुका है. शुक्रवार को भी रिकॉर्डों का यह सिलसिला बरकरार रहा, जब सोने की कीमतें पहली बार 72 हजार रुपये के स्तर के पार निकल गईं. शुक्रवार के कारोबार में एमसीएक्स पर सोने की कीमतें खुलते ही 72 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम के पार निकल गईं.
शुरुआती सेशन में सोना और मजबूत होकर 72,678 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा था. यह इतिहास में पहली बार हुआ है, जब सोने की कीमतों ने 72 हजार रुपये के स्तर को पार किया है. सोने के साथ-साथ दूसरी प्रमुख कीमती धातु चांदी भी खूब चमक बिखेर रही है. चांदी ने एमसीएक्स पर आज 84 हजार रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर को पार किया. सुबह के सेशन में चांदी मजबूत होकर 84,102 रुपये प्रति किलो के भाव पर पहुंच चुकी थी. यह 3 साल से ज्यादा समय में चांदी का सबसे महंगा भाव है
रिलायंस जियो ने जियोपीसी सेवा शुरू की है, जो छात्रों को क्लाउड के जरिए कंप्यूटर और एआई की सुविधा कम खर्च में देती है। इससे नए कंप्यूटर खरीदने की जरूरत नहीं होगी।
प्रधानमंत्री मोदी ने ब्लूमबर्ग न्यू इकोनॉमी फोरम में भारत लोकतंत्र की जननी होने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि भारत का समृद्ध इतिहास इसकी लोकतांत्रिक ताकत है।