0:00
0:00 left
दिल्ली ने लखनऊ को छह विकेट से हराया
आईपीएल 2024 का 26 वां मुकाबला लखनऊ सुपर जाएंट्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला गया। लखनऊ ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में सात विकेट खोकर 167 रन बनाए। जवाब में दिल्ली ने 18.1 ओवर में चार विकेट गंवाकर 170 रन बनाए और इस सीजन की दूसरी जीत हासिल की।
दिल्ली के लिए तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आए जैक फ्रेजर मैकगर्क और ऋषभ पंत के बीच तीसरे विकेट के लिए 77 रन की साझेदारी हुई जिसे नवीन-उल-हक ने तोड़ा। उन्होंने इस मैच में डेब्यू करने वाले मैकगर्क को 140 रन के स्कोर पर पवेलियन भेजा। मैकगर्क ने लखनऊ के खिलाफ 31 गेंदों में अर्धशतक लगाया। वहीं, पंत 41 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद ट्रिस्टन स्टब्स (15) और शाई होप (11) के बीच पांचवें विकेट के लिए 24 रन की नाबाद साझेदारी हुई। लखनऊ के लिए रवि बिश्नोई ने दो विकेट चटकाए जबकि नवीन-उल-हक और यश ठाकुर ने एक-एक विकेट हासिल किया।
👉 यह भी पढ़ें:
- दिल्ली में ‘समाजवाद’…पत्रकार, नेता, वकील-सब हिरासत में!
- प्रीति जिंटा की आईपीएल टीम में बड़ा बदलाव, रिकी पोंटिंग के 2 करीबी बाहर
- दिल्ली रेस क्लब पर चला बुलडोजर, केंद्र के कब्जे में 53 एकड़ जमीन
- दिल्ली में पुलिसकर्मियों की आंखों में मिर्च पाउडर डाला, ईंट-डंडों से पीटा; तीन जवान घायल
- लखनऊ में पति ने बैंक मैनेजर पत्नी को मारी गोली, फिर बहन को मारकर दे दी जान
- दिल्ली में CNG भरते समय ट्रक में धमाका, 2 की मौत, 5 घायल




