नए रिकॉर्ड स्तर पर खुले सेंसेक्स और निफ्टी, बैंकिंग-टेक शेयरों में तेजी

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

मुंबई। मजबूत वैश्विक संकेतों के बीच घरेलू शेयर बाजार ने आज गुरुवार को लगातार दूसरे दिन कारोबार की अच्छी शुरुआत की। एक दिन पहले नया रिकॉर्ड बनाने के बाद आज सुबह भी सेंसेक्स 200 अंकों से ज्यादा के फायदे में नए रिकॉर्ड उच्च स्तर पर खुला। सुबह 9 बजकर 20 मिनट पर बीएसई सेंसेक्स 225 अंक की बढ़त लेकर 80,210 अंक के पार निकला हुआ था, जबकि निफ्टी लगभग 65 अंक के फायदे में 24,350 अंक के पास कारोबार कर रहा था।

धवार को बाजार में बना नया इतिहास

एक दिन पहले घरेलू बाजार ने नया इतिहास बना दिया था। बीएसई सेंसेक्स इतिहास में पहली बार 80 हजार अंक को पार करने में कामयाब हुआ था। सेंसेक्स ने बुधवार के कारोबार में 80,074.30 अंक का नया उच्च स्तर बनाया. हालांकि कारोबार समाप्त होने के बाद सेंसेक्स 80 हजार अंक के नीचे आ गया और 545.34 अंक (0.69 फीसदी) की बढ़त लेकर 79,986.80 अंक पर बंद हुआ। निफ्टी ने भी 24,309.15 अंक का नया उच्च स्तर छूने के बाद 162.65 अंक (0.67 फीसदी) के फायदे के साथ 24,286.50 अंक पर कारोबार समाप्त किया. उससे पहले मंगलवार को घरेलू बाजार में हल्की गिरावट आई थी।

वैश्विक बाजारों से मिल रहा सपोर्ट

वैश्विक बाजार में तेजी बरकरार है, जिससे घरेलू बाजार को सपोर्ट मिल रहा है. अमेरिका में आर्थिक स्थितियां बेहतर होने से फेडरल रिजर्व के द्वारा ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद मजबूत हुई है, जिससे बाजार का माहौल सुधरा है। गुरुवार को शुरुआती कारोबार में बैंकिंग–फाइनेंस और टेक शेयरों में तेजी दिख रही है। सेंसेक्स पर आईसीआईसीआई बैंक सबसे ज्यादा करीब डेढ़ फीसदी के फायदे में था। बजाज फाइनेंस, बजाज फिनसर्व कोटक महिंद्रा बैंक, एक्सिस बैंक आदि तेजी में थे। टीसीएस, इंफोसिस, एचसीएल टेक, टेक महिंद्रा जैसे शेयरों ने भी अच्छी शुरुआत की। दूसरी ओर एचडीएफसी बैंक सबसे ज्यादा नुकसान में था। हिंदुस्तान यूनिलीवर, नेस्ले इंडिया, आईटीसी जैसे एफएमसीजी शेयर दबाव में थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

सीहोर में वन विभाग की कार्रवाई पर शिवराज ने मुख्य सचिव से की बात, बोले- सीएम से करूंगा चर्चा

सीहोर में वन विभाग की कार्रवाई पर केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मुख्य सचिव से बात की। उन्होंने मुख्यमंत्री से चर्चा कर दोषियों पर कार्रवाई का भरोसा दिया।

भारत ने तीसरे टी20 में वेस्टइंडीज को 14 रन से हराकर बनाई 2-1 की बढ़त

भारत ने तीसरे टी20 में वेस्टइंडीज को 14 रन से हराकर 2-1 की बढ़त बनाई। अभिषेक शर्मा और अर्शदीप सिंह ने शानदार प्रदर्शन किया।

श्रमोदय आवासीय स्कूल के 13 बच्चों को उल्टी-पेट दर्द, खाने में छिपकली मिलने का दावा

भोपाल के श्रमोदय आवासीय विद्यालय में 13 बच्चों को उल्टी और पेट दर्द की शिकायत। खाने में छिपकली मिलने का दावा किया गया। जांच जारी है।

विरोध प्रदर्शन के बाद राहुल गांधी बोले- पूरा भारत सुप्रीम कोर्ट तक मार्च करेगा

राहुल गांधी ने पूरा भारत सुप्रीम कोर्ट तक मार्च करेगा की घोषणा की है। विपक्ष ने चुनाव आयोग से जुड़ी मांगें रखी हैं।

IND vs WI: होल्कर स्टेडियम में टीम इंडिया ने 15 मैच खेले, जानें रिकॉर्ड

इंदौर के होल्कर स्टेडियम में टीम इंडिया ने अब तक 15 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं। इस मैदान पर टीम इंडिया का रिकॉर्ड काफी मजबूत रहा है।

इंदौर में वेस्टइंडीज ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी का फैसला, होलकर स्टेडियम में बड़े स्कोर की उम्मीद

इंदौर में भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीसरा टी20 मुकाबला खेला जा रहा है। वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है।

दिल्ली-चेन्नई IndiGo फ्लाइट में पावर बैंक में आग, हैदराबाद में इमरजेंसी लैंडिंग

दिल्ली-चेन्नई IndiGo फ्लाइट में पावर बैंक में आग लगने के बाद विमान को हैदराबाद में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। सभी यात्री सुरक्षित हैं।

दिल्ली पुलिस ने प्रोटेस्ट पर प्रेस कॉन्फेंस में कहा, ‘CJP ने कानून का पालन नहीं किया’

दिल्ली पुलिस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, 'CJP ने कानून का पालन नहीं किया।' पुलिस ने सुरक्षा कारणों से प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी थी।

कांग्रेस महासचिव के.सी. वेणुगोपाल ने 12 अक्टूबर के विरोध को बताया दूसरा स्वतंत्रता संग्राम

कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने 12 अक्टूबर के विरोध को दूसरा स्वतंत्रता संग्राम बताया। यह आंदोलन मतदान अधिकारों की सुरक्षा के लिए है।

कॉकरोच जनता पार्टी ने पुलिस के अमानवीय व्यवहार पर उठाए गंभीर सवाल

कॉकरोच जनता पार्टी ने दिल्ली पुलिस के अमानवीय व्यवहार पर सवाल उठाए हैं। पार्टी ने चुनाव आयोग पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं।