पूर्णिया से पप्पू यादव ने किया निर्दलीय नामांकन दाखिल
👉 यह भी पढ़ें:
- पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव पर हमला, आवास पर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे थे, तभी चाकू लेकर घुसा एक शख्स
- बिहार के सांसद पप्पू यादव की गिरफ्तारी पर भड़के राहुल और प्रियंका, कहा-न्याय की आवाज उठाने के कारण डराया जा रहा
- 1995 के मामले में पप्पू यादव गिरफ़्तार: पटना पुलिस की देर रात कार्रवाई, सांसद ने जताई तबियत को लेकर चिंता
- बिहार में चुनाव से पहले सांसद पप्पू यादव के बयान ने मचाई हलचल, कहा-कांग्रेस में आएं नीतीश कुमार तो मिलेगा सम्मान
- बिहार के सांसद पप्पू यादव ने बाढ़ पीड़ितों में बांटे रुपए, एफआईआर के बाद बोले-भगवान से तो डरते नहीं, चुनाव आयोग से क्या डरेंगे
- राष्ट्रपति पर टिप्पणी से भड़की भाजपा, सोनिया गांधी और पप्पू यादव को विशेषाधिकार हनन का नोटिस
कांग्रेस नेता पप्पू यादव ने बिहार की पूर्णिया लोकसभा सीट से गुरुवार को निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर अपना नामांकन दाख़िल कर दिया है. हालांकि इंडिया गठबंधन के सहयोगी दलों के बीच हुए सीट बंटवारे में यह सीट आरजेडी के खाते में गई है.
.इस पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह ने कहा, इस मामले को लेकर कांग्रेस पार्टी में कोई विवाद नहीं है. कांग्रेस का जो आला नेतृत्व है, वो महागठबंधन के सीटों के गठबंधन पर मुहर लगा चुका है.
पप्पू यादव पूर्णिया सीट के लिए लंबे समय से चुनावी तैयारी में लगे हुए थे.हाल में उन्होंने अपनी जन अधिकार पार्टी का कांग्रेस में विलय कर दिया था.जब आरजेडी ने इस सीट पर अपने उम्मीदवार का एलान किया तो पप्पू यादव ने खुलकर अपनी नाराज़गी ज़ाहिर की थी.



