👉 यह भी पढ़ें:
- स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में तेल टैंकर पर हमला! अज्ञात प्रोजेक्टाइल से इंजन रूम क्षतिग्रस्त
- ईरान पर अमेरिका का अब तक का सबसे बड़ा ‘आर्थिक हमला’! स्कॉट बेसेंट के बयान से बढ़ा तनाव
- होर्मुज स्ट्रेट को ‘नया अमेरिकी क्षेत्र’ बताने वाला ट्रंप का नक्शा, ईरान से फिर बढ़ा तनाव
- वेस्ट बैंक में इजराइल का बड़ा कदम: E1 में 1,200 नए सेटलमेंट घरों की योजना पर बढ़ा विवाद
- नांदेड़ हमले के बाद बोले सुखबीर सिंह बादल, कहा- मैं डरता नहीं हूं
- नांदेड़ के गुरुद्वारा में सुखबीर सिंह बादल पर कृपाण से हमला, हिरासत में आरोपी
0:00 left
ईरान के हमले की आशंका से इजराइल में जीपीएस ब्लॉक, सेना ने रद्द की छुट्टियां
ईरान के साथ बढ़ते तनाव के बीच इसराइल के एक बड़े हिस्से में जीपीएस को ब्लॉक कर दिया गया है ताकि मिसाइल और ड्रोन के हमले को रोका जा सके.मध्य इजराइल में टैक्सी ड्राइवर, फ़ूड डिलीवरी एजेंसियों समेत कई सेक्टर प्रभावित हुए हैं.एक टैक्सी ड्राईवर ने बताया कि जीपीएस में उनकी लोकेशन बेरूत आ रही है.

इसराइली सेना के प्रवक्ता जनरल हगारी ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है.बीते सोमवार को सीरिया में ईरान के वाणिज्य दूतावास की इमारत पर हुए हमले में एक सीनियर जनरल समेत 13 लोग मारे गए थे जिसके बाद ईरान ने जवाबी कार्रवाई करने की चेतावनी दी थी.इजरायल डिफेंस फोर्सेज ने कॉम्बैट यूनिट के सैनिकों की छुट्टियां रद्द कर दी हैं. एक दिन पहले इसरायली एयर डिफेंस से जुड़े रिजर्विस्ट सैनिकों को भी अपनी यूनिटों में बुला लिया गया है.



