मोदी सरकार के 10 साल हताशा से भरे ;सोनिया गांधी
👉 यह भी पढ़ें:
- PM मोदी का बड़ा सवाल: क्या अब इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स के लिए ‘फोर्थ-पार्टी ऑडिट’ की जरूरत?
- UPI के 10 साल पूरे: ₹314 लाख करोड़ के लेनदेन तक पहुंचा भारत का डिजिटल पेमेंट सिस्टम
- केंद्रीय मंत्री एचडी कुमारस्वामी का विवादित बयान, कहा-सोनिया गांधी की रगों में इटैलियन खून
- वंदे मातरम विवाद पर अमित शाह का कांग्रेस पर हमला, कहा-शर्म बची हो तो माफी मांग लें
- सोनिया गांधी के खिलाफ शिकायत, भाजपा ने लगाया वंदे मातरम् के अपमान का आरोप
- नूडल्स की तरह कानून बनाए जा रहे हैं’: डेरेक ओ’ब्रायन का सरकार पर बड़ा हमला, संसद में बिल पास करने की रफ्तार पर उठाए सवाल
कांग्रेस की सीनियर नेता सोनिया गांधी ने केंद्र की मोदी सरकार पर बेरोजगारी, महंगाई, आर्थिक संकट, असमानता और अत्याचार को बढ़ावा देने का आरोप लगाया है.
सोनिया गांधी ने कहा, हमारा देश पिछले 10 साल से एक ऐसी सरकार के हवाले है जिसने बेरोजगारी, महंगाई, आर्थिक संकट, असमानता और अत्याचार को बढ़ावा देने में कोई कसर नहीं छोड़ी. मोदी सरकार ने जो किया है वो आपके सामने है. इसलिए यह हताशा से भरा हुआ समय है, लेकिन हताशा के साथ उम्मीद का भी जन्म होता है.उन्होंने कहा, मोदी जी ख़ुद को महान मानकर देश और लोकतंत्र की मर्यादा का चीरहरण कर रहे हैं. विपक्षी नेताओं को डराने, धमकाने और बीजेपी में शामिल कराने के लिए तरह-तरह के हथकंडे अपनाए जा रहे हैं. हमारे देश का लोकतंत्र खतरे में है. हमारे संविधान को बदलने की साजिश की जा रही है.”



