👉 यह भी पढ़ें:
- अंकिता भंडारी केस फिर चर्चा में: राहुल गांधी ने उठाए ‘VIP’ पर सवाल, परिवार को अब भी न्याय का इंतजार
- RG Kar case : गिरफ्तार पूर्व TMC विधायक निर्मल घोष पर थाने के बाहर हमला
- प्रशासन ने 85 वर्षीय पुष्पलता मंगल की इच्छा का रखा ध्यान, कलेक्टर के निर्देश पर एसडीएम ने समाप्त किया प्रकरण
- Arvind Kejriwal :अमेरिकी बिल पर अरविंद केजरीवाल का पीएम पर निशाना, कहा-ट्रंप जो कहते हैं, मोदी मान लेते हैं
- MP Crime: हाईवे हादसा नहीं निकला खौफनाक हत्याकांड! 5 मौतों की गुत्थी में 8 गिरफ्तार
- Kashmir Terror Funding Case: विदेशी टेरर फंडिंग नेटवर्क का बड़ा खुलासा! दुबई से UK और PoK तक जुड़े तार, 3 आरोपियों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट
0:00 left
धोखाधड़ी मामले में ट्रंप को राहत
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अब कुछ राहत मिली है । उन्होंने न्यूयॉर्क के नागरिक धोखाधड़ी मामले में 17.5 करोड़ डॉलर का जुर्माना चुका दिया है। हालांकि, ट्रंप को 45.4 करोड़ डॉलर यानी करीब 29.46 अरब रुपये का जुर्माना चुकाना था। इस मामले में अदालत में सुनवाई चल रही है। गौरतलब है, ट्रंप ने 45.4 करोड़ के नागरिक धोखाधड़ी के मामले में अदालत के फैसले के खिलाफ अपील की है। न्यूयॉर्क की अदालत ने फरवरी में अदालत ने उन्हें 35.5 करोड़ डॉलर का जुर्माना चुकाने का आदेश दिया था, जोकि अब बढ़कर 45.4 करोड़ डॉलर हो गया। अदालत ने ट्रंप के साथ-साथ उनके बेटों को भी सजा सुनाई थी और उन पर भी जुर्माना लगाया था। मीडिया रिपोर्ट में कहा गया था कि इतने बड़े जुर्माने के कारण ट्रंप की वित्तीय स्थिति पर फर्क पड़ सकता है।
पिछले हफ्ते, न्यूयॉर्क की एक अपील अदालत ने 45.4 करोड़ के जुर्माने में थोड़ी राहत देते हुए राशि घटाकर 17.5 करोड़ डॉलर कर दी थी। साथ ही इसे जमा करने के लिए 10 दिन का समय दिया था। हालांकि, अभी यह साफ नहीं हो पा रहा है कि ट्रंप की जुर्माना राशि पूरी तरह से कम कर दी गई है या उन्हें यह राशि किस्तों में जमा करवानी है।



