0:00
0:00 left
केजरीवाल के मंत्री का इस्तीफा;भ्रष्टाचार का लगाया आरोप
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के सहयोगी और दिल्ली सरकार में कैबिनेट मंत्री राज कुमार आनंद ने आम आदमी पार्टी की सदस्यता और अपने पद से इस्तीफा दे दिया है.अखबार इंडियन एक्सप्रेस में छपी एक खबर के अनुसार, इस्तीफा देने के बाद राज कुमार आनंद ने कहा कि कुछ वक्त से वो पार्टी में घुटन महसूस कर रहे थे, लेकिन दिल्ली हाई कोर्ट के फैसले ने उन्हें आभास कराया कि कहीं पर कुछ गड़बड़ है. राज कुमार ने पार्टी में भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए अपना इस्तीफा दिया.

उन्होंने कहा, मैंने अरविंद केजरीवाल के साथ ही राजनीति में कदम रखा था. उस वक्त उन्होंने कहा था कि राजनीति बदलेगी तो देश भी बदलेगा. आज दुख के साथ मुझे कहना पड़ रहा है कि राजनीति तो नहीं बदली लेकिन राजनेता बदल गए.
👉 यह भी पढ़ें:
- धार के सहकारी समिति के मैनेजर के यहां मिली 731 प्रतिशत अनुपातहीन संपत्ति, कुल आय 40 लाख और हिसाब 3 करोड़ 32 लाख पार
- आईडीए में अफसर बदले, पर नहीं बदला ढर्रा, अब अगर कोई काम हो तो श्यामू जी को कर लीजिए याद
- 19 साल तक सोता रहा आईडीए, आंखों पर पट्टी बांधे बैठे रहे विभाग, सुपर कॉरिडोर की जमीन पर सुरेश भदौरिया का खेल
- करोड़पति निकला इंदौर का प्रधान आरक्षक, 15 ठिकानों पर लोकायुक्त की एक साथ कार्रवाई
- गांधी नगर संस्था के मामले में उप अंकेक्षक आशीष सेठिया पर कार्रवाई शुरू, विभागीय जांच के लिए अंतिम नोटिस जारी
- कृष्णा गृह निर्माण संस्था के जमीन आवंटन में उलझा आईडीए, लोकायुक्त ने पत्र लिखकर मांगा जवाब



