गांधी नगर संस्था के मामले में उप अंकेक्षक आशीष सेठिया पर कार्रवाई शुरू, विभागीय जांच के लिए अंतिम नोटिस जारी

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left


इंदौर। गांधी नगर गृह निर्माण सहकारी संस्था से जुड़े ऑडिट और रिकॉर्ड की जांच में कई गंभीर अनियमितताएं मिली हैं। इसके बाद इंदौर के उप अंकेक्षक आशीष सेठिया के खिलाफ विभागीय जांच की प्रक्रिया शुरू हो गई है। सहकारिता एवं पंजीयक सहकारी संस्थाएं, मध्यप्रदेश के कार्यालय ने 28 सितंबर 2026 को उन्हें विभागीय जांच का अंतिम कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया है। इसके पहले हुई विभागीय जांच में लगाए गए आरोपों को प्रमाणित बताया गया है।

दस्तावेज के मुताबिक मामला गांधी नगर गृह निर्माण सहकारी संस्था मर्यादित, इंदौर में भूखंडों के आवंटन, नामांतरण, सदस्यता, रसीदों और संस्था के रिकॉर्ड से जुड़ी अनियमितताओं का है। विभागीय जांच में यह सवाल भी सामने आया कि जिन मामलों में नियमों के तहत परीक्षण और ऑडिट किया जाना था, वहां निर्धारित प्रक्रिया का पालन नहीं किया गया।

धारा 59 की जांच में भी उठे सवाल

जांच रिपोर्ट में संस्था के संबंध में मध्यप्रदेश सहकारी सोसायटी अधिनियम की धारा 59 के तहत की गई जांच का उल्लेख है। रिपोर्ट के अनुसार संस्था से संबंधित दस्तावेजों और रिकॉर्ड की जांच के दौरान कई बिंदुओं पर आपत्तियां सामने आईं। जांच अधिकारी ने विभिन्न दस्तावेजों, पूर्व के परीक्षण प्रतिवेदनों और अधिकारियों के बयानों के आधार पर मामले की जांच की। विभागीय जांच में यह भी उल्लेखित है कि संस्था के कामकाज, भूखंडों के आवंटन और सदस्यों से संबंधित रिकॉर्ड में कई ऐसे बिंदु थे, जिन पर विभागीय स्तर से कार्रवाई अपेक्षित थी।

भाइयों के नाम भूखंड का मामला भी शामिल

जांच रिपोर्ट में आशीष सेठिया के भाइयों से जुड़े भूखंडों और रसीदों का भी उल्लेख है। रिपोर्ट के अनुसार संस्था द्वारा वर्ष 2014 में कुछ भूखंडों के संबंध में रसीदें जारी किए जाने तथा बाद में नामांतरण से संबंधित रिकॉर्ड सामने आए। जांच में यह सवाल उठाया गया कि निर्धारित प्रक्रिया का पालन किए बिना संबंधित रिकॉर्ड और रसीदों के आधार पर कार्रवाई कैसे हुई।

भूखड आवंटन की प्रक्रिया में गड़बड़ी

दस्तावेज में यह भी उल्लेख है कि संस्था के पुराने रिकॉर्ड, सदस्यता समाप्ति, सदस्यता राशि तथा भूखंड आवंटन से संबंधित प्रक्रिया की जांच की गई। एक मामले में सदस्यता समाप्त करने के बाद राशि वापस किए जाने तथा बाद में उसी सदस्य के नाम से भूखंड संबंधी कार्रवाई के तथ्य भी जांच के दायरे में रहे।

एक ही परिवार को एक से अधिक भूखंड

जांच रिपोर्ट में संस्था द्वारा एक ही परिवार के व्यक्तियों को सदस्यता प्रदान करने और भूखंड आवंटित किए जाने के मामले का भी उल्लेख है। इसके अलावा एक व्यक्ति को एक से अधिक भूखंड आवंटित किए जाने से संबंधित प्रक्रिया पर भी सवाल उठाए गए हैं। विभागीय जांच में इन मामलों से संबंधित रिकॉर्ड और दस्तावेजों का परीक्षण किया गया। रिपोर्ट में संस्था की कार्यवाही, सदस्यता रजिस्टर, रसीद बुक और भूखंडों के नामांतरण से संबंधित दस्तावेजों को भी जांच का आधार बनाया गया।

पुलिस रिकॉर्ड भी जांच का हिस्सा

जांच के दौरान पुलिस थाना एरोड्रम में दर्ज अपराध प्रकरण के रिकॉर्ड सहित संस्था के पुराने रिकॉर्ड और बैठक की कार्यवाही का भी परीक्षण किया गया। जांच अधिकारी ने संस्था के वर्ष 2014-15 के रिकॉर्ड तथा बाद के वर्षों में हुए नामांतरण और सदस्यता संबंधी दस्तावेजों को भी जांच में शामिल किया।

पद के दायित्व के अनुरूप नहीं हुआ काम

विभागीय जांच रिपोर्ट के निष्कर्ष में आशीष सेठिया द्वारा अपने पद से जुड़े कर्तव्यों और दायित्वों के निर्वहन में लापरवाही, उदासीनता और स्वेच्छाचारिता के संबंध में टिप्पणी की गई है। रिपोर्ट में कहा गया है कि निर्धारित नियमों और प्रावधानों के अनुरूप परीक्षण प्रतिवेदन प्रस्तुत नहीं किए जाने से गंभीर अनियमितताओं के बावजूद प्रभावी कार्रवाई नहीं हो सकी।

विभाग ने दिया पक्ष रखने का समय

सहकारिता विभाग ने मध्यप्रदेश सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम, 1966 के नियम 10 के तहत कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू की है। आशीष सेठिया को विभागीय जांच प्रतिवेदन उपलब्ध कराते हुए अपना पक्ष रखने का अवसर दिया गया है।

कई जांचों के बाद भी नहीं हुई कार्रवाई

आशीष सेठिया लंबे समय से विभाग में टिके हैं। उनके खिलाफ पूर्व में भी कई जांच हो चुकी है, लेकिन वे हर बार बच निकलते हैं। सेठिया पर भूमाफियाओं के साथ मिलकर सरकारी खजाने को नुकसान पहुंचाने के आरोप भी लगते रहे हैं। अब जबकि विभागीय जांच की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है, देखना होगा कि इस बार उन पर क्या कार्रवाई होती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

पीएम मोदी बोले- नेपाल के बिना हमारे राम और धाम दोनों हैं अधूरे

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- नेपाल के बिना हमारे राम और धाम अधूरे हैं। भारत-नेपाल वार्ता में 24,000 करोड़ नेपाली रुपये के पैकेज और अयोध्या-जनकपुर ट्रेन सेवा की घोषणा।

गोधरा ट्रेन कांड के दोषी की उम्रकैद की सजा निलंबित, सुप्रीम कोर्ट फैसला

गोधरा ट्रेन अग्निकांड के दोषी इरफान सिराज पाड़ा की उम्रकैद सजा सुप्रीम कोर्ट ने गंभीर स्वास्थ्य कारणों के आधार पर निलंबित कर जमानत दी।

निर्मला सीतारमण ने गरीबी की परिभाषा बदली: घर, पानी, स्वच्छता जरूरी

गरीबी की परिभाषा में बदलाव: निर्मला सीतारमण ने कहा- अब घर, पानी, स्वच्छता और स्वास्थ्य सुविधाएं भी गरीबी मापने के पैमाने होंगे।

सैफ अली खान को मिली धमकी, मुंबई पुलिस ने बढ़ाई बॉलीवुड सितारों की सुरक्षा

सैफ अली खान को धमकी के बाद हिंदी फिल्म सितारों की सुरक्षा बढ़ाई गई। फिल्म एसोसिएशन ने सरकार से कड़े सुरक्षा इंतजाम की मांग की है।

उज्जैन: महाकाल गर्भगृह में 12 ज्योतिर्लिंग और 52 शक्तिपीठों के पुजारियों को प्रवेश की मांग

महाकाल गर्भगृह में 12 ज्योतिर्लिंग और 52 शक्तिपीठों के पुजारियों के प्रवेश की मांग पर अखिल भारतीय पुजारी महासंघ ने मंदिर समिति को पत्र भेजा।

मातृभाषा डॉट कॉम के दशक उत्सव में साहित्यकारों का सम्मान

मातृभाषा डॉट कॉम के दशक उत्सव में केंद्रीय मंत्री ने हिंदी को देश की प्रतिनिधि भाषा बताया। कार्यक्रम में कई साहित्यकारों को सम्मानित किया गया।

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे का 1040 किमी काम पूरा, विरार-JNPT सेक्शन जनवरी 2027 में खुलेगा

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे का 1,040 किमी काम पूरा हो चुका है। विरार-JNPT सेक्शन जनवरी 2027 में खुलेगा, यात्रा का समय घटेगा।

सौ करोड़ की फर्जी रजिस्ट्री के मामले में पुलिस पर एक भाजपा विधायक और नेताओं का दबाव, खुलेआम घूम रहे आरोपी

सौ करोड़ की फर्जी रजिस्ट्री मामले में भाजपा विधायक और नेताओं का पुलिस पर दबाव है। जांच के बाद भी आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं।

इंदौर के पास बायपास पर कारों की आमने-सामने टक्कर, इकलौते बेटे की मौत

इंदौर बायपास पर सड़क हादसे में इकलौते बेटे की मौत, पिता की मौके पर ही मौत। तीन अन्य युवक गंभीर रूप से घायल।

भोपाल-विदिशा नेशनल हाईवे पर 45 किमी फोरलेन के लिए छह गांवों की जमीन अधिगृहित

भोपाल-विदिशा फोरलेन के लिए छह गांवों की जमीन अधिगृहित होगी। 45 किमी सड़क परियोजना की लागत ₹1,757.55 करोड़ है।