सौ करोड़ की फर्जी रजिस्ट्री के मामले में पुलिस पर एक भाजपा विधायक और नेताओं का दबाव, खुलेआम घूम रहे आरोपी

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

इंदौर। जिला पंजीयन कार्यालय में हुए करीब 100 करोड़ रुपए के फर्जी रजिस्ट्री के मामले में पुलिस पर एक भाजपा विधायक और कुछ नेताओं का दबाव है। इसके कारण एफआईआर और जांच-पड़ताल के बाद भी आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं। यही वजह है कि एफआईआर दर्ज होने के करीब 15-16 महीने बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हो पा रही है।

उषा ठाकुर और कंचन चौहान का नाम

पुलिस सूत्रों का कहना है कि इस मामले में महू की भाजपा विधायक उषा ठाकुर कार्रवाई न करने का दबाव बना रही हैं। इसके अलावा पुलिस सूत्रों ने यह भी बताया कि भाजपा नेता कंचन सिंह चौहान कुछ अन्य नेताओं के साथ इसस मामले में अधिकारियों से मुलाकात भी की है। सूत्र यह भी बताते हैं कि इस पूरे मामले में नागेंद्र सिंह के भतीजे का नाम सामने आ रहा है।

👉 यह भी पढ़ें:

कलेक्टर के निर्देश पर हुई थी जांच

शिकायतें मिलने के बाद तत्कालीन कलेक्टर आशीष सिंह ने 9 दिसंबर 2024 को पांच सदस्यीय जांच समिति गठित की थी। समिति ने दस्तावेजों और रजिस्ट्रियों की जांच की तो कई गंभीर अनियमितताएं सामने आईं। संदिग्ध रजिस्ट्रियों से संबंधित इंडेक्स-1 और इंडेक्स-2 के रिकॉर्ड कहीं क्षतिग्रस्त, कहीं अपठनीय तो कहीं गायब मिले। कई दस्तावेजों से संबंधित अंगूठा निशान रजिस्टर के पन्ने भी उपलब्ध नहीं थे या फटे हुए पाए गए। जांच में यह भी सामने आया कि कुछ संपत्तियों के क्रेता और विक्रेता से संबंधित विवरण वास्तविक रिकॉर्ड से मेल नहीं खाते थे। कुछ मामलों में वास्तविक संपत्ति मालिकों की जानकारी के बिना रजिस्ट्री कराए जाने की आशंका जताई गई।

विभागीय जांच के बाद हुई थी एफआईआर

विभागीय जांच समिति की रिपोर्ट के आधार पर जुलाई 2025 में पंढरीनाथ थाने में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई। पुलिस ने धोखाधड़ी और दस्तावेजों की कूटरचना से संबंधित धाराओं में प्रकरण दर्ज किया था। मामले में दस्तावेजों की फॉरेंसिक जांच और संदिग्ध लोगों की भूमिका की पड़ताल भी महत्वपूर्ण मानी गई थी। पंजीयन विभाग के कर्मचारियों के साथ बाहरी लोगों की संभावित भूमिका की जांच किए जाने की बात भी सामने आई थी।

22 संपत्तियों के दस्तावेज बदले, 150 मामले में गड़बड़ी

सरकारी जांच समिति की रिपोर्ट में 22 संपत्तियों के दस्तावेज बदलने की बात सामने आई। वहीं दूसरी और रिकॉर्ड कीपर मर्दन सिंह रावत का कहना है कि 150 से अधिक दस्तावेज़ में गड़बड़ी उनके संज्ञान में है। इसके बावजूद जांच की गति और कार्रवाई को लेकर सवाल उठ रहे हैं। जब इतने बड़े पैमाने पर संपत्तियों के दस्तावेज बदले गए तो रजिस्ट्रार कार्यालय के जिम्मेदार अधिकारियों और कर्मचारियों की भूमिका की जांच किस स्तर तक हुई, यह अब भी स्पष्ट नहीं है।

पुराने दस्तावेजों के आधार पर जमा रहे थे खेल

जांच में सामने आए तथ्यों के मुताबिक, फर्जी दस्तावेज तैयार करने वाले लोग पुलिस थानों में आवेदन देकर यह दावा करते हैं कि वर्तमान भूमि स्वामी या उसके पिता ने धोखाधड़ी और जालसाजी से उनका नाम राजस्व अभिलेखों में 40-50 साल पहले अंकित करवा लिया था। इसके बाद थाने में पदस्थ अधिकारियों को इस तरह प्रस्तुत किया जाता है, जैसे मामला सिविल विवाद का हो। कई बार इसे सिविल नेचर का केस बताकर जांच से बचने का प्रयास किया जाता है। इसके बाद कथित फर्जी दस्तावेजों के आधार पर जमीन पर कब्जा दिलाने की कोशिश होती है।

Harish Fatehchandani
Harish Fatehchandanihttp://www.hbtvnews.com
Harish Fatehchandani is a dedicated journalist with over a decade of experience in the media field. He is respected for his consistent and honest reporting.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

इंदौर के पास बायपास पर कारों की आमने-सामने टक्कर, इकलौते बेटे की मौत

इंदौर बायपास पर सड़क हादसे में इकलौते बेटे की मौत, पिता की मौके पर ही मौत। तीन अन्य युवक गंभीर रूप से घायल।

भोपाल-विदिशा नेशनल हाईवे पर 45 किमी फोरलेन के लिए छह गांवों की जमीन अधिगृहित

भोपाल-विदिशा फोरलेन के लिए छह गांवों की जमीन अधिगृहित होगी। 45 किमी सड़क परियोजना की लागत ₹1,757.55 करोड़ है।

इंदौर कृष्णबाग में अवैध कब्जे हटाने पहुंची निगम टीम, भारी पुलिस बल तैनात

इंदौर कृष्णबाग अवैध कब्जा हटाने के लिए प्रशासन ने सोमवार को बड़ी कार्रवाई शुरू की। हाईकोर्ट से कुछ घरों को राहत, शेष पर बुलडोजर चलेगा।

इंदौर मेट्रो की नई टाइमिंग: अब दोपहर 1 से रात 9 बजे तक सेवा

इंदौर मेट्रो की टाइमिंग में बड़ा बदलाव, अब ट्रेनें दोपहर 1 से रात 9 बजे तक ही चलेंगी। सप्ताह के सभी दिन एक जैसा शेड्यूल लागू।

तमिलनाडु में कार नीम के पेड़ से टकराई, 8 लोगों की दर्दनाक मौत

तमिलनाडु सड़क हादसे में तिरुचिरापल्ली के पास कार नीम के पेड़ से टकराई। हादसे में आठ की मौत, दो लोग गंभीर घायल।

FSSAI ने बिसलेरी के पानी को असुरक्षित बताया, मिले खतरनाक ब्रोमेट और PAHs केमिकल

FSSAI ने बिसलेरी पैकेज्ड ड्रिंकिंग वॉटर को असुरक्षित घोषित किया। जांच में ब्रोमेट और PAHs मिलने के बाद मुकदमे की मंजूरी दी गई।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा: 50 करोड़ लोग गरीबी से बाहर आए हैं, फिर भी नहीं मान रहे कुछ लोग

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात में कहा कि 50 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकाला गया है। विश्व बैंक की रिपोर्ट में भी यह बड़ा बदलाव दर्ज हुआ है।

हिसार के सैन्य प्रशिक्षण केंद्र में टैंक हादसे में दो जवान शहीद

हिसार सैन्य प्रशिक्षण केंद्र टैंक हादसे में दो जवान शहीद हो गए। भोजराज गांव के अभ्यास क्षेत्र में अभ्यास के दौरान यह दुर्घटना हुई।

जालौन में रसोई गैस सिलेंडर फटने से 20 से अधिक लोग झुलसे, 7 गंभीर

जालौन के उरई में रसोई गैस सिलेंडर ब्लास्ट से 23 लोग झुलस गए। हादसे में 7 की हालत गंभीर, 12 बच्चे भी शामिल।

विधानसभा एक की विधायक ट्रॉफी से विजयवर्गीय आउट, अब ‘स्वाभिमान’ ट्रॉफी हुआ नाम, पोस्टर-बैनर पर भाजपा की नई ‘चौकड़ी’

विधानसभा एक की विधायक ट्रॉफी से कैलाश विजयवर्गीय को बाहर कर नाम बदलकर स्वाभिमान ट्रॉफी किया गया। पूर्व विधायक सुदर्शन गुप्ता की सक्रियता नजर आई।