0:00
0:00 left
सुप्रिया श्रीनेत और दिलीप घोष के विवादास्पद बयान;नाराज़ चुनाव आयोग की चेतावनी
चुनाव आयोग ने कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत और बीजेपी नेता दिलीप घोष के विवादास्पद बयानों की निंदा करते हुए उन्हें चेतावनी जारी की है.कुछ दिन पहले इन दोनों नेताओं के दिए बयानों को महिलाओं की गरिमा के खिलाफ बताते हुए आयोग ने चेतावनी दी है.चुनाव आयोग के कहा, हमारा मानना है कि इन दोनों नेताओं ने निम्न स्तर के निजी हमले किए और ऐसा करके चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन किया.

चुनाव आयोग ने कहा है कि चुनाव प्रक्रिया महिलाओं की गरिमा बढ़ाने का माध्यम होता है और वो महिलाओं का सम्मान गिराने की इजाज़त नहीं देगा.आयोग ने ये भी कहा है कि अब से इन दोनों नेताओं के बयानों पर ख़ास नज़र रखी जाएगी.
👉 यह भी पढ़ें:
- ज्ञानेश कुमार जी, क्या आपके सहकर्मी भी विपक्ष की तरह झूठ बोल रहे?
- दिल्ली ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी: 47.7 लाख नाम बाहर, 30 सितंबर तक ऐसे जुड़वाएं अपना नाम
- पूर्व चुनाव आयुक्त एसवाय कुरैशी ने एसआईआर पर उठाए सवाल, इस प्रक्रिया को लोकतंत्र से छेड़छाड़ बताया
- मीनाक्षी नटराजन की उम्मीदवारी रद्द होने पर भोपाल से दिल्ली तक बवाल, कांग्रेस ने दिया चुनाव आयोग के दफ्तर के बाहर धरना
- टीएमसी नेता अभिषेक बनर्जी के आरोपों पर भड़के दिलीप घोष, कहा-जब तक जीत रहे थे, तब तक सब ठीक था
- कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे को चुनाव आयोग का नोटिस, 24 घंटे में मांगा जवाब



