👉 यह भी पढ़ें:
- Stock Market : सप्ताह के पहले कारोबारी दिन शेयर बाजार धड़ाम, सेंसेक्स और निफ्टी में जबरदस्त गिरावट
- Stock Market: सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को हरे निशान में खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी उछले
- Stock Market : सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार को हरे निशान में शेयर बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी उछले
- Stock Market : सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन बुधवार को शेयर बाजार धड़ाम, सेंसेक्स और निफ्टी लुढ़के
- Stock Market : सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन मंगलवार को लाल निशान में बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी लुढ़के
- Stock Market : सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार को हरे निशान में बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी दोनों उछले
0:00 left
मुंबई। शेयर बाजार में आज दोपहर बाद भारी गिरावट दर्ज की गई है। गुरुवार को बीएसई सेंसेक्स 644.64 अंकों (0.79%) की बड़ी गिरावट के साथ 80,951.99 अंकों पर बंद हुआ। इसी तरह एनएसई का निफ्टी 50 भी 203.75 अंकों (0.82%) के नुकसान के साथ 24,609.70 अंकों पर बंद हुआ।
गुरुवार को सेंसेक्स की 30 में से सिर्फ 4 कंपनियों के शेयर ही बढ़त के साथ हरे निशान में बंद हुए और 25 कंपनियों के शेयर नुकसान के साथ लाल निशान में रहे। इसी तरह आज निफ्टी 50 की 50 में से सिर्फ 11 कंपनियों के शेयर तेजी के साथ हरे निशान में बंद हुए और बाकी की सभी 39 कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ लाल निशान में बंद हुए। आज सेंसेक्स की कंपनियों में शामिल इंडसइंड बैंक के शेयर सबसे ज्यादा 1.73 प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुए, जबकि महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयर 2.27 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुए।



