👉 यह भी पढ़ें:
- Cheque Bounce Case: राजपाल यादव को दिल्ली हाईकोर्ट से झटका, तीन महीने की जेल की सजा के साथ भरना होगा मोटा जुर्माना
- एक्टर राजपाल यादव को मिली अंतरिम जमानत, कोर्ट ने 1.5 करोड़ जमा करने के दिए थे आदेश, भतीजी की शादी में होंगे शामिल
- चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को झटका: हाई कोर्ट की सख्त टिप्पणी, जमानत पर फैसला 16 फरवरी को
- फिल्म समीक्षा : चटपटी पानी पूरी जैसी है कपिल शर्मा की ‘Kiss किसको प्यार करूं 2’
- कनाडा में कपिल शर्मा के कैफे पर फायरिंग करने वाला गैंगस्टर बंधु मान सिंह दिल्ली में गिरफ्तार, चाइनीज पिस्टल और कारतूस बरामद
- कनाडा में कपिल शर्मा के कैफे पर फिर फायरिंग, लॉरेंस गैंग ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर ली जिम्मेदारी
0:00 left
मुंबई। फिल्म व टीवी की दुनिया के चार हस्तियों को जान से मारने की धमकी मिली है। कपिल शर्मा, राजपाल यादव, सुगंधा मिश्रा और रेमो डिसूजा को किसी ने पाकिस्तान से ईमेल भेजकर यह धमकी दी है। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
बताया जा रहा है कि इन सितारों को ईमेल भेजने वाले ने धमकी दी है कि अगर आठ घंटे में इन की तरफ से जवाब नहीं आया तो कार्रवाई करेंगे। रिपोर्ट के मुताबिक शुरुआती जांच में पता चला है कि धमकीभरा ईमेल पाकिस्तान से भेजा गया है। ईमेल में सिर्फ इन सितारों ही नहीं, बल्कि इनके करीबी और रिश्तेदारों को भी टारगेट किया गया है। मामले में मुंबई स्थित अंबोली पुलिस में शिकायत दर्ज की गई है। पुलिस ने सेक्शन 351 (3) के तहत केस फाइल किया है। पुलिस जांच में ईमेल का आईपी एड्रेस पाकिस्तान है। जानकारी के अनुसार धमकी भरा ईमेल विष्णु नाम के शख्स ने भेजा है। इसमें कहा गया है कि हम यह सब किसी पब्लिसिटी स्टंट के तहत नहीं कर रहे हैं। हमारे पास तुम्हारी सारी एक्टिविटी की जानकारियां हैं। हम अगले 8 घंटों के अंदर आपसे तत्काल प्रतिक्रिया की उम्मीद करते हैं। अगर हमें कोई जवाब नहीं मिला तो हम मान लेंगे कि आप इस मामले को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं। पुलिस आईपी एड्रेस और अन्य तकनीकी जानकारी के आधार पर इसकी जांच में जुटी है।



