👉 यह भी पढ़ें:
- BJP MP Nishikant Dubey का दावा-राहुल गांधी को नेता प्रतिपक्ष पद से हटाने के लिए जल्द पेश होगा प्रस्ताव
- बीजेपी सांसद रवि शंकर प्रसाद के आवास में आग, दमकल विभाग ने समय रहते पाया काबू
- एक्टर और भाजपा सांसद रवि किशन को जान से मारने की धमकी, बिहार से आया फोन, कहा-यादवों पर टिप्पणी करोगे तो गोली मार दूंगा
- संयुक्त राष्ट्र महासभा में भाजपा सांसद निशिकांत दुबे का पाकिस्तान पर तीखा प्रहार
- तेलंगाना में सियासी घमासान: बीजेपी सांसद का दावा—केटीआर चाहते थे BRS का विलय, केटीआर ने किया खंडन
- भाजपा सांसद निशिकांत दुबे का आरोप-नेहरु ने उड़ीसा का चरबटिया एयरपोर्ट अमेरिका को दे दिया था
0:00 left
दार्जिलिंग में भाजपा सांसद राजू बिस्ता के काफिले पर हमला, गाड़ी पर फेंके गए पत्थर
पश्चिम बंगाल में एक बार फिर भाजपा सांसद पर हमला हुआ है। इस बार निशाना दार्जिलिंग के सांसद राजू बिस्ता बने, जिनके काफिले पर अज्ञात लोगों ने पत्थर फेंके। हालांकि गनीमत रही कि जिस गाड़ी पर हमला हुआ, उसमें सांसद स्वयं मौजूद नहीं थे।
भाजपा सांसद राजू बिस्ता ने दावा किया कि उनका काफिला दार्जिलिंग के मसधुरा इलाके से गुजर रहा था, तभी अज्ञात बदमाशों ने हमला किया। इस घटना के बाद भाजपा ने जोरेबंगलो पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है।
राजू बिस्ता ने एक्स पर लिखा,आज सुखिया पोखरी के पास मसधुरा में मेरे काफिले पर अज्ञात बदमाशों ने हमला किया। हालांकि मुझे निशाना बनाया गया था, लेकिन हमला मेरे पीछे चल रहे वाहन पर हुआ। हमारे क्षेत्र के लिए वार्ताकार की घोषणा के बाद इस हमले का समय बेहद संदिग्ध है, जो शांति भंग करने की साजिश की ओर इशारा करता है।
उन्होंने लिखा अगर कोलकाता के वफादार लोग सोचते हैं कि हम ऐसे हमलों से डर जाएंगे, तो वे गलत हैं। ऐसे कायराना प्रयास हमारे हौसले और मजबूत करेंगे। मैं चेतावनी देता हूं कि हम अपने क्षेत्र में स्थायी शांति के लिए काम करते रहेंगे, और कोई भी ताकत इसे रोक नहीं सकती।



