बीजेपी सांसद रवि शंकर प्रसाद के आवास में आग, दमकल विभाग ने समय रहते पाया काबू

Date:


AI Audio Companion
Ready to stream full article

👉 यह भी पढ़ें:

0:00

0:00 left

बीजेपी सांसद रवि शंकर प्रसाद के आवास में आग, दमकल विभाग ने समय रहते पाया काबू

दिल्ली में बीजेपी सांसद और वरिष्ठ नेता रवि शंकर प्रसाद के आवास पर आग लगने की घटना सामने आई है। बुधवार, सुबह करीब 8:05 बजे उनके घर में आग लगने की सूचना दिल्ली फायर सर्विस को मिली। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की तीन गाड़ियां तुरंत मौके पर रवाना की गईं।

दिल्ली फायर सर्विस के अनुसार, करीब 8:30 बजे तक आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया। अधिकारियों ने बताया कि आग घर के एक कमरे में रखे बेड में लगी थी। राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंची और दमकल विभाग के साथ मिलकर स्थिति को संभाला। फिलहाल अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर जांच-पड़ताल में जुटी हुई है, ताकि आग लगने की वजह स्पष्ट हो सके।

Abhilash Shukla (Editor)
Abhilash Shukla (Editor)http://www.hbtvnews.com
Abhilash Shukla is an experienced editor with over 28 years in journalism. He is known for delivering balanced, impactful, and credible news coverage.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

IRCTC Beta version Launced: अब रेल टिकट बुकिंग करना होगा आसान, रेलवे ने कई परिवर्तन किए

इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन यानी IRCTC ने अपनी नई वेबसाइट का बीटा वर्जन आम लोगों के लिए लॉन्च कर दिया है। इस बीटा वर्जन के जरिए अब टिकट बुक करना काफी आसान होगा। इसमें कई बदलाव किए गए हैं।