👉 यह भी पढ़ें:
- सऊदी अरब में हूती हमला: जिजान की अरामको रिफाइनरी फिर बनी निशाना, बढ़ा Red Sea तनाव
- Yemen Attack: हूतियों के मिसाइल-ड्रोन हमले से दहला यमन, 30 से ज्यादा सैनिकों की मौत; सऊदी सीमा पर भी 11 घायल
- Gulf of Aden में टैंकर के पास जोरदार धमाका, हूतियों ने सऊदी ऑयल टैंकर पर मिसाइल हमले का किया दावा; बढ़ा Red Sea Crisis
- हूती विद्रोहियों का अदन की खाड़ी में मालवाहक जहाज पर हमला, तीन की मौत
0:00 left
सीरिया और इराक के बाद अब यमन में हूती विद्रोहियों के ठिकानों पर अमेरिका और ब्रिटेन का हमला

अमेरिका और ब्रिटेन ने यमन स्थित हूती विद्रोहियों के कई ठिकानों पर फिर से हमला किया है. अमेरिकी रक्षा मंत्रालय पेंटागन के अनुसार, यमन में 13 जगहों पर हूती विद्रोहियों के 36 ठिकानों पर हमले किए गए हैं. हूती विद्रोहियों पर अमेरिका और ब्रिटेन की ओर से किए गए संयुक्त हमलों का ये तीसरा दौर है.

एक बयान में बताया गया है कि हमलों के तहत हूती विद्रोहियों के हथियार भंडारण केंद्रों, मिसाइलों और लॉन्चर, वायु रक्षा प्रणालियों और रडार से जुड़े स्थानों पर हमले किए गए हैं.

अमेरिका के रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन ने एक बयान में बताया, ये कार्रवाई हूती विद्रोहियों को एक संदेश है कि अगर उन्होंने अंतरराष्ट्रीय माल ढुलाई और नौसैनिक जहाजों पर अपने हमले बंद नहीं किए तो उन्हें आगे भी नतीजे भुगतने होंगे. वहीं ब्रिटेन के रक्षा मंत्रालय ने भी पुष्टि की है कि उसके टाइफून जेट ने यमन के तीन ठिकानों पर बम गिराए हैं.



