👉 यह भी पढ़ें:
- कोलकाता होटल में भीषण आग: 9 लोगों की मौत, 6 घायल; बंगाल में लगातार दूसरे बड़े अग्निकांड से सुरक्षा पर सवाल
- कोलकाता एयरपोर्ट के ATC भवन में लगी आग, मचा हड़कंप; कुछ ही देर में पाया गया काबू
- तारापीठ होटल अग्निकांड: सोते यात्रियों पर टूटा कहर, 7 की मौत, कई गंभीर
- Indonesia में मदुरा द्वीप के पास फेरी में लगी आग, पांच लोगों की मौत, 40 से ज्यादा लापता, 271 लोग थे सवार
- Mumbai के भायखला पुलिस स्टेशन में भीषण आग, जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं
- Russia-Ukraine War: क्राइमिया में यूक्रेन का बड़ा हमला! 25 जहाजों में लगी आग, पुतिन की सप्लाई लाइन पर सबसे बड़ा संकट?
0:00 left
चिली के जंगलों में लगी आग , 46 लोगों की मौत की सूचना ,कई लापता

चिली के राष्ट्रपति गैब्रिएल बोरिक के हवाले से खबर आई है कि सेंट्रल चिली के वालपराइसो क्षेत्र के जंगल में लगी आग से कम से कम 46 लोग मारे गए हैं. उन्होंने आशंका जताई है कि मरने वालों की संख्या और बढ़ सकती है.

अधिकारियों के अनुसार, समुद्र के किनारे बसे पर्यटक शहर विना डेल मार के आसपास के इलाके इस आग से सबसे अधिक प्रभावित हुए हैं. राहत और बचाव दल के कर्मी प्रभावित इलाकों तक पहुंचने के लिए जूझ रहे विना डेल मार शहर के मेयर ने बताया है कि शहर के 200 से अधिक निवासी लापता हैं.

गृह मंत्रालय के अनुसार, पूरे देश में 430 वर्ग किलोमीटर से अधिक भूमि इस आग से प्रभावित हुई है.आग सामान्य से अधिक गर्मी और तेज हवाओं के कारण लगी है.



