हिमाचल के अर्की बाजार में आग का तांडव: 8 साल की बच्ची की मौत, 7–8 लोग लापता, कई मकान और दुकानें राख

Date:

हिमाचल के अर्की बाजार में आग का तांडव: 8 साल की बच्ची की मौत, 7–8 लोग लापता, कई मकान और दुकानें राख

हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के अर्की बाजार में रविवार देर रात भीषण आग लगने से दर्दनाक हादसा हो गया। इस हादसे में 8 वर्षीय एक बच्ची की जिंदा जलकर मौत हो गई, जबकि 7 से 8 लोग अब भी लापता बताए जा रहे हैं। लापता लोगों में 2 महिलाएं, 2 पुरुष और 4 बच्चे शामिल हैं।

जानकारी के मुताबिक, रविवार रात करीब 2:30 बजे अर्की बाजार में एक रिहायशी मकान से आग भड़की, जो कुछ ही देर में आसपास की दुकानों और अन्य मकानों तक फैल गई। देखते ही देखते पूरा बाजार आग की लपटों और घने धुएं की चपेट में आ गया।

आग की भयावहता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि 6 से अधिक मकान पूरी तरह जलकर खाक हो गए, जबकि कई दुकानें भी आग में तबाह हो गईं। घटना के दौरान कई LPG सिलेंडर फटने से हालात और अधिक बेकाबू हो गए। सिलेंडरों के धमाकों से आग तेजी से फैलती चली गई, जिससे दमकल कर्मियों को आग बुझाने में भारी मशक्कत करनी पड़ी। दहशत के माहौल में आसपास के लोग अपने घर छोड़कर बाहर निकल आए।

सूचना मिलते ही दमकल विभाग, पुलिस प्रशासन और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। कई घंटों की कड़ी मेहनत के बाद आग पर काबू पाया जा सका, लेकिन तब तक बाजार का बड़ा हिस्सा जलकर राख हो चुका था।

हादसे के बाद पूरे इलाके में शोक और दहशत का माहौल है। प्रभावित परिवारों का सब कुछ आग में जलकर नष्ट हो गया है। प्रशासन की ओर से राहत और बचाव कार्य जारी है, जबकि आग लगने के कारणों की जांच भी शुरू कर दी गई है।

Abhilash Shukla (Editor)
Abhilash Shukla (Editor)http://www.hbtvnews.com
Abhilash Shukla is an experienced editor with over 28 years in journalism. He is known for delivering balanced, impactful, and credible news coverage.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

कांकेर में मुठभेड़: 5 लाख की इनामी महिला नक्सली कमांडर ढेर,सरकार क दावा फेल 

छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में सोमवार सुबह सुरक्षाबलों और...