इंजन खराबी से बाधित एयर फ्रांस की उड़ान, बेंगलुरु–पेरिस फ्लाइट तुर्कमेनिस्तान डायवर्ट, यात्री 15 घंटे तक फंसे
बेंगलुरु से पेरिस जा रही एयर फ्रांस की फ्लाइट AF191A को विमान के इंजन में तकनीकी खराबी के चलते तुर्कमेनिस्तान के अशगाबात एयरपोर्ट पर डायवर्ट करना पड़ा। यह घटना मंगलवार तड़के हुई, जिसके बाद यात्री 15 घंटे से अधिक समय तक एयरपोर्ट पर फंसे रहे।जानकारी के अनुसार विमान के दो इंजनों में से एक में तकनीकी समस्या सामने आई थी।
👉 यह भी पढ़ें:
- उड़ान से ठीक पहले बड़ा खतरा! बेंगलुरु एयरपोर्ट पर IndiGo फ्लाइट से टकराया पक्षी, टला बड़ा हादसा; यात्रियों में मची हलचल
- आठ घंटे हवा में चक्कर काटने के बाद वापस दिल्ली लौटी एयर इंडिया की फ्लाइट, सैन फ्रांसिस्को के लिए आज ही हुई थी रवाना
- दिल्ली में बड़ा हादसा टला: उड़ान के दौरान इंजन में लगी आग, 160 यात्रियों की जान बची
- महंगे ईंधन ने बिगाड़ा एयर इंडिया का उड़ान प्लान, तीन महीने तक कई अंतरराष्ट्रीय उड़ानें बंद
एयर फ्रांस के अनुसार, यह उड़ान बोइंग 777 विमान से संचालित की जा रही थी, जो बेंगलुरु से रात 11:22 बजे रवाना हुई थी।
एयरलाइन ने जानकारी दी कि यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए एक विशेष उड़ान AF386V अशगाबात भेजी गई । एयर फ्रांस ने यह भी बताया कि तुर्कमेनिस्तान की प्रवेश आवश्यकताओं के कारण यात्रियों और क्रू को शुरुआत में विमान के अंदर ही इंतजार करना पड़ा। जैसे ही विमान से उतरने की अनुमति मिली, एयरपोर्ट स्टाफ ने उनकी सहायता की और यात्रियों के लिए नजदीकी होटलों में ठहरने की व्यवस्था की गई। एयरलाइन ने इस असुविधा के लिए यात्रियों से खेद भी व्यक्त किया।


