आप के खिलाफ भाजपा का ‘शराब से शीश महल’ अभियान

Date:

आप के खिलाफ भाजपा का ‘शराब से शीश महल’ अभियान

दिल्ली में शराब घोटाले को लेकर सियासी पारा गर्म है। एक तरफ जहां आम आदमी पार्टी केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में जंतर मंतर पर सामूहिक उपवास कर रही है। वहीं दूसरी तरफ भाजपा भी केजरीवाल पर भ्रष्टाचार का आरोप लगा प्रदर्शन कर रही है। दिल्ली के पालिका बाजार में भाजपा ने आम आदमी पार्टी के खिलाफ प्रदर्शन किया है। भाजपा कार्यकर्ताओं और दिल्ली पार्टी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने आप के खिलाफ ‘शराब से शीश महल’ अभियान चलाया।

bjp make selfie point of sheeshmahal and liquor scam in delihi Palika  Market demands arvind kejirwal resign - शीशमहल से लेकर शराब घोटाले तक, BJP  ने दिल्ली में सेल्फी प्वाइंट बना केजरीवाल

भाजपा दिल्ली के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि ‘हम अरविंद केजरीवाल का भ्रष्टाचार मॉडल दिखा रहे हैं। दिल्ली के लोग लाल किला, कुतुब मीनार, अक्षरधाम मंदिर, लोटस टेम्पल, कर्तव्य पथ देख सकते हैं, लेकिन अपने सीएम के भ्रष्टाचार के महल को नहीं देख सकते। क्योंकि दिल्ली की जनता वहां अंदर जा नहीं सकती। ‘शराब से शीश महल’ की कहानी दिल्ली के भ्रष्टाचार की कहानी है और दोषी अरविंद केजरीवाल हैं।’

Abhilash Shukla (Editor)
Abhilash Shukla (Editor)http://www.hbtvnews.com
Abhilash Shukla is an experienced editor with over 28 years in journalism. He is known for delivering balanced, impactful, and credible news coverage.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

त्रिशुर। केरल के त्रिशूर जिले के मुंडथिक्कोडु इलाके में मंगलवार को एक पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट गया। इस हादसे में  13 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। इस घटना पर पीएम मोदी ने दुख जताया है। बताया जाता है कि  विस्फोट के समय यूनिट में करीब 40 लोग काम कर रहे थे। यह विस्फोट उस पटाखा इकाई में हुआ, जहां त्रिशूर पूरम के थिरुवंबाडी गुट के लिए आतिशबाजी के सैंपल तैयार किए जा रहे थे। इस घटना में अब तक 13 लोगों की मौत हो चुकी है और 5 लोगों की हालत बेहद ही गंभीर बताई जा रही है। घटनास्थल पर बड़ी मात्रा में विस्फोटक सामग्री रखी हुई थी, जिसमें आग लगने के बाद जोरदार धमाका हुआ। विस्फोट के बाद इलाके में घना धुआं और आग फैल गई, जिससे बचाव कार्यों में भी कठिनाई आई। घटनास्थल पर मौजूद अधजले और बिना फटे विस्फोटकों के कारण राहत एवं बचाव कार्य प्रभावित हुआ। विस्फोट इतना शक्तिशाली था कि इसकी आवाज कई किलोमीटर दूर तक सुनी गई, जिससे धमाके की तीव्रता और वहां मौजूद विस्फोटक सामग्री के पैमाने का अंदाजा लगाया जा सकता है। पीएम मोदी ने हादसे पर दुख जताया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को केरल के त्रिशूर में एक पटाखा बनाने वाली यूनिट में हुए धमाके में लोगों की जान जाने पर दुख जताया और मृतकों के परिजनों को 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की। पीएमओ ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि प्रधानमंत्री ने घोषणा की है कि प्रत्येक मृतक के परिजनों को 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे।