सीएम की सख्ती के बाद भी नहीं मान रहे अफसर, भूमाफियाओं के साथ मिलकर सरकारी योजनाओं की लगा रहे बाट–हरीश फतेहचंदानी

Date:


AI Audio Companion
Ready to stream full article

👉 यह भी पढ़ें:

0:00

0:00 left

इंदौर। इंदौर में जमीन के जादूगर बेखौफ सरकार और जनता को चूना लगाते रहते हैं। कई बार इन पर कार्रवाई की कोशिश हुई, लेकिन बड़े रसूख वाले नेताओं ने इन्हें बचा लिया और ये फिर सरकार और जनता को चूना लगाने में जुट गए। सीएम डॉ.मोहन यादव के भूमाफियाओं के खिलाफ सख्त रवैये के बावजूद इनकी जादूगरी चल रही है। इंदौर विकास प्रधाकिरण (आईडीए) की कई योजनाओं का सत्यनाश करने के बाद इन्होंने नई योजना अहिल्यापथ को कागजों पर ही दफन करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। इसके बाद भी इनका मन नहीं भरा तो अब ये मास्टर प्लान का सत्यानाश करने में जुट गए हैं।

अहिल्यापथ में आखिर दिन तक पास हुए नक्शे

अभी जुलाई महीने में ही आईडीए ने अहिल्यापथ नाम की योजना घोषित की। 8 गांवों की 1400 हेक्टेयर जमीन पर यह योजना तैयार हो रही थी कि आईडीए के कंसल्टेंट मयंक जगवानी ने अपने भूमाफिया दोस्तों और टाउन एंड कंट्री प्लानिंग में तैनात साझेदार डिप्टी डायरेक्टर केएस गवली के माध्यम से जमीनों को ठिकाने लगा दिया। स्कीम घोषित होने से पहले ही धड़ल्ले से नक्शे पास किए जाने लगे। यहां तक कि आईडीए जिस दिन स्कीम घोषित करने वाला था उस दिन भी 7 नक्शे दबावपूर्वक पास कराने की कोशिश हुई। वो तो भला हो टीएनसीपी के ज्वाइंट डायरेक्टर शुभाशीष बेनर्जी का जो उन्होंने नक्शे पास नहीं होने दिए।

ऊपर से दवाब बना तो 31 नक्शे निरस्त

अहिल्यापथ के खेल की जानकारी भोपाल तक पहुंच गई। इंदौर के अधिकारियों को भी इसकी जानकारी लग गई थी और टीएनसीपी की कार्यप्रणाली पर सवाल भी उठाए जाने लगे थे। जब ऊपर से दवाब बना तो आईडीए के वर्तमान अध्यक्ष और संभागायुक्त दीपक सिंह ने इन नक्शों को निरस्त करने की अपील की। पहली बार में ही 23 नक्शे निरस्त हो गए। इसके बाद 4-4 नक्शे और भेजे गए, वे भी निरस्त हो गए।

जगवानी और गवली अब दे रहे ज्ञान

आईडीए से बिल्डर तक योजना पहुंचाने और नक्शा पास कराने में प्रमुख भूमिका निभाने वाले आईडीए के कंसल्टेंट मयंक जगवानी, टीएनसीपी के डिप्टी डायरेक्टर केएस गवली और आईडीए सीईओ के बेहद विश्वासप्राप्त ब्रोकर अतुल काकड़िया फिर भी नहीं मान रहे। अभी भी वे अपने भूमाफिया दोस्तों से यह कह रहे हैं कि इससे कुछ नहीं होगा। नक्शा वैध तरीके से पास कराया गया है। कोर्ट चले जाओ, आईडीए हार जाएगा।

आईडीए सीईओ की भूमिका संदिग्ध

इस पूरे प्रकरण में आईडीए सीईओ ओपी अहिरवार की भूमिका भी संदिग्ध है। जब अहिल्यापथ मामले में आईडीए की नाक कटने लगी और अहिरवार को लगा कि वे भी फंस सकते हैं तो उन्होंने मयंक जगवानी से इस्तीफा लिखवाकर अपने पास रख लिया। हाल ही में अहिरवार ने जगवानी से तीन साल का कान्ट्रैक्ट भी किया था। यहां सवाल यह है कि अगर सीईओ अहिरवार का दामन साफ है तो वे मयंक जगवानी के खिलाफ एफआईआर क्यों नहीं कराते? बाहर का एक व्यक्ति कंसल्टेंट बन हर महीने चार लाख 80 हजार लेकर आईडीए और सरकार को करोड़ों का चूना लगा जाता है और कार्रवाई के नाम पर सिर्फ इस्तीफा समझ से परे हैं।

नियमों में बदलाव क्यों नहीं होता

कुछ समय पूर्व जब इस संबंध में टीएंडसीपी के ज्वाइंट डायरेक्टर शुभाशीष बेनर्जी से चर्चा की गई थी तो उन्होंने कहा कि जब तक आईडीए लिखित में नहीं देता, तब तक किसी नक्शे को रोका नहीं जा सकता। नियमों में यह भी प्रावधान है कि जब तक योजना घोषित नहीं होती तब तक नक्शे पास हो सकते हैं। ऐसे तो आईडीए कोई स्कीम लागू ही नहीं कर पाएगा। आईडीए की कई स्कीमों में इससे नुकसान हुआ भी है, लेकिन इसकी चिन्ता न तो आईडीए अफसरों को है और न टीएंडसीपी के अफसरों को। वे नियमों में बदलाव के लिए सरकार को प्रस्ताव क्यों नहीं भेजते?

अधिकारियों की चुप्पी से उठ रहे कई सवाल

इस पूरे मामले में अधिकारियों की चुप्पी कई सवाल भी उठा रही है और कई सवालों का जवाब भी दे रही है। आईडीए सीईओ गुपचुप तरीके से जगवानी का इस्तीफा लेते हैं और कार्रवाई को दबाना चाहते हैं। आईडीए की हर बोर्ड बैठक में जब सारे अधिकारी रहते हैं, तब भी इस मुद्दे पर सीईओ ने कुछ नहीं बोला। यहां सवाल यह भी है कि इन बैठकों में उपस्थित विभागों में आपसी समन्वय क्यों नहीं होता? अगर सीईओ का दामन साफ था तो उन्होंने अपने वरिष्ठ अधिकारियों से शिकायत क्यों नहीं की?

मास्टर प्लान की जमीनों पर भी खेल जारी

अहिल्यापथ के बाद अब मास्टर प्लान की बाट लगाने की तैयारी चल रही है। मास्टरप्लान में कहां क्या तय हो रहा है यह किन-किन अधिकारियों को पता होता है इसकी जानकारी भूमाफियाओं तक लगातार आ रही है। यही वजह है कि मास्टर प्लान की जमीनों पर धारा 16 के तहत धड़ल्ले से नक्शे कैसे पास होते जा रहे हैं? इन नक्शों को पास करवाने की सुपारी भी टीएनसीपी के डिप्टी डायरेक्टर केएस गवली ने ले रखी है। गवली को पूरा भरोसा है कि कुछ नेताओं और अफसरों को रहते उनका कुछ नहीं बिगड़ने वाला चाहे सरकार किसी की भी आ जाए। यही वजह है कि वे 2012 से वे इसी कुर्सी पर विराजमान हैं। हां, एक-दो बार कुछ समय के लिए वे दूसरे शहर में प्रवास पर जरूर चले गए थे, लेकिन चहेतों ने तुरंत इंदौर का टिकट कटवा दिया।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

एमपी पुलिस में 9,662 पदों पर भर्ती की तैयारी, सितंबर से शुरू हो सकती है प्रक्रिया

मध्य प्रदेश पुलिस मुख्यालय ने 9,662 पदों पर एमपी पुलिस भर्ती का प्रस्ताव ईएसबी को भेज दिया है। सितंबर में इसका नोटिफिकेशन जारी होने की उम्मीद है।

चर्चित IAS दिव्या मित्तल ने दिया इस्तीफा, सोशल मीडिया पर पत्र साझा कर दी जानकारी

उत्तर प्रदेश कैडर की 2013 बैच की चर्चित अधिकारी आईएएस दिव्या मित्तल का इस्तीफा सामने आया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पत्र साझा कर पद छोड़ने की जानकारी दी।

पीएम मोदी को मिला उज्बेकिस्तान का सर्वोच्च नागरिक सम्मान, द्विपक्षीय संबंधों पर बनी सहमति

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उज्बेकिस्तान का सर्वोच्च नागरिक सम्मान प्रदान किया गया है। इस दौरान भारत और उज्बेकिस्तान के बीच यूरेनियम आपूर्ति पर भी सहमति बनी।

मन की बात: पीएम मोदी ने की ‘नशा-मुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ अभियान की सराहना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'मन की बात' के 137वें एपिसोड में नशा मुक्त युवा अभियान की प्रगति की सराहना करते हुए देश को ड्रग-फ्री बनाने का आह्वान किया।

पन्ना में मूसलाधार बारिश से टापू बना उमरी गांव, ग्रामीणों के रेस्क्यू में जुटी SDERF

पन्ना जिले में भारी बारिश के कारण उमरी गांव टापू बन गया। प्रशासन ने पन्ना में रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर 47 ग्रामीणों को सुरक्षित बाहर निकाला।

नेपाल बाढ़ संकट: भारत ने भेजी 11 टन राहत सामग्री की चौथी खेप, टनल रेस्क्यू टीम भी रवाना

नेपाल बाढ़ राहत के तहत भारत ने 11 टन राहत सामग्री की चौथी खेप काठमांडू भेजी है। इसमें टनल रेस्क्यू टीम, बेली ब्रिज और फॉरेंसिक विशेषज्ञ शामिल हैं।

सांसद ने एयरपोर्ट पर सीएम को दिया कार्यक्रम में आने का निमंत्रण, चर्चा ऐसी कि सियासी भूचाल आ गया

इंदौर एयरपोर्ट पर सांसद शंकर लालवानी ने सीएम मोहन यादव को कार्यक्रम का निमंत्रण दिया। कुछ सेकंड की इस मुलाकात को लेकर सियासी गलियारों में तरह-तरह की अफवाहें फैल गईं।

MP: राजा राम की नगरी से तय होगा BJP का सियासी एजेंडा, जेन-जी वोटर्स पर फोकस

ओरछा में आयोजित भाजपा प्रदेश कार्यसमिति बैठक में मिशन 2028 और जेन-जी वोटर्स को लेकर अहम रणनीतिक फैसले लिए गए हैं।

रूस से रिकॉर्ड कच्चे तेल की खरीद के बीच भारत ने ऐसे साधी अपनी ऊर्जा सुरक्षा

भारत ने रूस से कच्चा तेल आयात में नया कीर्तिमान स्थापित किया है। जुलाई 2026 में रूसी तेल की हिस्सेदारी 50 फीसदी पार कर गई।

‘नेता आया है या तुम्हारा बाप…’ CM जनसंवाद में अधिकारियों पर भड़कीं रीना मीणा

श्योपुर के रायपुरा में रीना मीणा जनसंवाद कार्यक्रम में अधिकारियों की कार्यशैली पर बुरी तरह भड़क गईं और खरी-खोटी सुनाई।

एक्सपोर्ट हब योजना में शामिल हुआ इंदौर, स्थानीय उत्पादों के निर्यात को मिलेगी नई रफ्तार

एक्सपोर्ट हब योजना के तहत इंदौर को अंतरराष्ट्रीय व्यापार केंद्र बनाया जाएगा, जिससे फार्मा और ऑटो सेक्टर के निर्यात को नई गति मिलेगी।

इंदौर में दूध की सप्लाई बंद करने की चेतावनी, खरीद मूल्य बढ़ाने की मांग पर अड़े किसान

इंदौर में दूध की सप्लाई बंद करने की किसानों ने चेतावनी दी है। खरीद मूल्य 65 रुपये प्रति लीटर तय करने की मांग पर किसान अड़े हुए हैं।

लाड़ली बहना योजना के नए फॉर्म का फर्जी मैसेज आए तो सावधान, इंदौर में अलर्ट जारी

लाड़ली बहना योजना के नए फॉर्म के नाम पर 1500 रुपये तक की अवैध वसूली की जा रही है। इंदौर प्रशासन ने फर्जी संदेशों को लेकर अलर्ट जारी किया है।

MP: बालाघाट में CM मोहन यादव का ऐलान, बीमारी से मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख की मदद

बालाघाट दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बीमारी से जान गंवाने वाले मृतकों के परिजनों को आर्थिक सहायता देने की घोषणा की।

रेलवे का बड़ा तोहफा: 7 नई अमृत भारत ट्रेनों को मंजूरी, गोरखपुर-दिल्ली रूट भी शामिल

रेलवे बोर्ड ने 7 नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को हरी झंडी दे दी है। इसमें गोरखपुर-दिल्ली समेत कई प्रमुख रूट शामिल हैं।

ग्रेटर नोएडा: 6 साल की बच्ची से रेप और मर्डर का मुख्य आरोपी पुलिस मुठभेड़ में ढेर

ग्रेटर नोएडा पुलिस मुठभेड़ में 6 साल की बच्ची से दुष्कर्म और हत्या का मुख्य आरोपी बलराज उर्फ बल्ला मारा गया। पुलिस ने 24 घंटे में कार्रवाई की।

समय रैना के शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ में बिहार और कश्मीरी पंडितों पर टिप्पणी से विवाद

समय रैना विवाद ने तूल पकड़ लिया है। 'इंडियाज गॉट लेटेंट' शो में बिहार और कश्मीरी पंडितों पर की गई टिप्पणियों पर नेताओं ने कड़ी आपत्ति दर्ज कराई है।

नीरज चोपड़ा को बड़ा झटका, टखने की चोट के कारण 2026 सीजन और एशियन गेम्स से बाहर

स्टार भारतीय भाला फेंक एथलीट नीरज चोपड़ा की चोट के कारण 2026 के पूरे सीजन और एशियन गेम्स से बाहर हो गए हैं। टखने में लिगामेंट टीयर के चलते उन्होंने यह फैसला लिया।

राहुल गांधी 12 सितंबर को आएंगे इंदौर, नेहरू स्टेडियम में छात्रों से करेंगे सीधा संवाद

राहुल गांधी का इंदौर दौरा 12 सितंबर को तय हुआ है। वह नेहरू स्टेडियम में 'छात्रों की गूंज' अभियान के तहत युवाओं से संवाद करेंगे।

नेपाल बाढ़: भारत ने IAF विमान से भेजी 10 टन राहत सामग्री, लापता भारतीयों की तलाश तेज

नेपाल में भीषण आपदा के बीच भारत ने नेपाल बाढ़ राहत सामग्री की पहली खेप काठमांडू भेजी है। भारतीय वायुसेना और बचाव दल मिशन में जुटे हैं।

मध्य प्रदेश में दो वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों के तबादले

मध्य प्रदेश में वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों के तबादले से चंचल शेखर और अंशुमन यादव को नई जिम्मेदारियां सौंपी गईं।

मंगला एक्सप्रेस में फूड पॉइजनिंग, 30 स्कूली बच्चे खंडवा में बीमार

मंगला एक्सप्रेस में फूड पॉइजनिंग की घटना से खंडवा स्टेशन पर हलचल मच गई, जब पैंट्री कार का खाना खाने से 30 स्कूली बच्चे बीमार हो गए।

गंगाजल विवाद: राहुल गांधी ने दलित विरोधी मानसिकता पर साधा निशाना

गंगाजल विवाद पर राहुल गांधी ने भाजपा की दलित विरोधी मानसिकता पर प्रहार किया। शुद्धिकरण को संविधान विरुद्ध बताया।

सोने की कीमतों में 800 रुपये तक की गिरावट, बाजार में सुस्ती

सोने की कीमतों में गिरावट जारी है। दिल्ली में ₹800 की कमी। जानें अंतरराष्ट्रीय बाजार का असर।

चंद्रा-अंबानी विवाद: कांच के घर में बैठ पत्थर उछालने की कोशिश

सुभाष चंद्रा ने मुकेश अंबानी पर गलत नैरेटिव चलाने का आरोप लगाया। रिलायंस ने आरोपों को निराधार बताया।

MP में कमजोर मानसून ने पकड़ी रफ्तार, 7 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

मध्य प्रदेश में कमजोर मानसून ने फिर से जोर पकड़ लिया है। 7 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

नेपाल बाढ़ में 84 भारतीयों की सुरक्षित वापसी, खोज अभियान जारी

नेपाल बाढ़ में भारतीयों की सुरक्षित वापसी के तहत 84 भारतीय नागरिकों को नेपाल से सुरक्षित निकाला गया है।

प्रधानमंत्री मोदी की उज्बेकिस्तान और किर्गिज गणराज्य यात्रा शुरू, द्विपक्षीय वार्ता अहम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उज्बेकिस्तान और किर्गिज गणराज्य यात्रा शुरू, द्विपक्षीय वार्ता और एससीओ शिखर सम्मेलन पर ध्यान केंद्रित होगा।

मध्य प्रदेश सरकार ने नेपाल में फंसे श्रद्धालुओं की मदद की पहल की

नेपाल में फंसे श्रद्धालुओं की मदद के लिए मध्य प्रदेश सरकार की पहल। कंट्रोल रूम और हेल्पलाइन के विशेष कदम।

कटनी: निलंबित सीएसपी नेहा पच्चीसिया पर 10 हजार का इनाम घोषित

कटनी की निलंबित सीएसपी नेहा पच्चीसिया पर 10 हजार का इनाम घोषित। धोखाधड़ी और पद के दुरुपयोग के आरोप।