👉 यह भी पढ़ें:
- होर्मुज स्ट्रेट से हटाई गईं सभी बारूदी सुरंगें? ट्रंप ने ईरान को दी कड़ी चेतावनी
- ट्रंप की कनाडा को बड़ी टैरिफ धमकी: कार-ट्रक और ऑटो पार्ट्स पर अब 50% शुल्क!
- होर्मुज स्ट्रेट को ‘नया अमेरिकी क्षेत्र’ बताने वाला ट्रंप का नक्शा, ईरान से फिर बढ़ा तनाव
- ट्रंप का बड़ा दावा: स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को बताया ‘अमेरिकी क्षेत्र’, ईरान को परमाणु हथियार पर चेतावनी
- होर्मुज स्ट्रेट पर ट्रंप का बड़ा दावा! ईरान ने बताया ‘भ्रमित’, बढ़ा अमेरिका-ईरान तनाव
- डोनाल्ड ट्रंप ने की भारत की चुनाव व्यवस्था की तारीफ, बोले- ‘हर वोटर के पास वैध Photo ID’
0:00 left
डोनाल्ड ट्रंप ने 12 देशों पर लगाया अमेरिका यात्रा प्रतिबंध, 9 जून से होगा लागू
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 12 देशों के नागरिकों के अमेरिका आने पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने का आदेश जारी किया है। व्हाइट हाउस के अनुसार, ट्रंप ने इस संबंध में एक नए ट्रैवल बैन आदेश पर हस्ताक्षर कर दिए हैं, जो सोमवार, 9 जून से प्रभावी होगा।

इन 12 देशों पर पूर्ण प्रतिबंध
जिन देशों पर अमेरिका में प्रवेश पर पूरी तरह से रोक लगाई गई है, वे हैं अफग़ानिस्तान, म्यांमार, चाड, रिपब्लिक ऑफ़ कांगो, इक्वेटोरियल गिनी, इरिट्रिया, हैती, ईरान, लीबिया, सोमालिया, सूडान और यमन।
7 अन्य देशों पर आंशिक प्रतिबंध
इसके अलावा बुरुंडी, क्यूबा, लाओस, सिएरा लियोन, टोगो, तुर्कमेनिस्तान और वेनेजुएला जैसे सात देशों के नागरिकों पर आंशिक यात्रा प्रतिबंध लगाए गए हैं।
अमेरिका का तर्क: राष्ट्रीय सुरक्षा
ट्रंप प्रशासन का कहना है कि इन प्रतिबंधों का उद्देश्य अमेरिकी नागरिकों को “ख़तरनाक विदेशी तत्वों” से सुरक्षित रखना है। यह आदेश राष्ट्रीय सुरक्षा के मद्देनज़र लिया गया है।
पहले भी लगा चुके हैं ट्रैवल बैन
गौरतलब है कि यह ट्रंप द्वारा दूसरी बार कुछ देशों पर ट्रैवल बैन लगाने का आदेश है। इससे पहले उन्होंने अपने पहले कार्यकाल में साल 2017 में भी इसी तरह का आदेश जारी किया था, जिसे लेकर उस समय काफी विवाद और कानूनी चुनौती भी हुई थी।



