अमेरिका की राजधानी वाशिंगटन डीसी . में शनिवार शाम व्हाइट हाउस के पास हुई गोलीबारी से हड़कंप मच गया। इस घटना में एक राहगीर घायल हो गया, जबकि गोली चलाने वाला संदिग्ध सीक्रेट सर्विस की जवाबी कार्रवाई में मारा गया।
घटना के समय अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प व्हाइट हाउस के भीतर मौजूद थे। शाम करीब छह बजे वहां मौजूद कई पत्रकारों ने अचानक गोलियों की आवाजें सुनीं, जिसके बाद इलाके में अफरा-तफरी फैल गई।
👉 यह भी पढ़ें:
- खुद को ईसा मसीह मानने वाले युवक ने व्हाइट हाउस के बाहर चलाई थी गोलियां,जांच में खुलासा
- ईरान से बातचीत पर बढ़ी अटकलें: व्हाइट हाउस ने कहा—स्थिति अभी अस्थिर
- व्हाइट हाउस में 3 घंटे की अहम बैठक: ट्रंप–नेतन्याहू ने ईरान परमाणु डील पर की गहन चर्चा
- ग्रीनलैंड पर ट्रंप की नजर: व्हाइट हाउस ने सैन्य विकल्प तक की पुष्टि की, यूरोप में बढ़ी चिंता
- व्हाइट हाउस के पास गोलीबारी से अमेरिका में हड़कंप: दो नेशनल गार्ड सैनिकों पर हमला, संदिग्ध अफगान नागरिक हिरासत में; ट्रंप ने बाइडन पर साधा निशाना
- व्हाइट हाउस में ट्रंप की पाक पीएम शहबाज शरीफ और फील्ड मार्शल आसिम मुनीर से मुलाक़ात
सीक्रेट सर्विस के अनुसार, 17वीं स्ट्रीट और पेंसिलवेनिया एवेन्यू के पास एक व्यक्ति ने अपने बैग से हथियार निकाला और अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद सुरक्षा एजेंटों ने तुरंत मोर्चा संभालते हुए जवाबी कार्रवाई की, जिसमें संदिग्ध को गोली लगी। उसे अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
गोलीबारी के दौरान एक राहगीर भी घायल हुआ, जबकि सुरक्षा एजेंसियों के किसी अधिकारी को चोट नहीं आई। अधिकारियों ने साफ किया कि राष्ट्रपति ट्रंप की सुरक्षा पर कोई असर नहीं पड़ा और उनका कामकाज सामान्य रहा।
सूत्रों के मुताबिक, घटना के दौरान 15 से 30 राउंड गोलियां चलीं। बताया जा रहा है कि हमलावर सीक्रेट सर्विस एजेंट्स के बेहद करीब पहुंच गया था और उन पर हमला करने की कोशिश कर रहा था, लेकिन एजेंट्स ने समय रहते जवाबी फायरिंग कर स्थिति को काबू में कर लिया।
एफबीआई निदेशक काश पटेल ने कहा कि सीक्रेट सर्विस पूरे मामले की जांच और कार्रवाई में जुटी हुई है। फिलहाल राष्ट्रपति ट्रंप की ओर से इस घटना पर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।
गौरतलब है कि करीब एक महीने पहले भी व्हाइट हाउस कॉरेस्पॉन्डेंट्स डिनर के दौरान गोलीबारी की घटना सामने आई थी, हालांकि उस समय संदिग्ध हमलावर को जिंदा पकड़ लिया गया था।



