👉 यह भी पढ़ें:
- हिमाचल में सुबह-सुबह कांपी धरती, शिमला में 4.0 तीव्रता का भूकंप; चंबा में भी महसूस हुए झटके
- अलास्का में बड़ा विमान हादसा: 8 लोगों को ले जा रहा चार्टर्ड प्लेन रडार साइट के पास क्रैश
- चीन के किंघई में 5.6 तीव्रता का भूकंप, 10 किमी गहराई पर था केंद्र; जानें क्यों बार-बार कांपता है पश्चिमी चीन
- इंडोनेशिया में कुछ घंटों में 3 भूकंप! 7.7 के झटके से 38 मौतें, 2,000 लोग सुरक्षित स्थानों पर पहुंचे
- Hawaii Hurricane Lala Alert: 155 साल बाद Big Island पर सीधा खतरा, 120 KM/H की रफ्तार से बढ़ रहा तूफान
- एक ही सुबह कई बार कांपी धरती: नासिक से चंबा और अफगानिस्तान तक भूकंप के झटके
0:00 left
अलास्का में 7.3 तीव्रता का भूकंप, सुनामी की चेतावनी जारी
अमेरिका के अलास्का में बुधवार और बृहस्पतिवार की दरम्यानी रात 2:07 बजे भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (NCS) के अनुसार, भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 7.3 मापी गई और इसका केंद्र 36 किलोमीटर की गहराई में स्थित था।
भूकंप के बाद अमेरिकी सुनामी चेतावनी प्रणाली ने अलास्का की खाड़ी से सटे तटीय क्षेत्रों में सुनामी की चेतावनी जारी की है। लोगों को समुद्र तटों और जलमार्गों से दूर रहने, और ऊंचाई वाले इलाकों में शरण लेने की सलाह दी गई है।
भूकंप के खतरे और संभावित असर:
- विशेषज्ञों के अनुसार, इतनी कम गहराई पर आए झटकों को ‘उथला भूकंप’ कहा जाता है, जो अधिक खतरनाक होते हैं क्योंकि भूकंपीय तरंगें जल्दी सतह तक पहुंचती हैं।
- ऐसी स्थिति में जमीन अधिक हिलती है और इमारतों को भारी नुकसान होने की आशंका रहती है, जिससे जनहानि का खतरा भी बढ़ जाता है।
- खबर लिखे जाने तक जान-माल के नुकसान की कोई पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन आगे और झटकों की आशंका बनी हुई है।
क्यों संवेदनशील है अलास्का?
- अलास्का-अलेउतियन सबडक्शन जोन दुनिया के सबसे अधिक सक्रिय भूकंपीय क्षेत्रों में से एक है।
- यहां वर्षभर भूकंप के झटके आते रहते हैं और कई बार ये समुद्री भूस्खलन और सुनामी का कारण बनते हैं।
- अलास्का में 130 से अधिक सक्रिय ज्वालामुखी हैं और पिछले दो शताब्दियों में अमेरिका में फटे अधिकांश ज्वालामुखी इसी क्षेत्र में स्थित हैं।
- राज्य की लगभग तीन-चौथाई आबादी ऐसे इलाकों में रहती है जहां 7.0 या उससे अधिक तीव्रता के भूकंप आ सकते हैं।
न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, तटीय क्षेत्रों में आपातकालीन प्रबंधन एजेंसियों ने चेतावनी के बाद सक्रियता बढ़ा दी है और लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाने की प्रक्रिया चल रही है।
प्रशासन और विशेषज्ञ स्थिति पर नज़र बनाए हुए हैं और लोगों से सतर्क रहने की अपील की जा रही है।



