👉 यह भी पढ़ें:
- Commonwealth Games 2030: Ahmedabad को मिली बड़ी जिम्मेदारी, Glasgow से भारत को मिला CWG Flag; अब 2030 की तैयारी पर नजर
- CWG 2026: नीरज चोपड़ा का गोल्ड का सपना टूटा, फिर भी भारत का डबल धमाका; यशवीर ने आखिरी थ्रो से जीता ब्रॉन्ज
- Neeraj Chopra vs Arshad Nadeem: ग्लासगो में फिर आमने-सामने होंगे भारत-पाकिस्तान के ‘गोल्डन आर्म्स’, क्वालीफिकेशन में कौन रहा आगे?
- नीरज चोपड़ा भारतीय सेना में बने लेफ्टिनेंट कर्नल, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सेना प्रमुख उपेंद्र द्विवेदी ने दिया सम्मान
- सचिन यादव से पीछे हो गए नीरज चोपड़ा, दोनों लौटे खाली हाथ, विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भारत को निराशा
- नीरज चोपड़ा डायमंड लीग फाइनल में उपविजेता
0:00 left
नई दिल्ली। नीरज चोपड़ा ने एक बार फिर इतिहास रच दिया है। दोहा डायमंड लीग में नीरज चोपड़ा ने अपने तीसरे प्रयास में 90.23 मीटर का भाला फेंका, लेकिन फिर भी वे गोल्ड नहीं जीत पाए। जर्मनी के जूलियन वेबर ने 91.06 मीटर दूरी का भाला फेंककर इस लीग का टॉप स्कोर बनाया।
हालांकि यह कारनामा करने वाले नीरज चोपड़ा दुनिया के 25वें खिलाड़ी बन गए है। नीरज चोपड़ा 90 मीटर से ज्यादा दूरी का भाला फेंकने वाले तीसरे एशियाई खिलाड़ी बन गए हैं। नीरज ने 90.23 मीटर के थ्रो के साथ ही अपना बेस्ट परफॉर्मेंस दिया है। इसके बावजूद नीरज स्वर्ण पदक से चूक गए। नीरज चोपड़ा ने डायमंड लीग में सिल्वर मेडल हासिल किया है।
इस लीग में जर्मनी के जूलियन वेबर ने दोहा डायमंड लीग में गोल्ड मेडल हासिल किया है। जूलियन वेबर ने 91.06 मीटर दूरी का भाला फेंककर इस लीग का टॉप स्कोर बनाया। भारत के एक और खिलाड़ी किशोर जेना इस जेवलिन थ्रो इवेंट में 8वें नंबर पर रहे। किशोर ने अपना बेस्ट स्कोर 78.60 मीटर का भाला फेंककर दिया।
नीरज चोपड़ा ने अपने पहले प्रयास में 88.44 मीटर का थ्रो फेंका था, लेकिन अपने तीसरे प्रयास में 90.23 मीटर भाला फेंककर नीरज ने अपनी जीत लगभग तय कर ली थी। जर्मनी के जूलियन वेबर ने अपने आखिरी प्रयास में 91.06 मीटर का भाला फेंका और नीरज चोपड़ा को पछाड़कर स्वर्ण पदक हासिल कर लिया। ग्रेनेडा के पीटर्स एंडरसन दोहा डायमंड लीग में तीसरे नंबर पर रहे। इस एथलीट ने 85.64 मीटर का भाला फेंका।



