अब दामादजी भी राजनीति में आने की कर रहे हैं तैयारी, एक इंटरव्यू में बोले रॉबर्ट वाड्रा-परिवार का आशीर्वाद होगा तो मैं भी संसद में दिखूंगा

Date:


AI Audio Companion
Ready to stream full article

👉 यह भी पढ़ें:

0:00

0:00 left

नई दिल्ली। गांधी परिवार के दामाद रॉबर्ट वाड्रा भी अब राजनीति में आने की तैयारी में दिख रहे हैं। एक न्यूज एजेंसी को दिए इंटरव्यू में उन्होंने कहा है कि अगर कांग्रेस पार्टी चाहेगी और परिवार का समर्थन मिला तो वे भी राजनीति में कदम रखेंगे। वाड्रा ने कहा कि अगर कांग्रेस पार्टी उनसे राजनीति में आने के लिए कहेगी, तो वे मान जाएंगे। उनका मानना है कि संसद में और आवाजों की जरूरत है।

वाड्रा ने इंटरव्यू में कहा कि मुझसे हमेशा पूछते हैं कि मैं संसद कब जाऊंगा। देखते हैं, मैं मेहनत करूंगा। जब कांग्रेस को जरूरत होगी, और मेरे परिवार का आशीर्वाद होगा, तो मैं संसद में भी होऊंगा। उन्होंने कहा कि उनकी पत्नी प्रियंका गांधी वाड्रा और उनके साले राहुल गांधी संसद में बहुत काम कर रहे हैं। प्रियंका बहुत मेहनत कर रही हैं। मैंने उनसे और राहुल से और परिवार से से बहुत कुछ सीखा है। रॉबर्ट वाड्रा ने बताया कि उनके राजनीतिक संबंध गांधी परिवार से जुड़े होने के कारण हैं। उन्होंने कहा कि कई राजनीतिक पार्टियां उन्हें राजनीतिक मामलों में घसीटती हैं। चुनाव के समय या अन्य स्थितियों में उनका नाम इस्तेमाल किया जाता है। वाड्रा ने कहा कि राजनीति से मेरा जुड़ाव सिर्फ इसलिए है, क्योंकि मैं गांधी परिवार का सदस्य हूं। लेकिन मैं यह भी कहूंगा कि पिछले कई सालों में, कई पार्टियों ने मेरा नाम इस्तेमाल किया है और हमेशा मुझे राजनीति में खींचा है। हर बार जब चुनाव होता है, तो उन्हें मेरा नाम याद आता है। हर बार जब उनके पास कोई मुद्दा होता है जिससे वे ध्यान हटाना चाहते हैं, तो उन्हें मेरा नाम याद आता है। उन्होंने यह भी कहा कि यह राजनीतिक रूप से प्रेरित लगता है।

चोकसी की गिरफ्तारी देश के लिए बड़ी बात

वाड्रा ने मेहुल चोकसी की बेल्जियम में हुई गिरफ्तारी पर कहा कि यह देश के लिए बड़ी बात है। गिरफ्तार करना एक अलग बात है, लेकिन यह महत्वपूर्ण है कि जिन लोगों के साथ गलत हुआ है, उनका पैसा वापस मिले, और सरकार को इस बारे में सोचना चाहिए। नीरव मोदी और अन्य लोगों को भी वापस लाया जाना चाहिए, और सरकार को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि लोगों के नुकसान की भरपाई हो।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

आखिर तुलसी पहलवान ने क्यों ली थी शिशुकुंज को बचाने की सुपारी, इंदौर से लेकर भोपाल तक के अफसरों को समझ नहीं आया

शहर के बहुत बड़े माने जाने वाले स्कूल शिशुकुंज में पिछले दिनों लंच के बाद बहुत सारे बच्चे बीमार पड़ गए थे। इसके बाद जांच-पड़ताल हुई। स्कूल वाले खुद को पाक-साफ बताते रहे, लेकिन पैरेंट्स जाग गए और फिर पता चला कि यहां तो बहुत गड़बड़ी है। इस पूरे मामले में प्रदेश के काबिना मंत्री तुलसी सिलावट जिन्हें तुलसी पहलवान भी कहते हैं काफी सक्रिय नजर आए।