0:00
0:00 left
राजस्थान रॉयल्स ने लखनऊ सुपरजाएंट्स को दी मात
राजस्थान रॉयल्स ने कप्तान संजू सैमसन और ध्रुव जुरेल की शानदार अर्धशतकीय पारी की मदद से लखनऊ सुपरजाएंट्स को उसी के होम ग्राउंड पर सात विकेट से हराकर बड़ी जीत दर्ज की। सैमसन और जुरेल ने तीसरे विकेट के लिए 121 रनों की अविजित साझेदारी की जिसके दम पर राजस्थान ने नौ मैचों में आठवीं जीत दर्ज की। राजस्थान की टीम इस जीत से प्लेऑफ के करीब पहुंच गई है और उसका नॉकआउट में पहुंचना लगभग तय हो गया है।

लखनऊ सुपरजाएंट्स ने कप्तान केएल राहुल के 48 गेंदों पर आठ चौकों और दो छक्कों की मदद से 76 बनाए | दीपक हुड्डा के 31 गेंदों पर 50 रनों की पारी के दम पर 20 ओवर में 196 रनों का स्कोर बनाया। जवाब में राजस्थान के लिए सैमसन ने 33 गेंदों पर नाबाद 71 और जुरेल ने 34 गेंदों पर पांच चौकों और दो छक्कों के सहारे नाबाद 52 रन की पारी खेली जिसके मदद से राजस्थान ने 19 ओवर में तीन विकेट पर 199 रन बनाकर जीत दर्ज की।
👉 यह भी पढ़ें:
- वैभव सूर्यवंशी के तूफानी पारी में उड़ी सीएसके, राजस्थान रॉयल्स ने 8 विकेट से बुरी तरह हराया
- आखिरी गेंद पर सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को एक न से हरा दिया
- लखनऊ सुपरजाइंट्स चेन्नई सुपर किंग्स को दी मात
- राजस्थान रॉयल्स की कोलकाता नाइट राइडर्स पर रोमांचक जीत
- राजस्थान रॉयल्स ने पंजाब किंग्स को तीन विकेट से हराया
- गुजरात टाइटंस ने राजस्थान रॉयल्स को दी शिकस्त



