नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष चिंटू चौकसे की गिरफ्तारी से उठ रहे कई सवाल, आखिर इतनी तेज कैसे हो गई इंदौर पुलिस?

Date:

इंदौर। टैंकर से पानी वितरण को लेकर हुए विवाद में नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष चिंटू चौकसे को पुलिस ने आनन-फानन में गिरफ्तार कर लिया है। इसके बाद से इंदौर में राजनीतिक माहौल गर्म है और कांग्रेस, भाजपा और पुलिस पर आरोप लगा रही है। कांग्रेस के आरोप को एक तरफ छोड़ दें तो भी लोगों को इंदौर पुलिस की इतनी त्वरित कार्रवाई पर शंका हो रही है।
उल्लेखनीय है कि नगर निगम के अमले को खुलेआम पीटने वालों के खिलाफ भी पुलिस प्रकरण दर्ज करने में 18 घंटे लगा देती है। एक पार्षद के घर में घुसकर मारपीट करने के मामले में तो मुख्यमंत्री के हस्तक्षेप के बाद प्रकरण दर्ज होता है, लेकिन एक मामूली विवाद में इंदौर कांग्रेस के बड़े नेता और नेता प्रतिपक्ष चौकसे को तुरंत गिरफ्तार कर लिया जाता है। शहर के लोग कह रहे हैं कि अगर पुलिस कांग्रेस-भाजपा छोड़कर शहर के हर मामले ऐसे ही चौकसी दिखाए तो इंदौर का भला हो जाए।
उठाते रहे हैं शहर के मुद्दे
चिंटू चौकसे लगातार शहर के मुद्दे उठाते रहे हैं। नगर निगम में चल रहे भ्रष्टाचार के खिलाफ भी उन्होंने कई बार मोर्चा खोला है। अपनी मुखरता के कारण ही वे लगातार चुनाव जीतकर नेता प्रतिपक्ष बने। वे दो नंबर विधानसभा से चुनाव भी लड़ चुके हैं। फिलहाल कांग्रेस के इंदौर में बचे गिने-चुने नेताओं में चिंटू चौकसे का नाम प्रमुख है।
चौकसे के भतीजे से हुआ था विवाद
बताया जाता है कि पार्षद के भतीजे का विवाद पानी के टैंकर को लेकर उनकी गली में रहने वाले कपिल पाठक से हुआ था। कपिल भाजपा नेता है और विधायक रमेश मेंदोला के समर्थक हैं। पाठक विधायक कोटे से पानी के टैंकर से वार्ड में जल वितरण कराते है। वे गली में टैंकर से पानी बंटवा रहे थे, तो टैंकर हटाने की बात पर कपिल का विवाद चिंटू चौकसे के भतीजे से हुआ। बताया जाता है कि इस बीच चिंटू चौकसे व उनके समर्थक भी मौके पर पहुंच गए। इसके बाद विवाद ज्यादा बढ़ गया और लोहे की राड से कपिल पर हमला हो गया। मामला थाने तक पहुंचा।
गिरफ्तारी के बाद थाने पहुंचे कांग्रेसी
इस मामले में चौकसे समर्थकों का कहना है कि नेता प्रतिपक्ष घटना के समय शादी में गए थे। उनका नाम की रिपोर्ट राजनीतिक रंजिश के चलते लिखवाई गई है। गिरफ्तारी की खबर लगते ही चौकसे के समर्थक बड़ी संख्या में थाने के बाहर एकत्र हो गए और देर तक नारेबाजी की। इसके बाद पूर्व मंत्री सज्जन वर्मा, कांग्रेस शहर अध्यक्ष सुरजीत चड्ढा, जिला अध्यक्ष सदाशिव यादव, पूर्व विधायक अश्विन जोशी और शोभा ओझा ने भी मोर्चा संभाला और कमिश्नर से मिलने उनके कार्यालय गए।
चौकसे ने कहा- मैं वहां मौजूद ही नहीं था
एमवाय अस्पताल में मेडिकल चेकअप के दौरान चिंटू चौकसे ने कहा कि यह अंधेर नगरी चौपट राजा है। मैं उस जगह मौजूद ही नहीं था। जो घटना मामूली थी, उसे आईपीसी की धारा 307 (हत्या की कोशिश) में बदल दिया गया है। यह जंगलराज नहीं तो और क्या है? यह भाजपा की सरकार है।
पुलिस ने कहा-फावड़े और रॉड से हमले का आरोप
अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त रामस्नेही मिश्रा ने बताया- शनिवार रात कपिल पाठक और चिंटू चौकसे के बच्चों के बीच विवाद हुआ। ये थोड़ी ही देर में दोनों पक्षों के बीच झगड़े में बदल गया। इसी मामले में देर रात कपिल पाठक की ओर से शिकायत दर्ज कराई गई। उन्होंने चौकसे द्वारा खुद पर फावड़े और लोहे की रॉड से प्राणघातक हमले करने का आरोप लगाया। कपिल के सिर में गंभीर चोटें आई हैं। मेडिकल रिपोर्ट से भी इसकी पुष्टि हुई है। दूसरे पक्ष के लोग भी घायल हुए हैं, लेकिन उन्होंने अब तक केस नहीं कराया है। मामले में चिंटू चौकसे और सुभाष यादव को गिरफ्तार कर लिया है। रोहन चौकसे, ईशान चौकसे, राधेश्याम चौकसे, गौरव चौधरी, सुमित ठाकुर, रवि प्रजापति और एक अन्य अज्ञात आरोपी फरार हैं। हमारी टीम लगातार प्रयास कर रही है, जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
पटवारी बोले-कांग्रेसियों को डरा नहीं सकते
इस मामले में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि चिंटू चौकसे पर जो धारा 307 लगाई गई, ये पूरी तरह असंवैधानिक है। मैंने अभी डीजीपी से मिलने का समय मांगा है। जिस तरीके से दो छोटे बच्चों में झगड़ा हुआ। एक परिवार के लोग 307 का केस लिखाने गए। उसमें चाचा का नाम भी लिखा दिया क्योंकि पिता इस पार्ट में थे ही नहीं। तो ये चिंटू चौकसे को जेल भेजकर ये कांग्रेसियों को डरा नहीं सकते। हमारी पूरी पार्टी के साथी वहां गए हैं। मैं भी रात को वहां जा रहा हूं। कार्यकर्ताओं के दमन की नीति पर ये सरकार चल रही है। उससे हम बिल्कुल नहीं डरेंगे।
वर्मा ने कहा-भाजपा का हथियार है पुलिस
पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने कहा कि कांग्रेस नेताओं पर दो घंटे में कार्रवाई हो जाती है और भाजपा कार्यकर्ता अगर गो हत्या भी कर दे तो कार्रवाई मे दो-दो माह लग जाते हैं। पुलिस भाजपा का हथियार बनकर काम कर रही है।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

नेपाल में बाढ़ से तबाही: काठमांडू में फंसे भारतीय तीर्थयात्रियों को सुरक्षित निकाला गया

नेपाल में बाढ़ के चलते फंसे 149 से अधिक भारतीय तीर्थयात्रियों को सुरक्षित निकाला गया है। विदेश मंत्रालय और वायुसेना ने राहत अभियान तेज कर दिया है।

अमेरिका में बोले मोहन भागवत: विविधता ही भारत की ताकत, कर्मभूमि के प्रति रहें निष्ठावान

न्यूयॉर्क में आयोजित कार्यक्रम में मोहन भागवत का संबोधन हुआ, जिसमें उन्होंने प्रवासियों से कर्मभूमि के प्रति निष्ठावान रहने और विविधता का सम्मान करने का आह्वान किया।

इंदौर में सरकार पर बरसे उमंग सिंघार, बोले- छात्र हनुमान जैसे, लंका जलना तय

इंदौर में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार का हमला प्रदेश सरकार पर तीखा रहा। उन्होंने भर्ती, दूषित पानी, भू-माफिया और महंगाई के मुद्दों पर सरकार से जवाब मांगा।

एमपी पुलिस में 9,662 पदों पर भर्ती की तैयारी, सितंबर से शुरू हो सकती है प्रक्रिया

मध्य प्रदेश पुलिस मुख्यालय ने 9,662 पदों पर एमपी पुलिस भर्ती का प्रस्ताव ईएसबी को भेज दिया है। सितंबर में इसका नोटिफिकेशन जारी होने की उम्मीद है।

चर्चित IAS दिव्या मित्तल ने दिया इस्तीफा, सोशल मीडिया पर पत्र साझा कर दी जानकारी

उत्तर प्रदेश कैडर की 2013 बैच की चर्चित अधिकारी आईएएस दिव्या मित्तल का इस्तीफा सामने आया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पत्र साझा कर पद छोड़ने की जानकारी दी।

पीएम मोदी को मिला उज्बेकिस्तान का सर्वोच्च नागरिक सम्मान, द्विपक्षीय संबंधों पर बनी सहमति

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उज्बेकिस्तान का सर्वोच्च नागरिक सम्मान प्रदान किया गया है। इस दौरान भारत और उज्बेकिस्तान के बीच यूरेनियम आपूर्ति पर भी सहमति बनी।

मन की बात: पीएम मोदी ने की ‘नशा-मुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ अभियान की सराहना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'मन की बात' के 137वें एपिसोड में नशा मुक्त युवा अभियान की प्रगति की सराहना करते हुए देश को ड्रग-फ्री बनाने का आह्वान किया।

पन्ना में मूसलाधार बारिश से टापू बना उमरी गांव, ग्रामीणों के रेस्क्यू में जुटी SDERF

पन्ना जिले में भारी बारिश के कारण उमरी गांव टापू बन गया। प्रशासन ने पन्ना में रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर 47 ग्रामीणों को सुरक्षित बाहर निकाला।

नेपाल बाढ़ संकट: भारत ने भेजी 11 टन राहत सामग्री की चौथी खेप, टनल रेस्क्यू टीम भी रवाना

नेपाल बाढ़ राहत के तहत भारत ने 11 टन राहत सामग्री की चौथी खेप काठमांडू भेजी है। इसमें टनल रेस्क्यू टीम, बेली ब्रिज और फॉरेंसिक विशेषज्ञ शामिल हैं।

सांसद ने एयरपोर्ट पर सीएम को दिया कार्यक्रम में आने का निमंत्रण, चर्चा ऐसी कि सियासी भूचाल आ गया

इंदौर एयरपोर्ट पर सांसद शंकर लालवानी ने सीएम मोहन यादव को कार्यक्रम का निमंत्रण दिया। कुछ सेकंड की इस मुलाकात को लेकर सियासी गलियारों में तरह-तरह की अफवाहें फैल गईं।

MP: राजा राम की नगरी से तय होगा BJP का सियासी एजेंडा, जेन-जी वोटर्स पर फोकस

ओरछा में आयोजित भाजपा प्रदेश कार्यसमिति बैठक में मिशन 2028 और जेन-जी वोटर्स को लेकर अहम रणनीतिक फैसले लिए गए हैं।

रूस से रिकॉर्ड कच्चे तेल की खरीद के बीच भारत ने ऐसे साधी अपनी ऊर्जा सुरक्षा

भारत ने रूस से कच्चा तेल आयात में नया कीर्तिमान स्थापित किया है। जुलाई 2026 में रूसी तेल की हिस्सेदारी 50 फीसदी पार कर गई।

‘नेता आया है या तुम्हारा बाप…’ CM जनसंवाद में अधिकारियों पर भड़कीं रीना मीणा

श्योपुर के रायपुरा में रीना मीणा जनसंवाद कार्यक्रम में अधिकारियों की कार्यशैली पर बुरी तरह भड़क गईं और खरी-खोटी सुनाई।

एक्सपोर्ट हब योजना में शामिल हुआ इंदौर, स्थानीय उत्पादों के निर्यात को मिलेगी नई रफ्तार

एक्सपोर्ट हब योजना के तहत इंदौर को अंतरराष्ट्रीय व्यापार केंद्र बनाया जाएगा, जिससे फार्मा और ऑटो सेक्टर के निर्यात को नई गति मिलेगी।

इंदौर में दूध की सप्लाई बंद करने की चेतावनी, खरीद मूल्य बढ़ाने की मांग पर अड़े किसान

इंदौर में दूध की सप्लाई बंद करने की किसानों ने चेतावनी दी है। खरीद मूल्य 65 रुपये प्रति लीटर तय करने की मांग पर किसान अड़े हुए हैं।

लाड़ली बहना योजना के नए फॉर्म का फर्जी मैसेज आए तो सावधान, इंदौर में अलर्ट जारी

लाड़ली बहना योजना के नए फॉर्म के नाम पर 1500 रुपये तक की अवैध वसूली की जा रही है। इंदौर प्रशासन ने फर्जी संदेशों को लेकर अलर्ट जारी किया है।

MP: बालाघाट में CM मोहन यादव का ऐलान, बीमारी से मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख की मदद

बालाघाट दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बीमारी से जान गंवाने वाले मृतकों के परिजनों को आर्थिक सहायता देने की घोषणा की।

रेलवे का बड़ा तोहफा: 7 नई अमृत भारत ट्रेनों को मंजूरी, गोरखपुर-दिल्ली रूट भी शामिल

रेलवे बोर्ड ने 7 नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को हरी झंडी दे दी है। इसमें गोरखपुर-दिल्ली समेत कई प्रमुख रूट शामिल हैं।

ग्रेटर नोएडा: 6 साल की बच्ची से रेप और मर्डर का मुख्य आरोपी पुलिस मुठभेड़ में ढेर

ग्रेटर नोएडा पुलिस मुठभेड़ में 6 साल की बच्ची से दुष्कर्म और हत्या का मुख्य आरोपी बलराज उर्फ बल्ला मारा गया। पुलिस ने 24 घंटे में कार्रवाई की।

समय रैना के शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ में बिहार और कश्मीरी पंडितों पर टिप्पणी से विवाद

समय रैना विवाद ने तूल पकड़ लिया है। 'इंडियाज गॉट लेटेंट' शो में बिहार और कश्मीरी पंडितों पर की गई टिप्पणियों पर नेताओं ने कड़ी आपत्ति दर्ज कराई है।

नीरज चोपड़ा को बड़ा झटका, टखने की चोट के कारण 2026 सीजन और एशियन गेम्स से बाहर

स्टार भारतीय भाला फेंक एथलीट नीरज चोपड़ा की चोट के कारण 2026 के पूरे सीजन और एशियन गेम्स से बाहर हो गए हैं। टखने में लिगामेंट टीयर के चलते उन्होंने यह फैसला लिया।

राहुल गांधी 12 सितंबर को आएंगे इंदौर, नेहरू स्टेडियम में छात्रों से करेंगे सीधा संवाद

राहुल गांधी का इंदौर दौरा 12 सितंबर को तय हुआ है। वह नेहरू स्टेडियम में 'छात्रों की गूंज' अभियान के तहत युवाओं से संवाद करेंगे।

नेपाल बाढ़: भारत ने IAF विमान से भेजी 10 टन राहत सामग्री, लापता भारतीयों की तलाश तेज

नेपाल में भीषण आपदा के बीच भारत ने नेपाल बाढ़ राहत सामग्री की पहली खेप काठमांडू भेजी है। भारतीय वायुसेना और बचाव दल मिशन में जुटे हैं।

मध्य प्रदेश में दो वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों के तबादले

मध्य प्रदेश में वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों के तबादले से चंचल शेखर और अंशुमन यादव को नई जिम्मेदारियां सौंपी गईं।

मंगला एक्सप्रेस में फूड पॉइजनिंग, 30 स्कूली बच्चे खंडवा में बीमार

मंगला एक्सप्रेस में फूड पॉइजनिंग की घटना से खंडवा स्टेशन पर हलचल मच गई, जब पैंट्री कार का खाना खाने से 30 स्कूली बच्चे बीमार हो गए।

गंगाजल विवाद: राहुल गांधी ने दलित विरोधी मानसिकता पर साधा निशाना

गंगाजल विवाद पर राहुल गांधी ने भाजपा की दलित विरोधी मानसिकता पर प्रहार किया। शुद्धिकरण को संविधान विरुद्ध बताया।

सोने की कीमतों में 800 रुपये तक की गिरावट, बाजार में सुस्ती

सोने की कीमतों में गिरावट जारी है। दिल्ली में ₹800 की कमी। जानें अंतरराष्ट्रीय बाजार का असर।

चंद्रा-अंबानी विवाद: कांच के घर में बैठ पत्थर उछालने की कोशिश

सुभाष चंद्रा ने मुकेश अंबानी पर गलत नैरेटिव चलाने का आरोप लगाया। रिलायंस ने आरोपों को निराधार बताया।

MP में कमजोर मानसून ने पकड़ी रफ्तार, 7 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

मध्य प्रदेश में कमजोर मानसून ने फिर से जोर पकड़ लिया है। 7 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

नेपाल बाढ़ में 84 भारतीयों की सुरक्षित वापसी, खोज अभियान जारी

नेपाल बाढ़ में भारतीयों की सुरक्षित वापसी के तहत 84 भारतीय नागरिकों को नेपाल से सुरक्षित निकाला गया है।