महिला समृद्धि योजना पर सियासी घमासान: आतिशी और बीजेपी आमने-सामने

Date:

महिला समृद्धि योजना पर सियासी घमासान: आतिशी और बीजेपी आमने-सामने

दिल्ली में महिला समृद्धि योजना को लेकर आम आदमी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है। AAP की विधायक और दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष आतिशी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर मोदी सरकार पर तंज कसते हुए लिखा,
“दिल्ली चुनाव में मोदी जी ने वादा किया था कि महिला दिवस पर हर महिला के खाते में 2500 रुपये आएंगे। आज 8 मार्च है, लेकिन न पैसे आए, न रजिस्ट्रेशन शुरू हुआ। सिर्फ़ 4 सदस्यीय कमिटी बनाई गई। क्या यही मोदी जी की गारंटी थी?

भाजपा ने केजरीवाल सरकार के कथित घोटालों पर 14 सीएजी रिपोर्ट पेश करने के लिए  दिल्ली विधानसभा का विशेष सत्र बुलाने की मांग की - द हिंदू

आतिशी के इस बयान पर दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने पलटवार किया। उन्होंने कहा,दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल खुद आतिशी मार्लेना को कामचलाऊ मुख्यमंत्री कहते थे। उनके बयान में हताशा और निराशा झलकती है। उन्हें संवैधानिक प्रक्रियाओं की जानकारी होनी चाहिए। किसी भी स्कीम को लागू करने के लिए योजना, बजट और कैबिनेट की मंज़ूरी ज़रूरी होती है। हमने कल ही इसके लिए 5100 करोड़ रुपये आवंटित कर दिए हैं।

सचदेवा ने AAP पर हमला जारी रखते हुए कहा,
“जितने गड्ढे अरविंद केजरीवाल और आतिशी मार्लेना छोड़कर गए हैं, उन्हें भरने में समय लगेगा। हमारी प्रतिबद्धता है कि हम हर वादा पूरा करेंगे। दिल्ली में महिला समृद्धि योजना के तहत 2500 रुपये महीना दिए जाएंगे, लेकिन इसके साथ-साथ हमें दिल्ली की सीवेज, सड़क और सफाई की समस्याओं पर भी काम करना है।

साथ ही उन्होंने पंजाब सरकार पर भी तंज कसा और कहा,
आतिशी मार्लेना, आपसे सिर्फ़ एक अनुरोध है—37 महीने हो गए, पंजाब की महिलाएं आपको ढूंढ रही हैं। कृपया उन पर भी ध्यान दें, दिल्ली की चिंता हम कर लेंगे।महिला समृद्धि योजना पर यह तकरार चुनावी माहौल में कितना असर डालेगी, यह देखने वाली बात होगी।

Abhilash Shukla (Editor)
Abhilash Shukla (Editor)http://www.hbtvnews.com
Abhilash Shukla is an experienced editor with over 28 years in journalism. He is known for delivering balanced, impactful, and credible news coverage.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

Jammu-Kashmir में विधायकों के तोड़ने के आरोपों पर भड़की भाजपा, उमर अब्दुल्ला को भेजा 100 करोड़ के मानहानि का नोटिस

जम्मू-कश्मीर में नेशनल कॉन्फ्रेंस के विधायकों को तोड़ने के आरोपों पर भाजपा भड़क गई है। भाजपा ने उमर अब्दुल्ला को कानूनी नोटिस जारी कर अगले 7 दिनों के भीतर अपना बयान वापस लेने और माफी मांगने को कहा गया है।  नोटिस में कहा गया है कि अगर वह ऐसा नहीं करते हैं, तो उनके खिलाफ 100 करोड़ रुपये के आपराधिक मानहानि के मुकदमे की चेतावनी दी गई है।