कोलकाता गैंगरेप केस पर सियासी घमासान: TMC में फूटा अंदरूनी विवाद, महुआ मोइत्रा और कल्याण बनर्जी आमने-सामने
कोलकाता के साउथ कलकत्ता लॉ कॉलेज में विधि छात्रा से हुए सामूहिक दुष्कर्म के मामले ने राजनीतिक तूल पकड़ लिया है। विपक्षी दल इस मुद्दे को लेकर पश्चिम बंगाल की सत्ताधारी पार्टी तृणमूल कांग्रेस (TMC) पर हमलावर हो गए हैं। वहीं, खुद TMC के भीतर भी इस मामले पर भीतरघात और बयानबाजी का दौर शुरू हो गया है।
👉 यह भी पढ़ें:
- TMC सांसद महुआ मोइत्रा के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट, कोर्ट के समन बाद भी नहीं हुईं पेश
- Mahua Moitra को सुप्रीम कोर्ट से फटकार, अदालत ने कहा-राजनीति में उतरने के बाद क्या आपको अंडों से डर लगता है
- Maharashtra Politics Shocker: महाराष्ट्र की राजनीति में ’50 करोड़ डील’ का धमाका! महुआ मोइत्रा और संजय राउत के दावों से मचा बवाल, क्या टूटने वाली है UBT?
- TMC में चल रही उठापटक के बीच पहली बार बोले अभिषेक बनर्जी, कल्याण बनर्जी को लेकर कह दी बड़ी बात
- ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक पर भड़के सांसद कल्याण बनर्जी, कहा-अभी भी पहले जैसा अहंकार
- TMC के बागी सांसदों पर भड़के कल्याण बनर्जी और कीर्ति आजाद, सुना दी खरी-खरी
कल्याण बनर्जी के विवादित बयान के बाद पार्टी को बैकफुट पर आना पड़ा और TMC ने उनके बयान से खुद को अलग कर लिया। लेकिन इससे पहले विवाद और गहरा हो गया जब पार्टी की वरिष्ठ नेता महुआ मोइत्रा ने सार्वजनिक रूप से कल्याण बनर्जी की आलोचना करते हुए उन्हें “स्त्री-विरोधी” करार दिया।

इस पर पलटवार करते हुए कल्याण बनर्जी, जो कि सेरामपुर लोकसभा सीट से सांसद हैं, ने महुआ मोइत्रा के निजी जीवन पर हमला बोलते हुए कहा,वह हनीमून से लौटकर मुझ पर हमला कर रही हैं। उन्होंने मुझ पर महिला विरोधी होने का आरोप लगाया है? लेकिन वह खुद कौन हैं? उन्होंने 40 साल की शादी तोड़कर 65 वर्षीय व्यक्ति से विवाह किया। क्या यह महिलाओं को ठेस नहीं पहुंचाता?”
बनर्जी के इस बयान से विवाद और बढ़ गया है। उन्होंने आगे दावा किया कि महुआ मोइत्रा ने 2011 में TMC के सत्ता में आने के बाद पार्टी जॉइन की थी, और वह खुद किसी भी महिला के खिलाफ प्रतिगामी सोच नहीं रखते।
महुआ मोइत्रा ने कल्याण बनर्जी पर पार्टी लाइन से हटकर सख्त आरोप लगाते हुए कहा कि वह मामले से जुड़े लोगों को बचाने की कोशिश कर रहे हैं और पार्टी को इस पर कड़ा रुख अपनाना चाहिए।
गौरतलब है कि महुआ मोइत्रा ने हाल ही में बीजद के पूर्व सांसद पिनाकी मिश्रा से शादी की है, जिसे लेकर भी बनर्जी ने निशाना साधा।
यह विवाद TMC के लिए दोहरी मुश्किल बन गया है – एक ओर विपक्ष का हमला और दूसरी ओर पार्टी के भीतर आंतरिक कलह।



